Category: Popular News

Popular News

  • रेलवे स्टेशन पर “ओके” का गलतफहमी बना करोड़ों का घाटा

    रेलवे स्टेशन पर “ओके” का गलतफहमी बना करोड़ों का घाटा

    “ओके” का गलतफहमी बना करोड़ों का घाटा, स्टेशन मास्टर से हुई बड़ी चूक

    रेलवे विभाग में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहाँ स्टेशन मास्टर की एक गलती ने रेलवे को 3 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचा दिया। घटना तब हुई जब स्टेशन मास्टर ने अपनी पत्नी से फोन पर बातचीत के दौरान “ओके” कहा, जिसे उसके सहयोगी ने ट्रेन को आगे बढ़ाने का इशारा समझ लिया और ट्रेन को नक्सल प्रभावित क्षेत्र में निषिद्ध समय में रवाना कर दिया। इस चूक के कारण रेलवे को बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा और स्टेशन मास्टर को निलंबित कर दिया गया।

    दरअसल, स्टेशन मास्टर का अपनी पत्नी से अक्सर झगड़ा होता था, जो ड्यूटी के दौरान बार-बार फोन करके विवाद करती थी। घटना के दिन भी इसी तरह की स्थिति में उन्होंने पत्नी से कहा कि वे घर आकर मामला सुलझा लेंगे। लेकिन उनके सहयोगी ने इसे ट्रेन के प्रस्थान का संकेत समझ लिया और गलती से मालगाड़ी को रवाना कर दिया, जो नक्सल प्रभावित क्षेत्र में पहुँच गई। इस गंभीर गलती के बाद विभाग ने स्टेशन मास्टर को निलंबित कर दिया।

    निलंबन के बाद, स्टेशन मास्टर ने हाई कोर्ट में तलाक की याचिका दायर की। याचिका में उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी शादी के बाद भी अपने पूर्व प्रेमी से बात करती रही, जिससे उनके मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ा। उन्होंने कोर्ट में बताया कि पत्नी की इस हरकतों ने उनके पेशेवर और निजी जीवन में तनाव बढ़ा दिया था।

    जस्टिस रजनी दुबे और जस्टिस संजय कुमार जायसवाल की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई की और पत्नी के व्यवहार को पति के प्रति मानसिक क्रूरता मानते हुए स्टेशन मास्टर को तलाक की मंजूरी दे दी।

    Read More :

    धान खरीदी 14 नवंबर से शुरू, इस बार 160 लाख मीट्रिक टन खरीदने का लक्ष्य

    उसलापुर और अन्य स्टेशनों पर फूड प्लाजा और फास्ट फूड यूनिट जल्द शुरू

  • धान खरीदी 14 नवंबर से शुरू, इस बार 160 लाख मीट्रिक टन खरीदने का लक्ष्य

    धान खरीदी 14 नवंबर से शुरू, इस बार 160 लाख मीट्रिक टन खरीदने का लक्ष्य

    राज्य सरकार ने धान खरीदी के लिए तैयारियाँ पूरी की, 3100 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य

    राज्य सरकार ने धान खरीदी के लिए तैयारियाँ पूरी की, 3100 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य

    छत्तीसगढ़ में इस साल धान की खरीदी 14 नवंबर से शुरू होने जा रही है। राज्य सरकार ने इस बार कुल 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य रखा है, जो पिछले साल के मुकाबले अधिक है। सरकार का उद्देश्य 25,75,804 किसानों से धान की खरीदी करना है, जो पिछले साल के मुकाबले एक लाख ज्यादा है। इस प्रक्रिया को 31 जनवरी 2025 तक पूरा किया जाएगा। धान की खरीदी के लिए किसानों को 31 अक्टूबर तक एकीकृत किसान पोर्टल पर पंजीकरण कराना था।

    कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस साल धान के लिए 25,27,301 पंजीकरण पहले से हैं, जबकि 38,793 नए पंजीकरण हुए हैं। सुगंधित धान के लिए 9,190 पंजीकरण किए गए हैं, जबकि अन्य फोर्टिफाइड धान के लिए 316 पंजीकरण हुए हैं। इस बार किसानों को पंजीकरण में आसानी के लिए पोर्टल पर विभिन्न सुविधाएँ दी गई हैं। कृषि विभाग ने इस बार धान खरीदी केंद्रों पर पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक तुलाई मशीनों का उपयोग करने का वादा किया है। इससे धान की तौल में कोई गड़बड़ी नहीं होगी और किसानों को उनके अनाज का सही मूल्य मिलेगा।

    धान का समर्थन मूल्य इस साल 3100 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। सरकार ने सभी किसानों को अपने पंजीकृत मोबाइल नंबरों पर धान खरीदी से जुड़ी सूचनाएँ भेजने की भी योजना बनाई है। प्रदेश में लगभग 37.46 लाख किसान परिवार हैं, जिनमें से 80 प्रतिशत लघु और सीमांत किसान हैं। राज्य में प्रमुख खरीफ फसलों में धान, सोयाबीन, उड़द और अरहर शामिल हैं। पिछले साल 144.92 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई थी, और इस साल यह लक्ष्य बढ़ाकर 160 लाख मीट्रिक टन किया गया है। सरकार के इस कदम से किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है।

    Read More :

    उसलापुर और अन्य स्टेशनों पर फूड प्लाजा और फास्ट फूड यूनिट जल्द शुरू

    रायपुर में पोते ने दादी पर बरपाया कहर, वायरल वीडियो ने किया शर्मसार

  • उसलापुर और अन्य स्टेशनों पर फूड प्लाजा और फास्ट फूड यूनिट जल्द शुरू

    उसलापुर और अन्य स्टेशनों पर फूड प्लाजा और फास्ट फूड यूनिट जल्द शुरू

    उसलापुर और अन्य स्टेशनों पर फूड प्लाजा और फास्ट फूड यूनिट जल्द शुरू

    demo pics

    अमृत भारत योजना के तहत चार स्टेशनों पर मिलेगी खाने की सुविधा

    बिलासपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले उसलापुर, ब्रजराजनगर, अंबिकापुर और उमरिया रेलवे स्टेशनों के यात्रियों को अब बेहतर खानपान सुविधा मिलने वाली है। IRCTC ने इन स्टेशनों पर फूड प्लाजा और फास्ट फूड यूनिट स्थापित करने का प्रस्ताव रेलवे को भेजा था, जिसे अब मंजूरी मिल चुकी है। जल्द ही इन सुविधाओं के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू होगी।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसलापुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर फूड प्लाज्मा, प्लेटफार्म 2-3 पर फास्टफूड यूनिट की सुविधा मिलेगा । अंबिकापुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म-1 पर फास्टफूड यूनिट, उमरिया स्टेशन के प्लेटफार्म-1 पर फास्टफूड यूनिट और ब्रजराजनगर स्टेशन के प्लेटफार्म-2 और 3 पर फास्टफूड यूनिट की सुविधाएं मिलेंगी । फूड प्लाज्मा और फास्टफूड यूनिट स्टेशनों में उपस्थित प्लेटफार्म के हिसाब से सुविधा देने की योजना है ।

    demo pics

    इन स्टेशनों का विकास अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत किया जा रहा है, जिससे यात्रियों को ज्यादा सुविधाएं और बेहतर अनुभव मिल सके। फिलहाल, इन स्टेशनों पर केवल स्टाल की सुविधा है, जिसमें सीमित विकल्प ही उपलब्ध हैं। फूड प्लाजा और फास्ट फूड यूनिट के आने से यात्रियों को कई नए व्यंजन मिल सकेंगे, जिससे उनकी यात्रा का अनुभव बेहतर होगा।

