Category: Popular News

Popular News

  • नेशनल हाईवे-63 पर जल भराव के कारण लगा चका जाम

    नेशनल हाईवे-63 पर जल भराव के कारण लगा चका जाम

    छत्तीसगढ़ के बीजापुर में मानसून इन दिनों उफान पर है I बीजापुर में आधी रात को झमाझम बारिश से जनजीवन उथल-पुथल हो गया है I नेशनल हाईवे-63 के जांगला के पास पानी भरने से मार्ग अवरूद्ध हो गया है। मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई है I जगदलपुर से भोपालपटनम नेशनल हाईवे-63 पर जांगला में सड़क पर पानी भरने से विधायक विक्रम मंडावी भी फंस गये। बाद में एक ट्रेक्टर मंगाया गया जिसे वे खुद चलाकर कमर से ऊपर तक पानी भरे होने के बावजूद सड़क को पार किये I विधायक विक्रम मंडावी ने बताया कि उनको अंतिम संस्कार में शामिल होने जाना था इसलिए वे जोखिम उठाते हुए खुद ट्रेक्टर से सड़क को पार किये I विधायक विक्रम मांडवी जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम के भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5222

    https://golden36garh.com/?p=5230

  • पढ़ने की उम्र में बच्चे कचरे की बोरी उठाने को हैं मजबूर

    स्लम एरिया में कचरे उठाने वाले बच्चों की संख्या में हुई वृद्धि

    कोरबा जिले में इस समय शैक्षणिक सत्र 2024-25 में आरटीई के तहत निजी स्कूलों के अलावा आत्मानदं विद्यालय में दाखिले के लिए प्रकिया चल रही है। लेकिन स्लम एरिया के ऐसे बच्चों को जो घर में बैठे हैं या कूड़े में कचरा उठाने को मजबूर हैं, उनको स्कूल में दाखिला नहीं मिल पा रहा है I इसलिए शहर में घुमन्तु और कचरा उठाने वाले बच्चों की संख्या में प्रतिदिन बढ़ोतरी दिख रही है I कन्धों में झोला या बोरा लटकाए कूड़े वाले स्थानों में कम उम्र के बच्चों को आसानी से देखा जा सकता है I ऐसे बच्चों को आरटीआई से जोड़ने के लिए शिक्षकों की गठित टीम असफल रही हैं I

    ऐसे में श्रमिक बस्तियों में रहने वाले ज्यादातर बच्चे विद्यालय जाने और शिक्षा ग्रहण से अछूते रह जाते हैं I फ्री की किताबें, निःशुल्क मध्यान्ह भोजन मिलने के बाद भी इन बच्चों के सर से कचरे का बोझ नहीं उतर रहा है I कोरोना काल के समय भी स्लम एरिया के बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई का कोई खास लाभ तो नहीं मिला, लेकिन कचरा उठाने का काम खूब चला I इस तरह पेट पालने के लिए कचरा उठाने वाले बच्चों की संख्या बढ़ती चली गयी I इस पर उनके अभिभावक भी उनके भविष्य को संवारने के बजाय कचरा उठाने में लगा दिए I क्योंकि इससे कुछ पैसे मिल जाते हैं I

    शिक्षा विभाग की कर रही अनदेखा

    सर्वशिक्षा अभियान नियम के अनुसार शाला त्यागी व शाला अप्रवेशी विद्यार्थियों को विद्यालय में दाखिला देना आवश्यक है। शहर के श्रमिक बस्तियों में पढ़ाई हो रही है या नहीं इसे लेकर शिक्षा विभाग अधिकारी गंभीर नहीं हैं।  रिस्दी व 15 नंबर ब्लाक सहित शहर के अन्य अटल आवास में रहने वाले बच्चे बाल श्रमिक के तौर पर विभिन्न कई संस्थानों में काम करते हैं। कचरा उठाने वाले और घुमन्तु बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए शिक्षकों की टीम तैयार किया गया है I जिसके तहत बच्चों को शिक्षा के अधिकार का लाभ देने के लिए माता-पिता को इस सम्बन्ध में समझाइश दिया जा रहा है और विद्यालय में दाखिला के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है I

