आरक्षक ने गमछा बांधकर थाने में फाँसी लगाने की कोशिश की
बिलासपुर में एक आरक्षक द्वारा थाना में फाँसी लगाने का मामला सामले आया है I बता दें, बिलासपुर के सीपत थाना अंतर्गत टीआई के प्रताड़ना से तंग आकर थाने एक अंदर ही फाँसी लगाने की कोशिश की I वहाँ पास खड़े स्टाफ की सूझबुझ से आरक्षक को फन्दे में झूलने से पहले ही उतार लिया और इस तरह से बड़ी घटना होने से टल गई I जानकारी के मुताबिक, आरक्षक धर्मेन्द्र कश्यप गुरूवार को पुलिस चेकिंग के दौरान शराब पीकर ड्यूटी में पहुंचा हुआ था, जिससे थाना प्रभारी कृष्ण सिदार ने उनके साथ दुर्व्यवहार कर दिया I इसी बात से आरक्षक थाने में गमछा बांधकर आत्महत्या करने की कोशिश की I
सरकारी अधिकारी ने नशे की हालत में कई गाड़ियों को मारी ठोकर
आजकल जितने भी शासकीय कर्मचारी हैं सब नशे में धुत होते जा रहे हैं और शराब पीकर ड्यूटी जा रहे हैं I नशे की हालत में गाड़ी चला रहे हैं जिसके दुष्परिणाम आये दिन देखने को मिलते हैं I ऐसे लोगों के कारण आये दिन सड़क हादसे हो रहे हैं I ऐसा ही मामला भाटापारा शहर से आया है जहाँ मत्स्य विभाग के अधिकारी ने एक साथ कई गाड़ियों को ठोकर मार दी जिससे लोगों ने मौके पर वहाँ से भागकर अपनी जान बचाई I तत्पश्चात पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर वाहन को जब्त कर लिया I
कोयला माफिया सूर्यकान्त तिवारी का कोर्ट में जमकर उड़ा मजाक
रायपुर में कोयला घोटाला मामला आजकल सुर्ख़ियों में है I बताया जा रहा है कि 500 करोड़ का घोटाला सूर्यकान्त तिवारी नाम के आदमी ने किया है I जिसे बीते गुरूवार रायपुर कोर्ट में पेश किया गया तो लोग सूर्यकान्त को देखकर आश्चर्यचकित रह गये I पीले धोती कुर्ता में गेटअप बनाये हुए विक्ट्री का साइन दिखाते हुए I वहीं आईएस समीर बिश्नोई कभी क्लीन शेविंग में दिखते थे आज इतनी बड़ी दाढ़ी लिए घूम रहा है I कोर्ट में सभी ने सूर्यकान्त तिवारी का जमकर मजाक उड़ाया, तरह-तरह के ताने मारे I इस पर तिवारी से इस हुलिए पर सवाल किया गया तो तिवारी ने मजाकिया अंदाज में कहा, मैं हर गुरूवार ऐसे पोषक पहनता हूँ और ऐसी हुलिया मैं अपने ग्रहों की दशा ठीक करने के लिए बनाया हूँ I
छत्तीसगढ़ वासियों को जल्द मिल सकती है गर्मी से राहत
आज नौतपा का सातवाँ दिन है छत्तीसगढ़ में ही नहीं पूरे देश में गर्मी ने सबकी नाक के दम कर रखा है I छत्तीसगढ़ में अधिकतम जगह तापमान 44 डिग्री के आसपास है I मौसम विभाग ने लू चलने की हिदायत दी है इसलिए धूप में घरों से बिलकुल भी ना निकलें I लेकिन इस बीच एक गुड न्यूज़ भी सामने निकलकर आ रहा है I मौसम विभाग के अनुसार, लोगों को जल्द ही गर्मी से राहत मिलने वाली है I भारत में मानसून की एंट्री हो चुकी है और मानसून सबसे पहले केरल में दस्तक दिया है I अब छत्तीसगढ़ में भी मानसून के जल्द आने के आसार लगाए जा रहे हैं I जानकारी के मुताबिक, मानसून 2 दिन पूर्व ही केरल में प्रवेश कर चुका है और धीरे-धीरे पूरे भारत में जल्द ही फैल जायेगा I छत्तीसगढ़ में मानसून 11 जून तक दस्तक दे सकता है I
छत्तीसगढ़ में ईडी और EOW की छापेमारी, निकल रहा काला धन