    उसलापुर स्टेशन बिलासपुर शहर का दूसरा प्रमुख रेलवे स्टेशन है और यहां 18 से अधिक ट्रेनों का ठहराव होता है। दुर्ग-रायपुर की ओर से आने वाली कई ट्रेनों का स्टॉप अब उसलापुर में किया जा रहा है, जिससे यात्रियों की संख्या में वृद्धि हो रही है। खानपान की नई सुविधा यात्रियों के लिए राहत लेकर आएगी।

    Read More :

    रायपुर में पोते ने दादी पर बरपाया कहर, वायरल वीडियो ने किया शर्मसार

    ऋषभ पन्त ने टेस्ट रैंकिंग में मारी बाजी, विराट हुए बाहर

  • रायपुर में पोते ने दादी पर बरपाया कहर, वायरल वीडियो ने किया शर्मसार

    रायपुर में पोते ने दादी पर बरपाया कहर, वायरल वीडियो ने किया शर्मसार

    पोते की बर्बरता का शिकार हुई बुजुर्ग दादी

    छत्तीसगढ़ के रायपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे देखने के बाद किसी का भी आँख नम हो जाएगा और उस इंसान के खिलाफ खून खौल उठेगा। जहाँ वीडियो में एक युवक अपनी ही बुजुर्ग दादी को चप्पलों और बल्ले से बेरहमी से पीटते हुए नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के अमरपुरी इलाके की है। वायरल वीडियो में युवक दादी के साथ बर्बरता करता दिखता है और मारपीट कर उन्हें चेतावनी देते हुए घर के अंदर चला जाता है। बाहर मौजूद एक पड़ोसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो तेजी से वायरल हो गया है।

    वीडियो वायरल होते ही रायपुर में हड़कंप मच गया। आरोपी पोते और उसके परिवारवालों ने घर में ताला लगाकर मौके से फरार होने का प्रयास किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है। घटना की पूरी सच्चाई जानने के लिए पुलिस स्थानीय निवासियों से भी पूछताछ कर रही है।

    यह पहली बार नहीं है जब रिश्तों में इस तरह की बर्बरता सामने आई हो। इसी तरह एक माह पहले उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में घरेलू कलह के चलते एक बहू ने अपनी सास पर सिलबट्टे और हंसिया से हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। उस घटना में बहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। बताया जा रहा था कि बहू के चाल-चलन को लेकर सास अक्सर उसे डांटती थी, जिसके कारण बहू ने गुस्से में यह कदम उठाया।

    भारत में घरेलू हिंसा के ऐसे कई मामले सामने आते रहते हैं, जिनमें बुजुर्गों और बच्चों पर अत्याचार की घटनाएं शामिल हैं। समाज में रिश्तों का सम्मान और सहानुभूति की भावना कमजोर पड़ती नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो सामने आना यह बताता है कि कैसे इंसानियत की हदें पार हो रही हैं और घरेलू हिंसा जैसी समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है। पुलिस प्रशासन द्वारा इस मामले में सख्त कदम उठाने और आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिशें जारी हैं।

    Read More :

    डोनाल्ड ट्रम्प ने 247 एलेटोरल वोटों के साथ कमला हैरिस से बढ़त बनाई

    बिलासा एयरपोर्ट में जल्द मिलेगी नाईट लैंडिंग की सुविधा

  • बिलासा एयरपोर्ट में जल्द मिलेगी नाईट लैंडिंग की सुविधा

    बिलासा एयरपोर्ट में जल्द मिलेगी नाईट लैंडिंग की सुविधा

    बिलासा एयरपोर्ट में जल्द मिलेगी नाईट लैंडिंग की सुविधा
    बिलासा एयरपोर्ट

    बिलासा एयरपोर्ट के निर्माण के लिए दक्षिण कोरिया से इम्पोर्ट किया गया सामान

    बिलासपुर वासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है आपको बता दें कि बिलासा एयरपोर्ट को लेकर जो बाधाएं उत्त्पन्न हो रही थीं अब इन सबसे जल्द ही छुटकारा मिलने वाला है I एयरपोर्ट में विमानों के लिए नाईट लैंडिंग की भी व्यवस्था की जा रही है उसके लिए साउथ कोरिया से एयरपोर्ट में इस्तेमाल होने वाले सामानों को मंगाया जा रहा है I इसकी जानकारी एयरपोर्ट अथारिटी ऑफ़ इंडिया ने छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के डिविजन बेंच को दी है I राज्य शासन ने अपने शपथ पत्र में हाई कोर्ट को आश्वासित किया है कि इस बार एयरपोर्ट के विस्तार को लेकर किसी भी प्रकार का कोई बाधा उत्पन्न नहीं होना चाहिए I