  • महिला एशिया कप का आगाज़ 19 जुलाई से

    महिला एशिया कप में होंगे कुल आठ टीमें शामिल

    इस महीने महिला एशिया कप टी-20 क्रिकेट कप 19 जुलाई से शुरू होने जा रहा है I लेकिन गौर करने वाली बात तो यह कि उसी दिन भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक महामुकबला है I यह टूर्नामेंट 28 जुलाई तक चलेगा और इसमें 8 टीमें शामिल हैं I ये आठ टीमें पाकिस्तान, नेपाल, संयुक्त अरब अमीरात, श्रीलंका, बांग्लादेश, मलेशिया, थाईलैंड और भारत है I इन सभी को दो ग्रुपों में बाँटा गया है I ग्रुप-1 में भारत, नेपाल, पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात और ग्रुप-2 में श्रीलंका, बांग्लादेश, मलेशिया और थाईलैंड।

    भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला दांबुला में खेला जाएगा और मजेदार बात तो यह है की इस बार एशिया कप में दर्शकों की एंट्री बिलकुल फ्री कर दिया गया है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5222

    https://golden36garh.com/?p=5209

  • CGPSC भर्ती में हुआ बड़ा घोटाला सीबीआई ने ली एक्शन

    सीजीपीएससी अध्यक्ष के रिश्तेदारों को पहले ही बाँट दिए गए पेपर

    CGPSC भर्ती में चयनित किये गये अभियार्थियों में से पाँच केवल टामन सिंह के रिश्तेदार निकलने से बड़ा घोटाला सामने आया है I रिश्तेदारों में पुत्र, उनकी बहु, बड़े भाई के बेटे व बहू और बहन की पुत्री शामिल है I साथ ही राज्यपाल, सचिव, डीआईजी सहित नक्सल ऑपरेशन में रिश्तेदारों का भी चयन किया गया है I

    इन दिनों छत्तीसगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री रहे भूपेश बघेल के कार्यकाल में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 2019 और CGPSC 2021 के घोटाले की जांच सीबीआई ने तेज कर दी है I दरअसल 9 जुलाई को FIR दर्ज कराया गया था जिसमें ये बताया गया कि 1384 असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती में भी गड़बड़ी की गई है।

    CGPSC भर्ती में ऐसे लोगों को चयनित कर लिया गया जिन्होंने परीक्षा में अपनी उपस्थिति दी ही नहीं है I इतना ही नहीं परीक्षा केंद्र में बैठे 50 अभ्यार्थियों में से 36 लोगों को असिस्टेंट प्रोफेसर बना दिया गया। इसमें सीजीपीएससी में तत्कालीन अध्यक्ष रहे टामन सिंह सोनवानी, कुछ अधिकारियों व कांग्रेस नेताओं के रिश्तेदारों के नाम भी शामिल हैं। CGPSC 2021 में भी अफसरों की भर्ती में गड़बड़ी करने का मामला सामने आया है I इनमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के रिश्तदारों और सीजीपीएससी के अध्यक्ष के रिश्तेदारों को पहले ही प्रश्न-पत्र बाँट दिए गये I

    सोमवार को सीबीआई ने तत्कालीन अध्यक्ष सोनवानी, सचिव ध्रुव और परीक्षा नियंत्रक वासनिक के घर छापेमारी कर दस्तावेज जब्त किए हैं I सीबीआई की टीम नवा रायपुर के सीजीपीएससी दफ्तर भी गई हुई थी I वहाँ से कुछ इलेक्ट्रोनिक उपकरण और परीक्षा में लाए जाने वाले उपकरणों को जब्त किया गया है I इन उपकरणों से मामले से सम्बन्धित डाटा का रिकवरी भी किया जा रहा है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5214

    https://golden36garh.com/?p=5209

  • श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया के खिलाड़ियों का चयन आज

    श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया के खिलाड़ियों का चयन आज

    अभी हाल ही में टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्डकप चैम्पियन 2024 का ख़िताब अपने नाम किया है I इसके बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टी-20 से सन्यास ले लिया है I टी-20 वर्ल्डकप के बाद टीम इण्डिया श्रीलंका दौर पर जाने वाली है I इस पर सभी की निगाहें टीम सेलेक्शन पर है I इस बार सीनियर खिलाडियों को आराम दिया जा सकता है I इस बार विराट और रोहित की जगह तो खाली रहने वाली है I श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान मंगलवार को किया जाएगा। मुंबई में होने वाली चयन समिति की बैठक में सबसे बड़ा मुद्दा यही है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली की गैर-मौजूदगी में टीम में किसे स्थान मिलेगा और टीम की कप्तानी कौन करेगा?

