Category: Popular News

Popular News

  • 31 जुलाई को बिलासपुर में “एक शाम रफी व किशोर के नाम” का कार्यक्रम

    31 जुलाई को बिलासपुर में “एक शाम रफी व किशोर के नाम” का कार्यक्रम

    मोहम्मद रफी एवं किशोर कुमार की यादों को संवारने के लिए शिवा म्यूजिकल ग्रुप द्वारा बिलासपुर शहर में “एक शाम रफी व किशोर के नाम” का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और 31 जुलाई को मुख्य कार्यक्रम आयोजित होने वाला है।

    ऑडिशन की प्रक्रिया

    कार्यक्रम में प्रस्तुति देने के लिए शहर के नौजवानों से ऑडिशन लिया जा रहा है। शिवा म्यूजिकल ग्रुप ने उभरते हुए सितारों को मौका देने के लिए शहर के विभिन्न प्रांतो में ऑडिशन आयोजित किए हैं। यह ऑडिशन 30 जुलाई तक चलेगा। अब तक 100 से अधिक गायकों ने ऑडिशन दिया है, जिनमें से 10 गायकों को कार्यक्रम में प्रस्तुति का मौका मिला है। गायकों ने ऑडिशन में “परदा है परदा”, “आज की रात”, “चांद मेरा दिल” जैसे सुपरहिट गानों पर अपनी प्रस्तुति दी। मुख्य कार्यक्रम 31 जुलाई 2024 को सीएमडी कॉलेज सभागार में आयोजित होगा, जिसमें शहर के विशिष्ट जन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

    कार्यक्रम को सफल बनाने में एसकेडी फिल्म प्रोडक्शन के संस्थापक आकाश डहरिया जी का विशेष सहयोग रहा

    आज का ऑडिशन शिवा म्यूजिकल ग्रुप द्वारा जेकब चल, लिंक रोड, बुखारी पेट्रोल पंप के सामने आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में एसकेडी फिल्म प्रोडक्शन के संस्थापक आकाश डहरिया जी का विशेष सहयोग रहा। संगीतकारों में शरद पांडे, मोहन चिरसागर, अलीम सर, अमित चक्रवर्ती, श्रवण सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

    संपर्क: शिवा नायडू (शिवा म्यूजिकल ग्रुप) फोन: 7828033651

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5467

    https://golden36garh.com/?p=5474

  • भारी बारिश से SECL खदान में हादसा एक अधिकारी की हुई मौत

    SECL खदान हादसा: तेज बहाव में बहे 4 अधिकारी, 1 की मौत

    कोरबा में शनिवार को लगातार तीन घंटे की बारिश के कारण SECL की कुसमुंडा खदान में बड़ा हादसा हो गया। खदान के गोदावरी ब्लॉक में अचानक तेज बहाव आने से चार अधिकारी बह गए। इनमें से तीन अधिकारियों ने किसी तरह तैर कर अपनी जान बचाई, लेकिन एक अधिकारी पानी में बह गया।

    16 घंटे की तलाश के बाद मिला शव

    आज सुबह 16 घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद एचडीआरएफ की टीम ने अधिकारी जितेंद्र नागरकर का शव बरामद किया। कुसमुंडा थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, लगातार बारिश के चलते खदान में जलभराव की स्थिति बन गई थी, जिसे देखने के लिए चार अधिकारी नीचे उतरे थे। इसी दौरान अचानक आए पानी के तेज बहाव में चारों अधिकारी बह गए। तीन अधिकारियों ने किसी तरह तैर कर अपनी जान बचाई, जबकि एक अधिकारी तेज बहाव में बह गया था।

    एचडीआरएफ की टीम ने 16 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अधिकारी जितेंद्र नागरकर का शव बरामद किया। कुसमुंडा थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

    कुसमुंडा थाना पुलिस और SECL प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। इस हादसे ने खदानों में सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन ने खदान में सुरक्षा उपायों को और कड़ा करने का आश्वासन दिया है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5467

    https://golden36garh.com/?p=5456

  • छत्तीसगढ़ में नये राज्यपाल के रूप में रामेन डेका की हुई नियुक्ति

    देश में नौ राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में नए राज्यपालों की नियुक्ति