    बता दें कि इसके लिए एयरपोर्ट अथारिटी को रनवे के विस्तार के अलावा एयरपोर्ट में लगने वाले 1178 में से फिलहाल केवल 287 एकड़ भूमि की जरूरत है I इसको लेकर चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस बीडी गुरु की डिविजन बेंच में सुनवाई चल चल रहा है I इस बीच डिविजन बेंच ने एयरपोर्ट के विकास कार्य को लेकर शपथ पत्र के साथ राज्य शासन को जानकारी पेश करने का आदेश दिया है I इसकी अगली सुनवाई 20 नवंबर को होनी है I

    मामले की सुनवाई के दौरान बताया जा रहा है कि बिलासा एयरपोर्ट में विमानों के लिए नाईट लैंडिंग के लिए काम शुरू कर दिया गया है I जानकारी के मुताबिक़, दक्षिण कोरिया से एयरपोर्ट के लिए जरुरी सामान (DVOR) मंगाना था वह भी कार्यस्थल पर पहुँच चूका है I अब जल्द ही एयरपोर्ट में आ रही कमियों को दूर कर लिया जाएगा I

    287 एकड़ जमीन को लेकर राज्य शासन ने लॉ अफसरों के जानकारी के मुताबिक बताया कि 287 एकड़ जमीन लेनी है इसके लिए सैन्य अफसरों और कोर्ट से हरी झंडी मिल चुकी है I इसको लेकर राज्य शासन ने कोर्ट को आश्वासित किया कि एयरपोर्ट में नाईट लैंडिंग को लेकर आ रही समस्याओं से पूरी तरह से छुटकारा मिल जायेगा I इस बीच राज्य शासन ने कोर्ट को यह भी जानकारी दी कि बिलासा एयरपोर्ट को विकसित करने के लिए DPR बनाने का काम भी जल्द शुरू कर दिया जाएगा I

    Read More :

    डोनाल्ड ट्रम्प ने 247 एलेटोरल वोटों के साथ कमला हैरिस से बढ़त बनाई

    छठ महापर्व में बिलासपुर हुआ भक्तिमय

  • शारदा सिन्हा के निधन से संगीत जगत को बड़ा झटका

    शारदा सिन्हा के निधन से संगीत जगत को बड़ा झटका

    बिहार कोकिला : शारदा सिन्हा

    शारदा सिन्हा के निधन से संगीत जगत को बड़ा झटका, छठ गीतों का योगदान अमर रहेगा

    सिद्ध लोकगायिका शारदा सिन्हा का निधन 5 नवंबर 2024 को दिल्ली के एम्स अस्पताल में हो गया। वह खासकर छठ महापर्व के गीतों के लिए जानी जाती थीं। उनका निधन उस दिन हुआ जब देश भर में छठ पूजा की धूम थी, जिससे उनके लाखों प्रशंसकों के बीच शोक की लहर दौड़ गई।

    शारदा सिन्हा लंबे समय से ब्लड कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं और पिछले कुछ दिनों से उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था, और ऑक्सीजन लेवल गिरने के बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया था। उनके बेटे अंशुमन सिन्हा ने उनकी नाजुक स्थिति की जानकारी दी थी, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शारदा सिन्हा के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने अंशुमन को हिम्मत न हारने के लिए प्रेरित किया।