    ऐसा माना जा रहा है कि टी-20 में अब कप्तान के रूप में हार्दिक पांडया होंगे I टीम इंडिया का यह दौरा 27 जुलाई से शुरू होगा, जब पहला टी20 खेला जाएगा। लेकिन निजी कारणों से वे वनडे सीरीज में उपलब्ध नहीं रहेंगे। अगर ऐसा हुआ तो सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाया जा सकता है I

    नये हेड कोच बने गौतम गंभीर ने रोहित शर्मा, विराट कोहली, रविंद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह जैसे सीनियर प्लेयर्स से वनडे सीरीज खेलने की अपील की है। क्योंकि उनका मानना है कि श्रीलंका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के बाद 6 हफ्तों का लम्बा गैप है, इसके बाद सीधे 19 सितंबर को टीम इंडिया बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई में टेस्ट मैच खेलेगी I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5197

    https://golden36garh.com/?p=5202

  • स्वीमिंग सीखने आये छात्र की डूबने से हुई मौत

    NIT थर्ड ईयर के स्टूडेंट स्टूडेंट का स्विमिंग पूल में तैरने के दौरान डूबने से मौत

    रायपुर में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) तृतीय वर्ष के छात्र की स्वीमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई।  यह घटना 11 जुलाई शाम के आसपास का बताया जा रहा है I पुलिस के मुताबिक़ कोंडरी आयुष सेकेंड शिफ्ट में स्वीमिंग सीखने के लिए आया था। स्वीमिंग पुल में एम्स अस्पताल के एक डॉक्टर भी स्वीमिंग सीखने के लिए आए थे। आयुष तैरते हुए काफी दूर निकल गया। वापस लौटने के दौरान वह डूबने लगा। डॉक्टर ने छात्र को स्वीमिंग पूल में डूबते हुए देखा, इसके बाद डॉक्टर ने मौके पर उपस्थित स्वीमिंग पूल में तैनात सुरक्षाकर्मियों को छात्र को स्वीमिंग पूल से बाहर निकालने के लिए कहा।

    स्वीमिंग पुल से बाहर निकालने के बाद डॉक्टर ने छात्र का पेट दबाकर पानी निकालने की कोशिश की तो छात्र ने उल्टी किया। इसके बाद छात्र को गंभीर स्थिति में उपचार के लिए एम्स अस्पताल ले जाया गया। पांच घंटे के लम्बे उपचार के बाद भी कोंडरी आयुष को नहीं बचाया जा सका।

    रायपुर अंतरराष्ट्रीय स्वीमिंग पूल संचालक पुष्पकांत चंद्राकर ने कहा, कोंडरी आयुष शाम छह बजे की शिफ्ट में आया था। उसे तैरना आता था। अचानक से वह बेहोश हुआ। तत्काल उसे बाहर निकाला गया। इस दौरान एक डाक्टर भी स्वीमिंग कर रहे थे। डॉक्टर ने बताया कि छात्र के लंग्स में काफी मात्रा में पानी जमा होने की वजह से मौत हो गयी।

