Category: Popular News

Popular News

  • डूबते Paytm को मिला अदानी का सहारा

    डूबते Paytm को मिला अदानी का सहारा

    डूबते Paytm को मिला अदानी का सहारा

    अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी और Paytm के CEO विजय शेखर शर्मा की अहमदाबाद में मुलाकात की बात कही जा रही है, जहाँ दोनों के बीच डील फाइनल की बात कही जा रही है I अगर गौतम अडानी Paytm की हिस्सेदारी खरीद लेते हैं तो Paytm की स्थिति सुधर सकती है और Paytm, गूगल पे और फोन पे को टक्कर दे सकता है I
    जानकारी के मुताबिक, अडानी और शर्मा के बीच पिछले कुछ समय से चर्चा चल रही है I अडानी ग्रुप पश्चिम एशिया के फंडों से भी बातचीत कर रहा है, ताकि उन्हें वन 97 में निवेशक के रूप में लाया जा सके, जिसने देश में मोबाइल पेमेंट में अग्रणी भूमिका निभाई है I 2007 में शर्मा द्वारा स्थापित वन 97, जिसका IPO देश में दूसरा सबसे बड़ा था I RBI के Paytm पेमेंट्स बैंक पर प्रतिबंध लगाने के बाद से ही Paytm मुश्किलों से हुआ नजर आ रहा है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3956

    https://golden36garh.com/?p=3960

  • छत्तीसगढ़ में रिकार्डतोड़ धूप से लोगों की परेशानी बढ़ी

    छत्तीसगढ़ में रिकार्डतोड़ धूप से लोगों की परेशानी बढ़ी

    छत्तीसगढ़ में गर्मी बढ़ती ने सबकी हालत रखी है लोग दिन में 3 से 4 बार नहाने को मजबूर हो रहे हैं I 25 मई से नौतपा की शुरुआत हुई थी, जिसके बाद से तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही है I मंगलवार को छत्तीसगढ़ के मुंगेली में तापमान रिकॉर्ड 47.3 डिग्री के पार पहुंच गया था I आज भी राज्य के कई जिलों में लू चलने का अलर्ट जारी किया है I छत्तीसगढ़ के टॉप पांच शहर जहां गर्मी का तापमान बढ़ा हुआ है I मुंगेली में 47.3℃ रिकॉर्ड तापमान दर्ज हुआ, महासमुंद में 46.7 डिग्री, रायपुर में 46 डिग्री, रायगढ़ में 46.3 डिग्री और सूरजपुर 45.4 डिग्री तापमान रहा I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3950

    https://golden36garh.com/?p=3956

  • धारदार चाकू के वार से पिकअप चालक युवक की मौके पर मौत

    धारदार चाकू के वार से पिकअप चालक युवक की मौके पर मौत

     धमतरी जिले में एक युवक की चाकू मारने से हत्या हो गई है I केरेगाँव थाने से कुछ दूर कुछ लोगों ने एक पिकअप सवार युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी I सूत्रों के मुताबिक, चुरियापारा निवासी पंकज देर रात पिकअप में कलिंदर भरकर धमतरी जा रहा था, तभी वह रास्ते में चाय पीने के लिए रुका लेकिन चाय नहीं मिला तो वह पिकअप में जाकर बैठ गया I तभी बाइक सवार कुछ लोग पहुंचे और चाकू से हमला दिए और मौके से फरार हो गये I धारदार चाकू से वार करने पर चालक की मौके पर ही मौत हो गई I इसकी सूचना पुलिस को मिलने पर शव को बरामद कर लिया है और मर्म कायम करते हुए आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3944

    https://golden36garh.com/?p=3950

  • बेमेतरा फैक्ट्री विस्फोट हादसे में मृतकों को मिलेगा 30-30 लाख का मुआवजा

    बेमेतरा फैक्ट्री विस्फोट हादसे में मृतकों को मिलेगा 30-30 लाख का मुआवजा

    छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में विस्फोटक सामग्री बनाने वाली बारूद फैक्ट्री में कुछ दिन पहले भयानक विस्फोट हुआ था जिसमें से कुछ लोगों की मृत्यु और कुछ लोग उस फैक्ट्री के मलबे दबे होने की आशंका है I मृतक और लापता लोगों को सीएम विष्णु देवसाय ने फैक्ट्री के मालिक से 30-30 लाख मुआवजे देने की बात कही है I सरकार की तरफ से अलग से मुआवजा दिया जायेगा Iविस्फोट में एक व्यक्ति की जान चली गई थी और 6 लोगों की घायल होने की बात कही जा रही है कुछ लोगों की मलबे में से शरीर के अवशेष मिले हैं, उनके डीएनए के सैम्पल को लेकर जाँच के लिए भेजा गया है I डीएनए जांच के बाद श्रमिकों के बचे हुए अंगों उनके परिवार वालों को दिया जायेगा I बेमेतरा कलेक्टर रणबीर शर्मा ने कहा कि स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड में विस्फोट से कई लोगों की जान चली गई है. घटना के बाद लोगों की सुरक्षा को देखते हुए अभी फैक्ट्री में किसी भी प्रकार का कार्य चालू करने का परमिशन बिलकुल भी नहीं दिया जायेगा I छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में विस्फोटक सामग्री बनाने वाली बारूद फैक्ट्री में कुछ दिन पहले भयानक विस्फोट हुआ था जिसमें से कुछ लोगों की मृत्यु और कुछ लोग उस फैक्ट्री के मलबे दबे होने की आशंका है I मृतक और लापता लोगों को सीएम विष्णु देवसाय ने फैक्ट्री के मालिक से 30-30 लाख मुआवजे देने की बात कही है I सरकार की तरफ से अलग से मुआवजा दिया जायेगा I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3940