    शारदा सिन्हा को “बिहार की कोकिला” के नाम से जाना जाता था, और उनके छठ गीत हमेशा लोगों के दिलों में गूंजते रहेंगे। इसके अलावा, उन्होंने भोजपुरी लोकगीतों के साथ-साथ बॉलीवुड की फिल्मों जैसे “मैंने प्यार किया,” “हम साथ साथ हैं,” और “गैंग ऑफ वासेपुर” में भी अपनी आवाज़ दी है।

    उन्हें पद्म भूषण जैसे सम्मान से भी नवाजा गया था। उनका निधन उनके परिवार, दोस्तों और चाहने वालों के लिए गहरा सदमा है। उनके द्वारा गाए गए गीत आज भी लोगों के दिलों में जीवित रहेंगे।

    Read More :

    अस्पताल में डॉक्टरों ने मरीज को बचाकर दिखाया साहस परिचय

    डोनाल्ड ट्रम्प ने 247 एलेटोरल वोटों के साथ कमला हैरिस से बढ़त बनाई

  • डोनाल्ड ट्रम्प ने 247 एलेटोरल वोटों के साथ कमला हैरिस से बढ़त बनाई

    डोनाल्ड ट्रम्प ने 247 एलेटोरल वोटों के साथ कमला हैरिस से बढ़त बनाई

    ट्रम्प की जीत की संभावना बढ़ी, नतीजे गुरुवार तक आने की उम्मीद

    अमेरिका में कल हुए राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे अब तक सामने आ रहे हैं, जिसमें डोनाल्ड ट्रम्प और कमला हैरिस के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चुनाव के परिणामों के अनुसार, डोनाल्ड ट्रम्प के पास अब तक 247 एलेटोरल वोट हैं, जबकि कमला हैरिस के खाते में 214 वोट हैं। राष्ट्रपति बनने के लिए उम्मीदवार को कम से कम 270 एलेटोरल वोटों की आवश्यकता होती है, यानी अभी ट्रम्प को जीत के लिए केवल 23 वोटों की और जरूरत है। चुनाव की स्थिति के अनुसार, अब तक 41 राज्यों के नतीजे सामने आ चुके हैं। इन राज्यों में से डोनाल्ड ट्रम्प ने 26 राज्यों में जीत हासिल की है, जबकि कमला हैरिस को 15 राज्यों में सफलता मिली है।

    ट्रम्प ने कई महत्वपूर्ण और बड़े राज्यों में जीत दर्ज की है, जिनमें वेस्ट वर्जीनिया, ओक्लाहोमा, साउथ कैरोलाइना, इंडियाना, मिसूरी, टेनेसी, अलबामा और फ्लोरिडा शामिल हैं। इसके अलावा, स्विंग स्टेट्स जैसे जार्जिया और नार्थ कैरोलिना में भी ट्रम्प आगे चल रहे हैं, जो चुनाव की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं। चुनाव आयोग ने बताया है कि वोटों की गिनती जारी है और पूरा परिणाम आज देर रात तक या फिर गुरुवार की सुबह तक आने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा, अमेरिका में संसद के दोनों सदनों में भी मतदान हुआ है।

    हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में रिपब्लिकन पार्टी ने 61 सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि डेमोक्रेट्स को 36 सीटें मिली हैं। वहीं, सीनेट में डेमोक्रेट्स को 36 सीटें मिली हैं, जबकि रिपब्लिकन पार्टी ने 43 सीटों पर कब्जा किया है। चुनाव के नतीजे आने से पहले ही अमेरिका में राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। दोनों प्रमुख दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति जारी है और दोनों पक्ष अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक किसी भी उम्मीदवार ने आधिकारिक तौर पर जीत का ऐलान नहीं किया है, क्योंकि चुनावी परिणामों की पूरी तस्वीर आने में कुछ समय लग सकता है।

    Read More :

    अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2024: कमला हैरिस-ट्रम्प के बीच कड़ा मुकाबला जारी