    छत्तीसगढ़, झारखंड सहित नौ राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में राज्यपालों और एक उपराज्यपाल की नियुक्ति की गई है। यह जानकारी शनिवार आधी रात के बाद राष्ट्रपति भवन से सामने आई। नियुक्त किये गए राज्यपालों में ज्यादातर लोग ऐसे हैं, जिनका नाम बतौर भावी राज्यपाल कहीं भी चर्चा में नहीं था।

    छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन की जगह असम से भाजपा के पूर्व सांसद रामेन डेका को नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। रामेन डेका असम से दो बार सांसद रहे हैं और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

    जानिए कौन हैं रामेन डेका

    रामेन डेका का जन्म 1 मार्च 1954 को हुआ था। उनकी गिनती असम के वरिष्ठ भाजपा नेताओं में होती है। भाजपा के संस्थापक सदस्यों में शामिल डेका ने 1980 के आसपास राजनीति में प्रवेश किया। 70 वर्षीय रामेन डेका असम के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रहे और भाजपा में राष्ट्रीय स्तर पर कई जिम्मेदारियों को संभाला।

    वे पहली बार 2009 में असम की मंगलदोई सीट से सांसद चुने गए और उसके बाद 2014 में लगातार दो बार सांसद बने। रामेन डेका असम भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। भाजपा में कार्य करते हुए उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर भी कई जिम्मेदारियां संभाली हैं। वर्तमान में वे भाजपा के राष्ट्रीय सचिव हैं।

    अन्य राज्यों में भी नई नियुक्तियाँ

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 9 राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति की है, जिनमें शामिल हैं:

    • राजस्थान
    • तेलंगाना
    • सिक्किम
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • मेघालय
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • चंडीगढ़ (केंद्र शासित प्रदेश)
    • असम
    • मणिपुर

    इस प्रकार, नए राज्यपालों की नियुक्ति से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई है।

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5460

    https://golden36garh.com/?p=5456

  • नये बजट लागू होते ही भारत में आईफोन हुआ सस्ता

    नये बजट लागू होते ही भारत में आईफोन हुआ सस्ता

     एप्पल कंपनी अपने स्मार्टफोन की कीमतों को लेकर कभी भी छूट नहीं देता है I जब भी एप्पल कोई नया मॉडल लॉन्च करता है तो पुराने मॉडल के दामों में किसी भी प्रकार की रियायत नहीं देता है बल्कि उन मॉडल्स को बंद कर देता है I लेकिन इन दिनों एप्पल ने भारत में आईफोन की विभिन्न मॉडल्स की कीमतों में 6000 रूपये तक की छूट मिल रहा है I मिलने वाली छूट में आईफोन SE से लेकर आईफोन 15 प्रो मैक्स तक शामिल हैं I यह बदलाव भारत में नये बजट लागू होने के बाद आया है I

    एप्पल कंपनी ज्यादातर नये प्रो मॉडल लाँच करने के बाद पुराने मॉडल को बंद कर देता है I भारत की बात करें तो यहाँ आईफोन की बिक्री चीन से ज्यादा हो रहा है I वर्ष 2022-23 में आईफोन की सेल्स 67 हजार करोड़ रहा I वहीं अप्रैल और जून के बीच इसकी सेल्स 32 हजार करोड़ रहा I हालांकि चीन में आईफोन की सेल्स काफी कम रही है I ऐसे में अगर इंडिया के लोग आईफोन लेने की सोच रहे हैं तो आईफोन लेने का इससे सुनहरा अवसर फिर नहीं मिलने वाला है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5451

    https://golden36garh.com/?p=5456

  • गर्लफ्रेंड के बातचीत बंद करने पर प्रेमी ने चाकू से कर दी हत्या

    गर्लफ्रेंड के बातचीत बंद करने पर प्रेमी ने चाकू से कर दी हत्या

    बेंगलुरु के कोरमंगला में एक गर्ल्स हॉस्टल में एक युवती की चाकू से हत्या करने का मामला सामने आया है I बताया जा रहा है कि मृतिका का नाम है कृति कुमारी (24) है और वह बिहार की रहने वाली है I वह बेंगलुरु में एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करती थी I आरोपी 23 जुलाई दिन मंगलवार की रात 11:30 बजे के करीब हॉस्टल में घुसा और कृति कुमारी को तीसरी मंजिल में बुलाकर चाकू से 20 बार बेरहमी से वार कर दिया इसके बाद गला रेंत दिया जिससे कृति ने वहीं दम तोड़ दिया I इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया I