छत्तीसगढ़ में अभी ईडी और EOW पिछले कुछ महीने से कस्टम मिलिंग घोटाला, महादेव सट्टा एप मामला, शराब घोटाला या फिर कोयला घोटाला में लगातार छापेमार कार्रवाई कर रही है I शुक्रवार को कस्टम मिलिंग घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय की टीम रायपुर और दुर्ग में दो-दो जगह पर और खरोरा में एक जगह पर छापेमार कार्रवाई की है I राइस कारोबारी और छत्तीसगढ़ प्रदेश राइस संगठन के पूर्व महासचिव प्रमोद अग्रवाल के ठिकानों पर भी ED की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है I बताया जा रहा है कि ED की टीम राइस मिल ऑफिस और निवास पर दस्तावेज खंगाल रही है I कारोबारी प्रमोद अग्रवाल के खरोरा और रायपुर स्थित ठिकानों पर दबिश दी गई है I छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग घोटाले में पूर्व एमडी मनोज सोनी और राइस मिलिंग के पूर्व कोषाध्यक्ष रोशन चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद कई लोगों के भी नाम सामने आए हैं I
पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सेमरहा में तेंदुपता संग्राहकों के सड़क दुर्घटना में पिकअप के 20 फीट खाई में गिर जाने से 19 लोगों की जान चली गई थी I आज उनकी दशगात्र में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप, राजनांदगांव सांसद संतोष पाण्डेय और पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने सम्मिलित होकर दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने परिवारजनों से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना। दशगात्र कार्यक्रम में लगभग दस से बारह हजार की बड़ी संख्या में ग्रामवासी व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे I इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत ही दुखद घटना है और राज्य सरकार इस हादसे में हताहत परिवारों के आर्थिक सहायत से लेकर हर संभव मदद के लिए तैयार है. अपने परिवारजनों को खोने का जो दुःख है उसे मैं समझ सकता हूँ I
पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने भी श्रद्धांजलि अर्पित कर परिवारजनों को ढांढस बंधाया. उन्होंने कहा कि पंडरिया विधानसभा का हर व्यक्ति मेरे परिवार का सदस्य है I उन्होंने मुझे हर समय अपना आशीर्वाद और प्रोत्साहन दिया है और एक जनप्रतिनिधि के रूप में मुझे अपनी सेवा करने का अवसर प्रदान किया है I कुकदुर क्षेत्र में जो हृदयविदारक घटना हुई और उसमें 19 लोगों के निधन होने की खबर ने मुझे अंदर से झकझोर कर रख दिया I भावना बोहरा ने उन परिवारजनों से जाकर भेंट कर संवेदना व्यक्त की और हादसे में दिवंगत 19 लोगों के बच्चों के शिक्षा,रोजगार एवं विवाह तक पूर्ण जिम्मेदारी निभाने के लिए भावना बोहरा ने उन्हें गोद लिया है I
सड़क हादसे में युवक की मौत हाईवा चालक मौके से फरार
आजकल आये दिन सड़क हादसे हो रहे हैं I आज सुबह कोरबा-चाम्पा मार्ग पर सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई I जिसके बाद घटनास्थल पर लोगों ने चक्का जाम कर दिया I जानकारी के मुताबिक, मृतक राकेश कुमार रात्रे अखरापाली निवासी अपने दो साथियों के साथ बाइक पे सवार होकर किस्त का पैसा लेने कोथारी गया था I कोथारी से तीनों बाइक से वापस लौट रहे थे तभी अचानक तेज रफ़्तार हाईवा बाइक को अपने चपेट में ले लिया I राकेश कुमार ट्रक के नीचे आ जाने से उसकी मौके पर ही मृत्यु हो जाती है I मृतक के दोस्त ने बताया कि हाईवा काफी तेज था और उससे बचने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित गिर गई और राकेश के ऊपर से पहिया गुजर जाने से उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई I अन्य लोगों को हल्की चोटें आई हैं I हाइवा चालक मौके से फरार हो गया I ग्रामीणों ने आक्रोश में आकर चक्काजाम कर दिया I बाद में पुलिस की समझाईस पर चक्का जाम को खाली किया गया I