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5193

    https://golden36garh.com/?p=5197

  • अस्पतालों में लगी वायरल फीवर मरीजों की लम्बी कतारें

    अस्पतालों में लगी वायरल फीवर मरीजों की लम्बी कतारें

    अभी मौसम में हो रहे बदलाव के कारण इसका दुष्प्रभाव सीधे हमारे सेहत पर भी पड़ रहा है I इन दिनों वायरल फीवर का खतरा बना हुआ है I वायरल फीवर के मरीजों की संख्या अस्पताल में आजकल बढ़ते ही जा रहे हैं I बिलासपुर शहर में बड़ी तादात में वायरल फीवर का संक्रमण फैल गया है। इसके मरीजों की संख्या पिछले दो हफ्ते से लगातार बढ़ रही है। सिम्स और शहर के सभी प्राइवेट हास्पिटल, क्लीनिक में बुखार, सर्दी-खांसी, गले में दर्द के मरीजों की लम्बी कतार लगी हुई है I डॉक्टर्स का कहना है कि मौसम में होने वाले उतार-चढ़ाव वायरल फीवर का खतरा बढ़ जाता है I क्योंकि बरसात के समय कभी तेज बारिश तो कभी हल्की बारिश तो कभी तेज धूप कर देता है I

    बरसात के मौसम में उमस स्वास्थ्य से सम्बन्धित बीमारी पैदा कर दे रहा है I जिससे शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता कम हो जाता है I ऐसे सिचुएशन में वायरस जल्दी हावी हो जाता है I पिछले दो सप्ताह में बिलासपुर में तापमान में हो रहे बदलाव के कारण बारिश में भीगने, उमस, इस बीच चलने वाली ठंडी हवाएं फिर गर्मी का असर अचानक हो रहे इस तरह के मौसम में परिवर्तन से लोग ज्यादातर बीमार हो रहे हैं I यह संक्रमण सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार होने के बाद तीन-चार दिन में ठीक हो जाता था। लेकिन अब इसको ठीक होने में सप्ताह भर से ऊपर का समय लग जा रहा है I

    अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की संख्या

    ऐसा ही दृश्य प्राइवेट अस्पतालों का है वहाँ भी मरीज काफी संख्या में आ रहे हैं I इस समय शहर के अस्पतालों में 40 प्रतिशत मरीज तो केवल संक्रमित वायरस के हैं I सिम्स हॉस्पिटल के डॉक्टर ने बताया कि पहले संक्रमित वायरस के 20 से 25 मरीज ही एक दिन में आते थे लेकिन अब 100 से अधिक मरीज रोज आ रहे हैं। इसके बाद डायरिया ने अपना दबदबा बनाया हुआ है I इस बिमारी के मरीज ही रोजाना अस्पतालों का चक्कर काट रहे हैं I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5193

    https://golden36garh.com/?p=5189

  • शहर में जंगली हाथी के प्रवेश से लोगों की नींदें हुई हराम

    शहर में जंगली हाथी के प्रवेश से लोगों की नींदें हुई हराम

    शहर में जंगली हाथी के प्रवेश से लोगों की नीदें हुई हराम

    सूरजपुर जिले के प्रतापपुर शहर में एक जंगली हाथी रविवार को रात के समय घुस गया जिससे शहर में लोगों के बीच अफरा-तफरी मचने लगा I हाथी ने पक्की तालाब में स्थित कृष्ण कुंज में लगी जाली को हटा दिया। इसके बाद पास में ही स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी मीडियम स्कूल के गेट को तोड़ दिया। यह सब घटना सीसीटीवी में कैद हो गया I वन विभाग और हाथी मित्रदल को सूचित करने पर वाहन पर पहुँचते हैं और गाड़ी से तेज सायरन बजाते हैं तो हाथी आवाज सुनकर घबरा जाता है और वहां से स्कूल की गेट की तरफ बढ़ता है I स्कूल परिसर से बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिलता है तो वहां से वापस लौट कदमपारा चौक के पास बसे रिहाईशी इलाके की ओर बढ़ने लगता है। इधर वन विभाग की टीम व हाथी मित्र दल हाथी को खदेड़ने के प्रयास में लगातार लगे हुए थे। क‌ई घंटों के प्रयास के बाद वन विभाग व हाथी मित्र दल ने हाथी को नगर से बाहर खदेड़ा तो वह न‌ए बस स्टैंड के पीछे मौजूद जंगल में चला गया।