    घटना का फुटेज हॉस्टल में लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया जिसके आधार पर आरोपी का नाम अभिषेक बताया जा रहा है I यह भी बताया जा रहा है कि कृति का अभिषेक के साथ प्रेम-प्रंसग का सम्बन्ध था I युवती ने बात करना बंद कर दिया तो अभिषेक ने हॉस्टल में आकर उसकी चाकू से हत्या कर दिया I पुलिस ने अभिषेक को भोपाल से धर दबोचा और गिरफ्तार कर जेल भेज दिया I इस हत्याकांड के पीछे हॉस्टल मालिक की लापरवाही भी बताई जा रही है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5451

    https://golden36garh.com/?p=5445

  • दंतेल हाथी ने एक ही परिवार के दो भाइयों को उतारा मौत के घाट

    दंतेल हाथी ने एक ही परिवार के दो भाइयों को उतारा मौत के घाट

    इन दिनों जशपुर जिले में हाथियों का दहशत बना हुआ है I मिली जानकारी के अनुसार, एक दंतेल हाथी ने दो सगे भाइयों को कुचल दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई I यह घटना तपकरा वन परिक्षेत्र के केरसई पंचायत के रापाडांड बस्ती का है I जहाँ कोकडे राम (45) रात को अपने घर में सो रहा था I उसी दौरान एक दंतेल हाथी आकर घर का दीवार को तोड़ने लगा I तभी कोकडे राम आवाज सुनकर जैसे ही बाहर निकला तो हाथी ने कोकडे राम को अपने सूंड में उठा लिया और उठाकर पटक दिया I उसके बाद कोकडे राम को हाथी ने अपने पैरों से कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई I

    बड़े भाई के घर में हो रहे शोरगुल को सुनकर छोटे भाई पड़वा राम (43) टॉर्च लेकर बाहर आया I छोटे भाई ने जैसे ही टॉर्च की रौशनी हाथी की तरफ किया I हाथी ने छोटे भाई को भी कुचल दिया I जिससे उसकी भी मौके पर ही मृत्यु हो गई I

    बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों का घर बस्ती से दूर जंगल के पास था I जहाँ आये दिन हाथियों का हलचल देखने को मिलता है I तपकरा वन परिक्षेत्र सर्वाधिक हाथी प्रभावित क्षेत्र है I  घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुँचकर मामले को मर्म कायम कर लिया I वन मंत्री केदार कश्यप ने बताया कि वर्ष 2021 से जून 2024 तक हाथियों के हमले से 47 लोगों की जानें जा चुकी है I वहीं पीड़ित परिवारों को 2 करोड़ 80 लाख रूपये का मुआवजा भी दिया जा चुका है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5440

    https://golden36garh.com/?p=5445

  • बरसात शुरू होते ही हवाई किराया हुआ पहले से सस्ता

    बरसात शुरू होते ही हवाई किराया हुआ पहले से सस्ता

    पिछले महीने हवाई किराया आसमान छू रहा था लेकिन अब हवाई किराया पहले से सस्ता हो गया है I जून के महीने में रायपुर से दिल्ली तक का किराया 14 से 18 हजार रूपये प्रति व्यक्ति हो गया था लेकिन अब किराया घटकर 6500 रूपये हो गया है I वहीं रायपुर से मुम्बई तक का हवाई किराया 12000 रूपये था जो घटकर 5 से 6 हजार हो गया है I विमान कम्पनियाँ इन दिनों रायपुर से दिल्ली और मुंबई के लिए विशेष ऑफर शुरू किया गया है I जिससे नवा रायपुर एयरपोर्ट में यात्रियों की आवाजाही बढ़ने लगी है I ट्रैवल्स संचालक ने बताया कि बरसात के मौसम में लोगों का बिजनेस टूर, शैक्षणिक टूर या घूमना जाना कम हो जाता है इस कारण बरसात के मौसम शुरू होते ही हवाई किराया में गिरवाट आ जाता है I