    https://golden36garh.com/?p=3944

  • केरल में मानसून ने दी दस्तक तेज हवाओं के साथ भारी बारिश

    केरल में मानसून ने दी दस्तक तेज हवाओं के साथ भारी बारिश

    केरल में मानसून ने दी दस्तक तेज हवाओं के साथ भारी बारिश

    मौसम विभाग के मुताबिक, इस बार मई महीने में ही मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है I इसी कारण केरल में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है I अभी कुछ दिन पहले ही चक्रवात तूफ़ान रेमल आया है, जिसकी वजह से मानसून का बहाव तेज गति से बंगाल की खाड़ी तक पहुँच गया है I इसलिए अब पूर्वोतर क्षेत्रों में भी घने बादल आसमान में छाए हुए दिखने लगे हैं I पूर्वोतर राज्यों जैसे – असम, मेघालय, त्रिपुरा, नागालैण्ड, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर और मिजोरम में मानसून 5 जून तक दस्तक देने वाली है I

    दक्षिण अरब सागर के कुछ और हिस्सों, मालदीव, कोमोरिन, लक्षद्वीप के शेष हिस्सों, उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी दक्षिण-पश्चिम और मध्य बंगाल की खाड़ी,और पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने से मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा है ।

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3940

    https://golden36garh.com/?p=3935

  • रायपुर के गद्दा फैक्ट्री में आग लगने से दो महिला कर्मचारी की मृत्यु

    रायपुर के गद्दा फैक्ट्री में आग लगने से दो महिला कर्मचारी की मृत्यु

    रायपुर के गोंदवारा के पास स्लीप प्रो कंपनी की गद्दा की गोदाम में आग लग जाने से अफरा तफरी मच गई है I मिली जानकारी के अनुसार, इस भीषण आग में दो लोगों की जलकर मौत हो गई I फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुँचकर आग को बुझाने में लगी हुई थी और 5 से 6 फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची तो आग पर काबू पा लिया गया I बताया जा रहा है कि आग लगा उस समय 7 कर्मचारी फैक्ट्री में मौजूद थे I जिनमें से दो महिला कर्मचारी की मृत्यु हो गई I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3930

    https://golden36garh.com/?p=3935

  • ‘भूलभुलैया 3’ के सेट से तस्वीरें हुई लीक

    ‘भूलभुलैया 3’ के सेट से माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी की तस्वीरें हुई लीक

    अभी कार्तिक आर्यन की ‘भूलभुलैया 3’ की शूटिंग चल रही है जिसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक हो गई हैं I लीक हुई इन तस्वीरों में तृप्ति डिमरी और माधुरी दीक्षित की तस्वीरें साफ दिखाई दे रहीं हैं I इस बार कार्तिक के साथ फिल्म में तृप्ति नजर आने वाले हैं I लीक हुई तस्वीर से साफ़ जाहिर होता है कि इस फिल्म में माधुरी दीक्षित भी नजर आने वाली हैं I ‘भूलभुलैया’ का फर्स्ट पार्ट 2007 में आया था, इसमें अक्षय कुमार लीड रोल में थे ये फिल्म सुपरहिट रही I ‘भूलभुलैया 2’ में कार्तिक आर्यन नजर आये थे ये भी फिल्म सुपरहिट रही I अब इसका ‘पार्ट 3’ आने वाली है जिसकी जिसकी शूटिंग अभी चल रही है I अब देखना ये रहेगा कि इस बार फिल्म कितना धमाल मचा पाती है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3924

    https://golden36garh.com/?p=3930

  • अब स्मार्टफोन बताएगा आपके दिल का हाल

    अब स्मार्टफोन बताएगा आपके दिल का हाल

    आज टेक्नोलॉजी ने इतना विकास कर लिया है कि इसके सामने मुमकिन जैसा कुछ रह गया ही नहीं I अब स्मार्टफोन की सहायता से अपने हेल्थ की कंडीशन जान सकेंगे I मार्केट में आजकल कुछ ऐसे स्मार्टवाच और स्मार्टफोन आ गये हैं I जिनमें वो तमाम फीचर्स मिलते हैं जिससे आप अपने हेल्थ को बड़ी ही आसानी से ट्रैक कर सकते हैं, चाहे आप कहीं भी हों I इसके लिए आपको कुछ नहीं करना है बस अपने स्मार्टफोन में एक एप्प इंस्टाल करना है, जो आपके दिल से जुड़ी बीमारियों का पता लगा देता है I