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5182

    https://golden36garh.com/?p=5177

  • करंट लगने से सात साल की मासूम बच्ची की मौत

    करंट लगने से सात साल की मासूम बच्ची की मौत

    करंट लगने से सात साल की मासूम बच्ची की मौत

    बालोद जिले में एक मासूम बच्ची की करंट लगने से बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया I घटना बालोद जिले के निपानी गाँव का है गाँव में शिवलिंग स्थापित किया जा रहा था I शिवलिंग स्थापना के लिए छोटा सा कार्यक्रम रखा गया था जिसके लिए टेंट भी लगाया गया था I लगाए गये टेंट के लोहे में करंट भी था जिसे वहां खेल रही सात साल की बच्ची ने जाकर पकड़ लिया जिससे मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गयी I बच्ची की का मोनिका बताया जा रहा है I इस घटना से कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के बीच मातम छा सा गया I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5168

    https://golden36garh.com/?p=5182

  • छत्तीसगढ़ के जेलों में राशन आपूर्ति के नाम पर करोड़ों का घोटाला

    छत्तीसगढ़ के जेलों में राशन आपूर्ति के नाम पर करोड़ों का घोटाला

    छत्तीसगढ़ के जेलों में राशन आपूर्ति के नाम पर करोड़ों का घोटाला

    छत्तीसगढ़ में राजधानी रायपुर समेत अन्य जिलों के जेलों में राशन आपूर्ति के नाम पर करोड़ों का घोटाला हो रहा है I लेकिन इसकी शिकायत अब गृहमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक पहुँच चुकी है I वर्षों से जेलों में राशन की आपूर्ति कर रहे खाद्य व्यापारियों ने शिकायत पत्र देकर आरोप लगाया है कि लोकसभा चुनाव आचार संहिता के दौरान जेल विभाग ने खाद्य पदार्थों की खरीदारी के लिए भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ लिमिटेड (नेफेड) से टेंडर जारी कर दिया। इसके लिए उत्तरप्रदेश की एक कंपनी को आपूर्ति के लिए ठेका दिया था लेकिन जेल विभाग किसी भी प्रकार की शर्तों को मानने के लिए तैयार ही नहीं है I

    जेल प्रशासन ने किया नियम का उलंघन

    एजेंसी भी बिना सब्सिडी के ज्यादा कीमत में केवल चावल की आपूर्ति कर सरकार को करोड़ों रुपए का नुकसान पहुंचाया है, क्योंकि केंद्र सरकार अनाज पर सब्सिडी दे रही है। सब्सिडी में चावल 2900 रुपए प्रति क्विंटल में मिल रहा है। इसके बावजूद जेल विभाग ने 1450 रुपए ज्यादा कीमत देकर  4350 रुपए में प्रति क्विंटल में खरीदा। इसी तरह से चना दाल को 8300 रुपए में खरीदा गया जबकि 6000 रुपए प्रति क्विंटल मिल रहा है I आचार संहिता के दौरान टेंडर और खरीदी-बिक्री पर पूरी तरह से रोक रहती है। इसके बाद भी टेंडर निकालकर ठेका दिया गया है। व्यापारियों की शिकायत की जांच कराई जा रही है।

    तीन महीने का राशन एक ही बार में खरीदा गया

    शिकायत करने वाले व्यापारियों ने बताया कि केंद्र सरकार चावल ही नहीं चना दाल, मूंगदाल और आटा में भी सब्सिडी दे रही है। चावल सब्सिडी में 2900, चना दाल 6000, मूंगदाल 10700 और आटा 2750 रुपए में मिलता है। इसके बाद भी बिना सब्सिडी के जेल में खरीदी की गई है। इसके लिए नेफेड दो प्रतिशत अतिरिक्त राशि भी ले रहा है। इसी तरह गुड 5100 और चायपत्ती 32400 रुपए प्रति क्विंटल में खरीदा जा रहा है।इससे पहले चायपत्ती 21000 रुपए और गेहूँ 2700 रुपए में खरीदा जा रहा था।

    खाद्य व्यापारी महेश आहूजा ने  जेल अधिकारियों की पोल खोलते हुए बताया कि अभी भी खाद्य पदार्थों की आपूर्ति कर रहे हैं I जेल अधिकारियों को तीन माह और खाद्य पदार्थों की पूर्ति करनी थी लेकिन जेल के बड़े अधिकारी नियम का उल्लंघन कर नया टेंडर पास दिए I इसकी शिकायत गृहमंत्री और मुख्यमंत्री को किया गया है I