    अभी नवा रायपुर के स्वामी विवेकानंद इंटरनेशनल एयरपोर्ट में हवाई किराया रायपुर से मुम्बई 5500-6500 रूपये, रायपुर से दिल्ली 6500-7500 रूपये, रायपुर से कोलकाता 5000-6000 रूपये, रायपुर से इंदौर 4500-6000 रूपये, रायपुर से हैदराबाद 5400-6800 रूपये है I जून में हवाई किराया दोगुने दामों में मिल रहा था I अभी रायपुर एयरपोर्ट में यात्रियों की सुविधा के लिए रिटेल सेंटर और फास्ट फूड सेंटर खोला गया है I आने वाले दिनों यात्रियों को और भी नई-नई सुविधाएं शुरू करने की तैयारी में है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5440

    https://golden36garh.com/?p=5433

  • शातिर ठगों ने जमीन देने के नाम पर 90 लाख रुपये का किया गबन

    शातिर ठगों ने जमीन देने के नाम पर 90 लाख रुपये का किया गबन

    रायपुर के कमल विहार में जमीन दिलाने का झाँसा देकर 32 लोगों से कुल 91 लाख रूपये का ठगी करने का मामला स्स्माने आया है I रायपुर के टिकरापारा पुलिस थाने से मिली रिपोर्ट के मुताबिक़ पचपेडी नाका में रहने वाली सरिता करकाडे ने शिकायत दर्ज कराया कि लालपुर छपोरा गाँव के निवासी अभव कुमार यादव, चेतना यादव और उसका भाई निहाल यादव इन तीनों ने लालपुर में अभय रियल स्टेट कंट्रक्शन का दफ्तर खोलकर आसपास के लोगों को कमल विहार सेक्टर वन में सस्ते दर पर स्वतंत्र मकान और जमीन दिलाने का सपना दिखाया।

    यादव फैमिली ने कहा कि रायपुर विकास प्राधिकरण के अधिकारी-कर्मचारियों से जान-पहचान है आप लोगों को आसानी से जमीन और मकान मिल जायेगा I लेकिन जब पैसे देने के बाद भी जमीन और मकान नहीं मिला तो पीड़ितों ने इसकी शिकायत थाने की I

    32 लोगों से लिए 90 लाख 97 हजार

    जानकारी के मुताबिक़ अभव कुमार यादव, चेतना यादव और उसका भाई निहाल यादव इन तीनों ने झाँसे में आकर सरिता ने 2.30 लाख, राधेश्याम सेन ने 6.07 लाख, सरिता गोंड ने दो लाख , संतोषी सेन ने 2,81 लाख, सोनिया पाल ने 2.72 लाख, मीना यादव ने 2.30 लाख, इमलचंद साहू और अजय साहू ने 50-50 हजार रुपये, नंदकुमार पटेल ने 50 हजार , चमन साहू ने 12 लाख, भुनेश्वरी साहू ने 50 हजार, कुलेश्वर पटेल ने 2.40 लाख, पुष्पलता वर्मा ने 3-51 लाख , सरस्वती पाटिल ने 2.50 लाख, पुरुषोत्तम ध्रुव ने 2.10 लाख, सेन ने 2.61 लाख ,

    मौसम सिंह ने 2.30 लाख, राजू साहू ने 2.10 लाख, मेघनाथ साहू और राकेश कुमार निषाद ने 2.10-2.10 लाख, राहुल वर्मा ने 1.91 लाख, उधो राम साहू ने 50 हजार , पूजा पांडेय ने 65 हजार, राहुल वर्मा ने 1.91 लाख, हेमसिंह पटेल ने 2.70 लाख, कुलंवतिन साहू ने 3.10 लाख, नित्यानंद साहू ने 1.60 लाख , हेमशंकर साहू ने 3.30 लाख, शीतल देवांगन ने एक लाख, रवि कुमार सेन ने 16.04 लाख, दीपा साहू ने 3.10 लाख , डिगेश्वरी सिन्हा ने 1.60 लाख, नरेंद्र कुमार गाते ने 1.90 लाख , मधु सिदार ने 65 हजार दिए I

