बिलासपुर संभाग में 5 सीटों पर बीजेपी चल रही रेस में आगे
छत्तीसगढ़ में कुल 11 लोकसभा सीटें हैं I उसमें से बिलासपुर संभाग में 5 लोकसभा सीट हैं जिनके वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे से प्रारम्भ हुआ है I मिली रिपोर्ट के मुताबिक, बीजेपी के उम्मीदवार तोरन साहू को अब तक 2 लाख 59 हजार 672 वोट मिले हैं I जबकि कांग्रेस प्रत्याशी देवेन्द्र यादव को 2 लाख 11 हजार 646 वोट मिले हैं I इस तरह भाजपा प्रत्याशी 4 हजार 806 मतों से आगे है I
छत्तीसगढ़ में कुल 11 लोकसभा सीटों में से 10 लोकसभा सीटों पर वोटों की गिनती हो चुकी है I जिसमे बीजेपी 10 लोकसभा सीटों पर आगे चल रही है I केवल एक सीट पर कोरबा में कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत भाजपा की सरोज पाण्डेय पर बढ़त बनाये हुए दिख रही हैं I पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजनांदगांव लोकसभा सीट से पीछे चल रहे हैं I पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, शिवकुमार डहरिया और कवासी लखमा भाजपा प्रत्याशियों से पीछे चल रहे हैं I
बिजली दर महंगी होने पर कांग्रेस ने भाजपा पर लगाये कड़े आरोप
छत्तीसगढ़ में जब से विद्युत् नियामक आयोग ने बिजली बिल में 20% की बढ़ोतरी की है तब से इस बात को लेकर सियासत गरमाई हुई है I पीसीसी चीफ दीपक बैज ने बीजेपी पर निशाना साधा है और कहा कि भाजपा सरकार बिजली दर में बढ़ोतरी कर आम जनता को लूटना चाहती है I
दीपक बैज ने कहा है कि जब से छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार आई है I सिर्फ जनता को लूटने का काम कर रही है, बिजली बिल, राशन का सामान, घर बनाने का सामान, शराब सभी का भाव आसमान छू रहा है I इस पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कांग्रेस को पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने कंपनियों को किस हालत में पहुंचा दिया था, यह भी तो उन्हें देखना चाहिए I कांग्रेस ने जिस हाल में विभागों को पहुंचा दिया था उन्हें संभालना भी तो जरुरी है I
छत्तीसगढ़ में बीते दिन यानि रविवार को नौतपा का आखिरी दिन था जो बाकि दिनों की तुलना में नौतपा का असर थोडा कम था I जिससे लोगों ने थोड़ी राहत की साँस तो जरुर ली लेकिन धूप तो बरकरार था I नौतपा के आखरी दिन मौसम ने करवट बदलते ही कोरिया जिला, जगदलपुर और दुर्ग में बारिश हुई, वहीं राजधानी रायपुर और आसपास के जिलों में आँधी-तूफान आने और बादल छाने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है I छत्तीसगढ़ में रात का तापमान पिछले एक सप्ताह के तापमान से कम रहा I वहीं बता दें, लू से अब तक छत्तीसगढ़ में 15 लोगों की जानें जा चुकी है I रविवार के दिन तिल्दा में सबसे अधिक तापमान (45.5 डिग्री) रिकॉर्ड किया गया I वहीं नारायणपुर में सबसे कम तापमान (25.6 डिग्री) रिकॉर्ड किया गया I आज रायपुर, बिलासपुर, मुंगेली, रायगढ़ में अधिकतम तापमान 39 डिग्री रहा है I
मौसम विभाग के अनुसार, आज रायपुर, बलौदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, दुर्ग, बालोद, राजनांदगांव, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर और नारायणपुर जिले में हल्की बारिश आने की उम्मीद है I
प्रेसर IED ब्लास्ट से निर्दोष ग्रामीण ने गँवाया अपना पैर
