Category: Popular News

Popular News

  • क्रोधित होकर प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या

    क्रोधित होकर प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या

    क्रोधित होकर प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या

    बिलासपुर जिले के कोटा थाना के अंतर्गत ग्राम अमाली में गुलशन यादव का अंजू यादव के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था I जानकारी के अनुसार, दोनों एक ही जाति के होने के बाद भी परिवार वाले शादी के लिए राज़ी नहीं हो रहे थे और इस वजह से प्रेमिका, प्रेमी पर शादी के लिए दबाव डालती थी जिससे दोनों के बीच हर रोज लड़ाई-झगड़े होते रहते थे I रविवार करीब तीन बजे के आसपास दोनों के बीच शादी की बात को लेकर विवाद हुआ और विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर प्रेमी युवक गुलशन यादव ने प्रेमिका अंजू यादव की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी I सूचना मिलने पर कोटा पुलिस ने आरोपी गुलशन यादव को गिरफ्तार कर लिया है और उस कुल्हाड़ी को भी जब्त कर लिया है, जिससे उसने मृतिका की हत्या को अंजाम दिया है I इसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाही कर रही है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3608

    https://golden36garh.com/?p=3613

  • ड्यूटी से लौट रही महिला को तेज रफ्तार कार ने मारी ठोकर

    ड्यूटी से लौट रही महिला को तेज रफ्तार कार ने मारी ठोकर

    ड्यूटी से लौट रही महिला को तेज रफ्तार कार ने मारी ठोकर

    शनिवार की देर रात जब एएसआई ईश्वरी मिश्रा ड्यूटी करके एक्टिवा स्कूटी से घर लौट रही थी तो तिफरा ओवरब्रिज के पास एक तेज़ रफ़्तार कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे एएसआई ईश्वरी मिश्रा के सिर में गंभीर चोटें आई हैं I घटना की सूचना पुलिस को मिलने पर तत्काल घायल को अस्पताल में एडमिट कराया गया I

    पुलिस ने बताया कि एएसआई के सिर में चोट लगने से उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है I पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है, वहीं एक्सीडेंट के बाद कार चालक कार छोड़कर फरार हो गया है I अगले दिन यानि रविवार को सिविल लाइन पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है और घटना से सम्बंधित पूछताछ कर रही है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3598

    https://golden36garh.com/?p=3608

  • मजदूरों से भरी पिकअप जा गिरी खाई में हुआ बड़ा हादसा

    मजदूरों से भरी पिकअप जा गिरी खाई में हुआ बड़ा हादसा

    मजदूरों से भरी पिकअप जा गिरी खाई में हुआ बड़ा हादसा

    घटना कवर्धा जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र अंतर्गत की है, जहाँ आज सोमवार को ग्राम बाहपानी के पास मजदूरों से भरी एक पिकअप खाई में जा गिरी जिससे बड़ा दुर्घटना हो गया है I बताया जा रहा कि पिकअप में 40 लोग सवार थे और सभी मजदूर तेंदूपता तोड़कर वापस लौट रहे थे I तभी अचानक बाहपानी के पास पिकअप अनियंत्रित होकर 20 फीट गहरे खाई में जाकर गिर गई, जिससे 18 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हो गये हैं I बताया जा रहा है मौत का यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है I फ़िलहाल घटनास्थल पर अभी पुलिस पहुंची हुई I सीएम विष्णु देव साय ने शोक जताते हुए घायलों के इलाज के लिए जिला प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए हैं |

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3590

    https://golden36garh.com/?p=3598

  • बॉलीवुड के कई सितारों ने किया मतदान

    बॉलीवुड के कई सितारों ने किया मतदान

    बॉलीवुड के कई सितारों ने किया मतदान बताया मतदान का महत्व

    आज महाराष्ट्र राज्य में लोकसभा सीट के लिए मतदान हो रहा है I यह मतदान महाराष्ट्र के धुले, नासिक, डिंडोरी, भिवंडी, ठाणे, कल्याण, पालघर के साथ-साथ नार्थ मुंबई, मुंबई नोर्थ वेस्ट, मुंबई नार्थ ईस्ट, मुंबई साउथ लोकसभा सीट पर वोटिंग हो रही है I आज 20 मई दिन सोमवार को लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में महाराष्ट्र की 13 सीटों पर मतदान हो रहा है I इनमें मुंबई 6 सीटें भी शामिल हैं I इस बीच माया नगरी मुंबई में बॉलीवुड के कई फ़िल्मी सितारे मतदान करने आये I अक्षय कुमार जो समय से पाबंद हैं वो सुबह 7 बजे ही वोट डालने पहुँच गये I इसी तरह जान्हवी कपूर, परेश रावल, राजकुमार राव, सान्या मल्होत्रा, शोभा खोटे और फरहान अख्तर भी सुबह मतदान करने पहुंचे I