नामी गैंगस्टर लौरेंस बिश्नोई के गैंग ने मीडिया को एक ईमेल भेजा है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है I मयंक सिंह नाम के गैंगस्टर की ओर से भेजे गए इस मेल में मीडिया में चल रही रंगदारी की खबर से इनकार किया गया है और दो कंपनियों के मालिकों को खुली चुनौती दी गई है कि इनके परिवार से एक-एक सदस्य को मार दिया जाएगा I इधर मेल के बाद पुलिस भी अलर्ट हो गई है I कारोबारियों की सुरक्षा बढ़ा दी गई I सभी पर नजर रखी जा रही I
ईमेल के मुताबिक, कारोबारियों ने झारखंड पुलिस के साथ साजिश रची थी I साजिश के तहत बिश्नोई गैंग के सदस्यों की गिरफ्तारी कराई थी I इस गिरफ्तारी को बिश्नोई गैंग चुनौती के तौर पर लेते हैं I कहा गया है कि कंस्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ वारदात का प्लान है I कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिकों ने गैंग के लोगों को परेशान किया है I गैंग में हथियारों और शूटर की कोई कमी नहीं है I झारखंड में कारोबार करने वाला हमारा कुछ नहीं कर सकता है I
प्रदेश में दो बड़ी घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में पहुंचे लौरेंस विश्नोई और अमन साहू गैंग के शूटर्स पकड़े गए थे I ये दोनों रायगढ़ और रायपुर के दो कारोबारी जिनका झारखंड में कंस्ट्रक्शन और कोयले का काम है, उन्हें मारने की फिराक में थे I लेकिन पुलिस ने इन्हें पहले ही पकड़ लिया I
विधानसभा सीटों की गिनती के लिये किये गये कड़े इंतजाम
बिलासपुर जिले में अभी 6 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हुआ है जिसकी गिनती 4 जून को शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में 4 जून को होनी है I इसके लिए प्रोफेसर और असिस्टेंट इंजीनियर लेवल के अधिकारियों की ड्यूटी लगाईं गई है I इसके लिए जिला प्रशासन ने लिस्ट बना ली है I प्रत्येक विधानसभा में 14-14 टेबल लगाये जायेंगे और हर टेबल में 6 कर्मचारियों को ड्यूटी पर तैनात किया जायेगा I अनुमान है कि मतगणना कार्य में 500 से ज्यादा कर्मचारी ड्यूटी में रहेंगे I बिलासपुर विधानसभा में 17 राउंड, बिल्हा और मस्तुरी में 24 राउंड में वोटों की गिनती किया जायेगा I इसके अलावा मुंगेली और लोरमी विधानसभा में वोटों की गिनती के जिला मुख्यालय मुंगेली में होगी I वोटों की गिनती होने के बाद हर विधानसभा क्षेत्र में वीवीपैट से पर्ची की गिनती किया जायेगा I इस समय आब्जर्वर मौजूद रहेंगे, इनकी मौजूदगी में ही गिनती किया जायेगा I पारदर्शिता को लेकर और विवाद से बचने के लिए इस दौरान वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी I भारत निर्वाचन आयोग ने वीडियोग्राफी के लिए साफ़ तौर पर निर्देश दिए हैं I
लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में चुनावी पंडित ऐसा मान रहे थे कि बीजेपी एकतरफा मुकाबला जीतने वाली है I लेकिन जैसे-जैसे लोकसभा के सभी सीटों में मतदान लगभग पूरा हो रहा तो, ये ट्रेंड बदलता हुआ नजर आ रहा है I अब ऐसा माना जा रहा है कि बीजेपी को 2019 लोकसभा चुनाव की तुलना में इस बार कम वोट मिल सकती है I लेकिन फिर भी माना जा रहा है कि तीसरी बार मोदी की सरकार बन सकती है I अब 4 जून को देखने दिलचस्प रहेगा कि कौन किसको कितने वोटों से हाराता है I