    आरोपितों ने 32 लोगों से कुल 90 लाख 97 हजार ठगी कर लिए और जब पीड़ितों ने जमीन और मकान नहीं मिला तो पैसे वापस करने को कहा गया तो तीनों टालमटोल करने लगे I जब पैसे देने के बाद भी जमीन और मकान नहीं मिला तो पीड़ितों ने इसकी शिकायत थाने पर की और उन तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराये I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5419

    https://golden36garh.com/?p=5433

  • तेरह लाख के इनामी नक्सली महिला ने किया आत्मसमर्पण

    तेरह लाख के इनामी नक्सली महिला ने किया आत्मसमर्पण

    छत्तीसगढ़ में इन दिनों आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर नक्सली लगातार एक के बाद एक सरेंडर कर रहे हैं I आज कवर्धा जिले में एक इनामी नक्सली महिला ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है I नक्सली महिला के ऊपर पड़ोसी राज्यों महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में भी इनाम घोषित किया गया था I इस नक्सली महिला के ऊपर कुल 15 लाख रूपये का इनाम था I महाराष्ट्र में 5 लाख, मध्यप्रदेश में 3 लाख और छत्तीसगढ़ में 5 लाख का इनाम था I इस नक्सली महिला के खिलाफ मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में 19 अपराध और छत्तीसगढ़ में 3 अपराध दर्ज हैं I

    कबीरधाम जिले में पुलिस महानिरीक्षक दीपक कुमार झा, पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह बघेल और विकास कुमार के मार्गदर्शन में “नक्सल उन्मूलन अभियान और शासन की पुनर्वास नीति” चलाया जा रहा है I जिसके तहत नक्सलियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है I इस नीति से प्रभावित होकर नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं I सुकमा जिले के चिंतलनार थाना के अंतर्गत पुलनपाड़ के निवासी रानीता उर्फ़ हिड़मे कोवासी (22) ने आत्मसमर्पण कर दिया I उसके ऊपर 13 लाख का इनाम था I कबीरधाम पुलिस नक्सल संगठन में कार्यरत सभी नक्सलियों से अपील करती रहती है कि हिंसा का रास्ता छोड़कर खुशहाल जीवन जियें I पुलिस ने कहा कि हिंसा का मार्ग छोड़कर आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को हर संभव सहायता और सुरक्षा प्रदान किया जाएगा I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5429

    https://golden36garh.com/?p=5422

  • बीजेपी नेता और कलेक्टर की धमकी भरे ऑडियो हुआ वायरल

    बीजेपी नेता और कलेक्टर की धमकी भरे ऑडियो हुआ वायरल

    छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में कलेक्टर और बीजेपी नेता अजय सिंह के बीच हुए तीखे बहस का ऑडियो वायरल होने से हडकंप मच गया है I इस वायरल ऑडियो में बीजेपी नेता द्वारा जिले के कलेक्टर को चार दिनों के अन्दर जान से मारने की धमकी दी जा रही है I वहीं बीजेपी नेता द्वारा कलेक्टर को नौकर बताया जा रहा है I इस वायरल ऑडियो में बीजेपी नेता और कलेक्टर एक-दूसरे की औकात नापने की बात करते नजर आ रहे हैं I

    इस समय बीजापुर में वायरल वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है I वायरल ऑडियो लगभग 4 मिनट का है I बताया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी ठेके को लेकर जमकर बहस शुरू हुआ I इस ऑडियो क्लिप को छत्तीसगढ़ इंडियन नेशनल कांग्रेस ने अपने ऑफिसियल फेसबुक पेज पर शेयर किया है। वहीं इस वायरल ऑडियो से कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर कड़े आरोप लगाते हुए कहा कि साय सरकार के सुशासन में बीजेपी नेता और कलेक्टर औकात-औकात का खेल, खेल रहे हैं I

    कलेक्टर बता रहा है कि काम कैसे बाँटना है ? वहीं बीजेपी नेता कलेक्टर को नौकर बता रहा है, जान से मारने की धमकी दे रहा है I बीजेपी के शासन में कामों का बंदरबांट चल रहा है, ठेकेदारों का खेल चल रहा है I आये दिन सड़क हादसे, बलौदाबाजार जैसे काण्ड इससे पहले प्रदेश में नही हुआ लेकिन साय सरकार के शासन में बीजेपी नेताओं को यही असलियत है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5375

    https://golden36garh.com/?p=5422