    अक्षय कुमार ने भारतीय नागरिकता मिलने पर ख़ुशी जाहिर की और कहा कि सभी मतदान कर देश को सहयोग दें I परेश रावल ने भी मतदान दिया और कहा जो मतदान नहीं दे रहा है उस पर टैक्स लगाना चाहिए I ऋतिक रोशन ने वोट डालने के बाद कहा कि वोट देने से उम्मीदवारों का अध्ययन करें और परखें की आप किसे और क्यों वोट दे रहे हैं I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3562

    https://golden36garh.com/?p=3590

  • रॉयल रोडवेज बस डिवाइडर में जा चढ़ा बालबाल बचे यात्री

    रॉयल रोडवेज बस डिवाइडर में जा चढ़ा बालबाल बचे यात्री

    रॉयल रोडवेज बस डिवाइडर में जा चढ़ा बालबाल बचे यात्री

    अंबिकापुर की रॉयल रोडवेज बस जो कि हर रोज की तरह आज भी अम्बिकापुर से रायपुर सवारी लेकर आती-जाती रहती है I आज रायल बस रविवार की सुबह पाली के मखनपुर के पास सामने डिवाइडर में जा चढ़ी I इस हादसे में 40 से अधिक लोग बस में सफ़र कर रहे थे जो सही सलामत रहे उन्हें किसी तरह की चोटें नहीं आई I

    बताया जा रहा है कि बस का सामने का टायर फट गया जिससे चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और यह हादसा हो गया I हादसे के बाद सभी यात्रियों में हलचल मच गई और सभी जल्दी-जल्दी बस से नीचे उतरने लगे I सभी यात्रियों को शांत कराया गया और दूसरी बस की सहायता से उन्हें रवाना किया गया I डिवाइडर में फंसी बस को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3562

    https://golden36garh.com/?p=3567

  • दूल्हा बनने से पहले ही युवक हुआ गिरफ्तार

    दूल्हा बनने से पहले ही युवक हुआ गिरफ्तार

    दूल्हा बनने से पहले ही युवक हुआ गिरफ्तार

    कोरबा में एक अनोखा मामला सामने आया है जहाँ एक युवक को बारात निकलने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है I दरअसल, मामला कुछ ऐसा है कि एक युवती ने उस युवक पर दैहिक शोषण का आरोप लगाया है I पीड़ित पक्ष ने विवाह की जानकारी मिलने पर थाने में शिकायत दर्ज की, जिसके आधार पर पुलिस ने दुल्हे को बारात निकलने से पहले ही धर दबोचा I जब युवक चोरी छिपे शादी कर रहा था तो उसके दोस्तों के माध्यम से पीड़िता को इसकी जानकारी मिली, तो पीड़िता ने तुरंत इसकी शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस से 16 मई को दर्ज की | पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके पर पहुंचकर युवक को धर दबोचा और जेल भेज दिया I पीड़िता ने खुलासा किया कि, युवक मुल्तानपुर का रहने वाला है कोरबा में अपने रिश्तेदार के यहाँ रहता था I मोबाइल के जरिये उन दोनों की पहचान हुई और दोस्ती हुई फिर प्यार हो गया I युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ सम्बन्ध बनाये I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3557

    https://golden36garh.com/?p=3562

  • चारधाम में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ प्रशासन की हुई हालत खराब

    चारधाम में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ प्रशासन की हुई हालत खराब

    चारधाम में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ प्रशासन की हुई हालत खराब

    10 मई को शुरू हुआ चारधाम यात्रा में अभी कुछ ही दिन हुए हैं लेकिन इस तीर्थ यात्रा में अब तक तीन लाख से अधिक लोग पहुंचे हुए हैं I श्रद्धालुओं की इतनी भीड़ को देखते हुए प्रशासन भी सदमे में आ गई | इतनी भारी भरकम भीड़ होने से प्रशासन व्यवस्था चरमरा गई है, जिसकी वजह से श्रद्धालुओं को आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है I भीड़ का आलम कुछ इस कदर है कि श्रद्धालुओं के जत्थे जगह-जगह रोक दिए हैं, ताकि आवागमन में बाधा उत्पन्न न हो I भीड़ को देखते हुए अधिकारियों को शख्त निर्देश जारी किया गया है कि बिना रजिस्ट्रेशन के किसी भी श्रद्धालु को अंदर न आने दिया जाये, श्रद्धालुओं की भीड़ की वजह से पहाड़ी इलाकों की सड़कों में लम्बा ट्राफिक जाम लग जा रहा है I