बीजापुर जिले में नक्सिलयों द्वारा लगाये गये प्रेशर IED की चपेट में आने से एक 22 साल के युवक का पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया I दायें पैर पूरा उखड़ गया है जबकि बाएँ पैर में भी काफी चोटें आयी है I जवानों ने घायल युवक का कैम्प में मरहमपट्टी किया उसके बाद बीजापुर के अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया I पुलिस अधीक्षक ने बताया कि, घायल मांडवी नन्दा छुटवाई गाँव का निवासी है, जो अपने ट्रेक्टर से तर्रेम की ओर जा रहा था, तभी रास्ते में किनारे पर ट्रेक्टर को रोककर पेशाब करने गया तो नक्सलियों द्वारा बिछाये गये प्रेशर IED में पैर रख दिया और विस्फोट होने से उसके पैरों में गंभीर चोटें आई हैं I नक्सलियों ने प्रेशर IED जवानों को मारने के लिए बिछाये थे लेकिन ग्रामीण युवक इसकी चपेट में आ गया जिससे बड़ा हादसा हो गया I अब तक कुल 5 लोगों की महीने भर में IED ब्लास्ट से मौत हो चुकी है I
डॉ. पुर्णेंदु सक्सेना ने आध्यात्म और हिन्दू समाज पर बात की
मंदिरों से हमें हमेशा से संस्कार, शिक्षा, आत्मिक, सात्विक, आध्यात्मिक और जीवन से जुडी सभी प्रकार की संतुष्टि मिलती है I यह सदैव मानव जीवन में बने रहें I मंदिर सबके लिए वैसे ही खुले जैसी कल्पना वीर सावरकर ने पतित पावन मन्दिर के लिए की थी I हमारे हिन्दू समाज में गुरुओं की महत्व सर्वोपरि है I गुरुओं को जो स्थान दिया जाता है उनका स्थान अडिग रहे I सनातन हिन्दू धर्म जीवन पद्धति को कमजोर करने वाले विचारों से हमेशा दूरी बनाकर रखें I
यह सब बातें डॉ. पुर्णेंदु सक्सेना ने रायपुर के आउटडोर स्टेडियम में कही I सक्सेना ने कहा कि हमारा भारत देश एक मजबूत देश के रूप में पूरे विश्व में आगे बढ़ रहा है I इस परिवर्तन युग की घड़ी में हम इसका लाभ उठा पाएं जो अवसर के रूप में मिल रहे हैं, उसके लिए खुद को तैयार करें तभी भारत विश्व गुरु बन सकता है I
डॉ. सक्सेना ने बताया कि समाज में जो परिवर्तन आ रहा है उसका कारण है कि हिन्दू समाज के लोगों में जागरूकता आ गई है I देश अपने पैरों पर खड़ा हो गया है इसलिए अब शत्रु पराजित हो रहे हैं I ऐसे लोग अब अर्बन या गैंग बनाकर अपना गैंग चला रहे हैं I परन्तु इनके स्वरूप को अभी पहचान पाना जरा मुश्किल है I छत्रपति शिवाजी आउटडोर स्टेडियम बूढ़ापारा, रायपुर में 45 मिनट तक योग, आसन, दंडयुद्ध जैसे कार्यक्रम चला I
अमूल दूध की कीमत में इजाफा होने से ग्राहकों को लगा झटका
लोकसभा चुनाव के बाद महंगाई की मार पड़नी शुरू हो गई है I देश की जानी मानी दूध कम्पनी अमूल ने दूध के दामों में इजाफा किया है I गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन ने दूध की कीमत में 2 रूपये प्रति किलो बढ़ोतरी की है I अब सोमवार से अमूल दूध नये रेट में मिलेगा I अमूल दूध के रेट में बढ़ोतरी को देखकर अब मदर डेयरी और दूसरी डेयरी कम्पनियां भी दूध की कीमत में बढ़ोतरी कर सकते हैं I
गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन का कहना है कि दूध के प्रोड्क्शन और अन्य खर्चे बढ़ने से दूध की कीमतों में बढ़ोतरी करनी पड़ रही है I उपभोक्ताओं के द्वारा होने वाले भुगतान में से 80 पैसे दूध उत्पादकों को मिलेगा और दूध उत्पादकों को इससे मुनाफा होगा जिससे ये और मात्रा में दूध को produced कर सकेंगे I