  • छठ महापर्व में बिलासपुर हुआ भक्तिमय

    छठ महापर्व में बिलासपुर हुआ भक्तिमय

    छठ महापर्व में बिलासपुर हुआ भक्तिमय

    छठ महापर्व में बिलासपुर हुआ भक्तिमय, अरपा नदी में 5100 दीपों से छठ महाआरती

    बिलासपुर में छठ महापर्व का शुभारंभ नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ। श्रद्धालुओं ने सोमवार को पवित्र स्नान कर अरवा चावल, चने की दाल, और लौकी की सब्जी का सात्विक भोजन ग्रहण किया। महापर्व का दूसरा दिन 6 नवंबर को खरना के रूप में मनाया जाएगा, जहां व्रती छठी मैया की पूजा कर संतान सुख, समृद्धि और सुख-शांति के लिए 36 घंटे का कठोर निर्जला व्रत प्रारंभ करेंगे।

    खरना के दिन विशेष प्रसाद बखीर, ठेकुआ, गेहूं का पेठा, और घी वाली रोटी बनाए जाते हैं। व्रती पूरी शुद्धता के साथ प्रसाद बनाते हैं, जो धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व रखता है। 7 नवंबर को डूबते सूर्य को और 8 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती व्रत का समापन करेंगे।

    सम्बंधित चित्र

    जानकारी के मुताबिक़, महापर्व की शुरुआत शहर की अरपा नदी में 5100 दीप प्रवाहित कर महाआरती से हुई। इस अवसर पर ब्रह्मा बाबा मंदिर के त्यागी श्री श्री 1008 प्रेम दास जी महाराज, उपमुख्यमंत्री अरूण साव, और स्थानीय विधायक व गणमान्य अतिथियों ने उपस्थिति दर्ज कराई। प्रसिद्ध गायिका मैथिली ठाकुर ने महाआरती में अपनी प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। इस बीच उपस्थित अतिथियों और सामाजिक संगठनों ने अरपा नदी को प्रदूषण मुक्त रखने का संकल्प लिया।

    बिलासपुर के बाजारों में छठ महापर्व के लिए विशेष रौनक देखी गई। मंगलवार को पूजन सामग्री और फलों की खरीदारी के लिए बाजारों में भीड़ उमड़ी। सेब, केला, और नारियल सहित अन्य पूजन सामग्री की सबसे ज्यादा खरीदी गयी। बाजार में दक्षिण भारत से आए नारियल की आपूर्ति हुई, जिससे पूजा सामग्री की कोई कमी नहीं रही। शहर के बुधवारी, शनिचरी, तोरवा, और अन्य प्रमुख बाजारों में देर रात तक पूजा सामग्री की खरीदारी जारी रही।

    Read More:

    अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2024: कमला हैरिस-ट्रम्प के बीच कड़ा मुकाबला जारी

    छठ पूजा 2024: 5 नवंबर से शुरू हुआ महापर्व, जानें इसकी विधि और महत्व

  • सोने-चांदी के दामों में आई गिरावट, जानें ताज़ा रेट्स

    सोने-चांदी के दामों में आई गिरावट, जानें ताज़ा रेट्स

    सोने-चांदी के दाम में गिरावट: जानें 5 नवंबर 2024 के ताज़ा भाव

    अभी हाल ही में दीपावली-धनतेरस का सीजन चल रहा था जिसके चलते सोने और चाँदी के रेट काफी बढ़ गये थे, लेकिन जैसे ही दीवाली का जश्न कम हुआ है आज 5 नवंबर 2024 को सोने और चांदी दोनों के दामों में गिरावट दर्ज की गई है।

    सोने का भाव: 5 नवंबर 2024 को 24 कैरेट सोने की कीमत में 46 रुपये की गिरावट आई है। अब यह 78,446 रुपये प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध है। 4 नवंबर की शाम को यह भाव 78,518 रुपये प्रति 10 ग्राम था। 995 शुद्धता वाले सोने का भाव 78,132 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 916 शुद्धता वाले सोने का भाव 71,857 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।

    चांदी का भाव: 5 नवंबर को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई है। इसका भाव अब 93,764 रुपये प्रति किलो हो गया है, जो कि 4 नवंबर को 94,482 रुपये प्रति किलो था।