    इस समय जाना उचित रहेगा चारधाम यात्रा पर

    चारधाम के इस भारी भरकम भीड़ को देखते हुए आपके मन एक सवाल आ रहा होगा कि चारधाम की यात्रा कब करना उचित रहेगा? तो बता दें, फ़िलहाल आपको अगर भीड़ से बचना है तो कुछ दिन के यात्रा करने की न सोचें I इसके लिए आप जुलाई या अक्टूबर में चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3552

    https://golden36garh.com/?p=3557

  • राजस्व निरीक्षक को रिश्वतखोरी के कारण किया निलंबित

    राजस्व निरीक्षक को रिश्वतखोरी के कारण किया निलंबित

    मिली जानकारी के अनुसार, बिलासपुर जिले के तोरवा निवासी प्रवीण कुमार तरण ने एंटीकरप्शन ब्यूरो बिलासपुर में शिकायत दर्ज किया कि तोरवा गाँव में उसकी जमीन है उसके भू-मापन कार्य के लिए उसने जरुरी दस्तावेज के अनुसार आवेदन किया था, तो इस कार्य के लिए संतोष कुमार देवांगन राजस्व निरीक्षक ने 2.50 लाख रिश्वत की माँग की I रिश्वतखोर ने एक लाख रूपये की पहली किश्त के साथ बुलाया, लेकिन प्रवीण कुमार रिश्वत नहीं देना चाहता था, बल्कि रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था और सारा कुछ प्रवीण कुमार के अनुसार ही हुआ I रिश्वतखोर संतोष कुमार देवांगन राजस्व को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा और निलंबित कर दिया I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3546

    https://golden36garh.com/?p=3552

  • पत्नी ने करवाई पति पर हमला थाने में हुआ जुर्म दर्ज

    पत्नी ने करवाई पति पर हमला थाने में हुआ जुर्म दर्ज

    पत्नी ने करवाई पति पर हमला थाने में हुआ जुर्म दर्ज

    तौकीर आलम की पत्नी स्कूटी में घूमने गई थी तो उसकी पत्नी ने कहा स्कूटी की चाबी भिलाई स्टील प्लांट के डैम के पास खो गई है घर से दूसरी चाबी ले आना I तौकीर आलम जब दूसरी चाबी लेकर जा रहा था तो पीछे से हमलावरों ने गले पर हमला करके फरार हो गये I तौकीर ने जब मदद के लिए गुहार लगाई तो कोई भी मदद के लिए नहीं आया, तो वहीं से गुजर रही पेट्रोलिंग पुलिस ने तुरंत तौकीर आलम को दुर्ग के अस्पताल में ले गये I जहाँ डॉक्टरों ने उसके गले का ऑपरेशन किया I पुलिस ने बताया कि हमलावरों को गिरफ्तार कर पूछताछ किया गया तो हमलावरों ने बताया कि उसके पति को मारने के लिए उसकी पत्नी ने ही 50 हजार रुपये सुपारी के रूप में दी थी I इसके बाद दोषी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है I पुलिस ने बताया कि दोनों पति-पत्नी एक दूसरे पर चरित्र शंका करते थे I इसके लिए दोषी पत्नी ने पहले से ही पूरी साजिश रच डाली थी I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3517

    https://golden36garh.com/?p=3546

  • तेज रफ़्तार गाड़ियाँ बन रहीं मौत का कारण

    तेज रफ़्तार गाड़ियाँ बन रहीं मौत का कारण

    तेज रफ़्तार गाड़ियाँ बन रहीं मौत का कारण

    रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना के अंतर्गत रोंगटे खड़े कर देने वाला सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है I ग्राम सुबरा का रहने वाला एक युवक अपने दोस्तों के साथ रात को अपनी बाइक CG13UH6073 से शादी समारोह में जा रहा था I तभी ग्राम करार्हन में पुल के पास तेज रफ़्तार बाइक एक पेड़ से जा टकराया, जिससे बाइक में सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी I टोल फ्री नंबर 112 की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया I मृतकों के नाम खुलेश्वर पैंकरा, लक्ष्मण चौहान, विजय भोग है जिनकी उम्र 20 के आसपास बताई जा रही है I बताया जा रहा है कि बाइक तेज रफ़्तार होने के कारण पेड़ से जा टकराया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3526

    https://golden36garh.com/?p=3517