छत्तीसगढ़ का तीर्थस्थल के नाम से जाने वाला शहर डोंगरगढ़ अब शराब का गढ़ बनता जा रहा है I यहाँ हर रोज शराब की बिक्री हो रही है, इसके लिए पुलिस बोलती है कि कार्रवाही होगी लेकिन मिलीभगत कर छोड़ देती है, जिससे उनके हौसले इतने बुलंद हैं I शराब माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि सरपंच को भी परेशान कर मारपीट करते हैं इस बीच पुलिस बस तमाशा देखते रह जाती है I
पूरी घटना डोंगरगढ़ क्षेत्र के सेंदरी गाँव का है, शराब तश्कारों ने सरपंच के साथ मारपीट कर दी जिससे गाँववालों का गुस्सा फूटा और वे रिपोर्ट करने थाने पहुँच गये I गाँव के सरपंच कृष्ण कुमार सिन्हा ने बताया कि गाँव में शराबबंदी को लेकर मीटिंग रखी गई थी जिसमें शराब बेचने वालों को शराब न बेचने की हिदायत दी गई थी I सभी अपने घर चले गये तभी द्वारिका प्रसाद ने सरपंच को बुलाया और मारपीट करने लगा I इस पर गाँव वालों ने आकर धावा बोल दिया और थाने पहुँच गये | फ़िलहाल पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लिया है I
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी ने अपना विक्राल रूप धारण किया हुआ है I भीषण गर्मी की वजह से बिलासपुर में दो लोगों की मृत्यु हो गई है I इसमें एक मजदूर है जो रोड़ लाइन्स में काम करता था और दूसरी महिला जो गोबर से धूप में कंडे बनाने के दौरान बेहोश हो गई और शुक्रवार को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई I सूत्रों के मुताबिक, अनुपपुर का रहने वाला फेंकुराम उरावं कोरबा में डीसी रोड़ लाइन्स में जो कि ठेकेदारी का कंपनी है, में काम करता था I काम करने के बाद वह अपने साथियों के साथ अपने कमरे में खाना खाने बैठा और बेहोश हो गया I इलाज के लिए सिम्स हॉस्पिटल में ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया I अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण पता चल सकता है I दूसरी घटना सीपत थाना क्षेत्र का है जहाँ एक औरत घरेलू काम करती थी जिसकी गोबर के कंडे बनाने के दौरान उसकी अचानक मौत हो गई I उक्त दोनों के मौत का कारण भीषण गर्मी को बताया जा रहा है I
रायपुर रेलवे स्टेशन में खाना बेचने के लिए सेटिंग चालू
अवैध वेंडिंग को रोकने के लिए रायपुर रेलवे स्टेशन में कमर्शियल विभाग की एक टीम तैनात किया गया है I लेकिन यहाँ कोई ड्यूटी में नहीं, इसी बात का फायदा उठाकर वेंडर खाना बेचे जा रहे हैं क्योंकि उन्हें पता है आरपीएफ और कमर्शियल टीम मौजूद नहीं है, खाना बेचने वालों को इन अफसरों पर इतना भरोसा है कि इनके खिलाफ कोई कार्यवाई नहीं होगी I प्लेटफार्म नंबर 5 और 6 में आठ से दस अनाधिकृत वेंडर बिना अधिकृत कार्ड के खाना बेचते नजर आये I जवाब में सबने आर आर कैंटीन के स्टाफ खुद को बताया और उनको बिना MRP और कार्ड के प्लेटफार्म में वेंडिंग का काम करने के लिए भेजा गया है I उनके द्वारा बेचे जा रहे खाना कब का है, कैसा है कुछ भी पता नहीं I यही कारण है कि ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों का तबियत खराब हो रहा है, रास्ते में उल्टी और दस्त हो रहा है I लेकिन ख़राब खाना देने वालों को इन बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता है I