    आइये जानते इस एप्प के बारे में

    इस एप्प का नाम कार्डियो सिग्नल है I इस एप्प की मदद से आप हृदय से सम्बन्धित जुड़ी सभी तरह की जानकारी देने में सक्षम हैं I इसका शुरुआत 2011 में हुआ था और इसके सीईओ Juuso Blomster हैं, जो पेशे से कार्डियोलॉजिस्ट रह चुके हैं।  इस एप्प को चलाना बहुत ही सरल है I इसे सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में इंस्टाल करें I फिर इसको अपने सीने में रखें, इसमें दो सेंसर लगे रहते हैं जो हार्ट की जाँच करते हैं I यह सेंसर में हार्ट की गहराई से जाँच करता है फिर डाटा देता है I इस प्रकिया में 1 मिनट का समय लगता है I इसमें यह ऐप 1 मिनट के बाद डेटा को क्लाउड सर्वर पर एनालिसिस के लिए भेजता है। इसकी रिपोर्ट यूजर को कुछ समय बाद मिलती है। इस तरह यूजर्स को अपनी हार्ट हेल्थ के बारें जानकारी मिलती हैं I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3916

    https://golden36garh.com/?p=3924

  • जेल से लौटने के बाद केजरीवाल का उद्देश्य बीजेपी को हराना

    जेल से लौटने के बाद केजरीवाल का उद्देश्य बीजेपी को हराना

    अरविन्द केजरीवाल अभी कुछ दिन पहले शराब घोटाले के मामले में जेल गये हुए थे I दस मई को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिली है I 2 जून को फिर से तिहाड़ जेल में समर्पण करना होगा I मंगलवार को अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस के साथ गठबंधन, पंजाब में लोकसभा चुनाव और तिहाड़ जेल लौटने के बाद की रणनीतियों पर खुलकर बात की।

    केजरीवाल ने कांग्रेस के साथ गठबंधन से जुड़े सवाल पर कहा AAP का गठबंधन कांग्रेस के साथ स्थायी नहीं है I हमारी कांग्रेस के साथ ना ही कोई लव मैरिज हुई है, ना ही अरेंज मरीज I उन्होंने आगे कहा कि हमारा उद्देश्य बीजेपी के मौजूदा तानाशाह और गुंडागर्दी को समाप्त करना है I दिल्ली में AAP और कांग्रेस गठबंधन में है, जबकि पड़ोसी पंजाब में दोनों पार्टियां एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं। देश को बचाना महत्वपूर्ण है। भाजपा को हराने के लिए जहां भी गठबंधन की जरूरत थी, AAP और कांग्रेस साथ आए और एक उम्मीदवार खड़ा किया। उन्होंने दावा किया कि पंजाब में भाजपा का कोई अस्तित्व नहीं है। अरविन्द केजरीवाल ने कहा अब तो सिर्फ 4 जून का इन्तजार है I

    क्या केजरीवाल सीएम पद से इस्तीफा देने वाले हैं ?

    केजरीवाल ने कहा सीएम पद से इस्तीफा देने का कोई सवाल ही नहीं उठता I मेरा जेल जाना कोई मुद्दा नहीं है, मुझे जब तक चाहे जेल में रखें मैं डरने वालों में से नहीं हूँ I बीजेपी के कहने मात्र से दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना सवाल ही नहीं उठता, इस देश का भविष्य दावं में लगा हुआ है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3916

    https://golden36garh.com/?p=3623

  • छत्तीसगढ़ में गोवर्धन योजना के तर्ज पर बनेगा गौ अभ्यारण

    छत्तीसगढ़ में गोवर्धन योजना के तर्ज पर बनेगा गौ अभ्यारण

    छत्तीसगढ़ में बढ़ते गौ हत्या को देखते हुए गायों और बैलों के संरक्षण के लिए केंद्र सरकार गौ अभ्यारण बनाने जा रही है I गो अभ्यारण को गोवर्धन योजना के तर्ज पर बनाने की योजना है I मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद विभाग गो अभ्यारण को बनाने में जुटी हुई है I

    गौ अभ्यारण में गोवंशों को संरक्षित करने के लिए, उनके लिए चारा-पानी की व्यवस्था और देख रेख की व्यवस्था की के लिए खास इंतजाम किये जायेंगे I इसमें पंचायत के लोगों की अहम भूमिका होगी I प्रवेश द्वार में मॉनिटरिंग के लिए सेल गठित किया जायेगा I गो अभ्यारण की देख रेख स्थानीय स्तर पर पंचायत के लोगों को देने की तैयारी है I कांग्रेस ने 11 हजार गोठानों को विकसित बनाने की स्वीकृति दी थी और इनमें से 6 हजार से अधिक गोठानों में अलग-अलग गतिविधियों को लागु करने की योजना थी लेकिन सब जैसा का तैसा पड़ा हुआ है I बीजेपी ने तेरह सौ करोड़ के घोटाले का आरोप लगाया था I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3898

    https://golden36garh.com/?p=3913