    रेट्स जानने के आसान तरीके: इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) केंद्र सरकार की छुट्टियों और वीकेंड पर रेट जारी नहीं करता है। 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के भाव जानने के लिए आप 8955664433 पर मिस्ड कॉल कर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। ताजा रेट्स की जानकारी SMS के माध्यम से भेज दी जाती है।

    Read More :

    नगर निगम ने हटाए श्रीकांत वर्मा मार्ग के अवैध ठेले, व्यापारियों में हड़कंप

    छठ पूजा 2024: 5 नवंबर से शुरू हुआ महापर्व, जानें इसकी विधि और महत्व

  • अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2024: कमला हैरिस-ट्रम्प के बीच कड़ा मुकाबला जारी

    अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2024: कमला हैरिस-ट्रम्प के बीच कड़ा मुकाबला जारी

    अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए ऐतिहासिक चुनाव, वोटों की गिनती शुरू

    5 नवंबर 2024 को अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया शुरुआत हो चुकी है। इस बार के चुनाव में उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प आमने-सामने हैं। दोनों के बीच कांटे की टक्कर चल रहा है । दोनों नेताओं ने चुनाव प्रचार के दौरान एक-दूसरे पर जमकर निशाना साधा था। अब देश की जनता अपने मत का प्रयोग करके तय करेगी कि अगला राष्ट्रपति कौन होगा।

    जानकारी के मुताबिक़, अमेरिका में मतदान समाप्ति का समय हर राज्य और कुछ मामलों में काउंटी के अनुसार अलग-अलग होता है। सामान्यतः मतदान शाम 7 बजे से रात 11 बजे के बीच समाप्त हो जाता है। जैसे-जैसे मतदान समाप्त होगा, शुरुआती नतीजे आने शुरू होंगे। माना जा रहा है कि शुरुआती नतीजे पूर्वी समयानुसार शाम 7 बजे से आने लगेंगे। हालांकि, पश्चिमी राज्यों के परिणाम देर रात तक ही आ पाएंगे।

    इस बीच कई हस्तियों ने चुनाव को लेकर अपनी-अपनी भविष्यवाणी की है। राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर रेमंड जे. ला राजा का कहना है कि इस बार मुकाबला बहुत करीबी है। पोल ट्रैकर फाइव थर्टी एइट के अनुसार, कमला हैरिस राष्ट्रीय स्तर पर लगभग 1.2 अंकों से ट्रम्प से आगे हैं। लेकिन, इस चुनाव का परिणाम मुख्य रूप से सात स्विंग राज्यों पर निर्भर करेगा। इन महत्वपूर्ण राज्यों में पेंसिल्वेनिया, नॉर्थ कैरोलिना, जॉर्जिया, मिशिगन, एरिजोना, विस्कॉन्सिन और नेवादा शामिल हैं, जो कुल मिलाकर 93 इलेक्टोरल वोट प्रदान करते हैं।

    चुनाव जीतने के लिए उम्मीदवार को 538 में से कम से कम 270 इलेक्टोरल वोट चाहिए। स्विंग राज्यों के परिणाम निर्णायक हो सकते हैं। जॉर्जिया से शुरुआती परिणाम आने की संभावना है, क्योंकि राज्य कानून के अनुसार सभी प्रारंभिक वोट शाम 8 बजे तक रिपोर्ट होने चाहिए। वहीं, उत्तरी कैरोलिना के नतीजे आधी रात तक आने की संभावना है।

    अमेरिका के इस राष्ट्रपति चुनाव में जनता के हर एक वोट का महत्व है, और आज मतदान के जरिए तय होगा कि अगला राष्ट्रपति कौन बनेगा।

    Read More :

    नगर निगम ने हटाए श्रीकांत वर्मा मार्ग के अवैध ठेले, व्यापारियों में हड़कंप

    छठ पूजा 2024: 5 नवंबर से शुरू हुआ महापर्व, जानें इसकी विधि और महत्व