छत्तीसगढ़ में आज तीसरे चरण के लिए लोकसभा क्षेत्र सरगुजा, रायगढ़, कोरबा, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और जांजगीर-चांपा में चुनाव शुरू हो गया है | चुनाव के अंतिम चरण में कांग्रेस और भाजपा के प्रमुख नेताओं सहित 168 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे हैं, अब देखते हैं कौन किसको मात देता है?
कॉमेडी शो में करन जौहर का उड़ाया गया मजाक वीडियो हुआ वायरल
मैडनेस मचाएंगे कॉमेडी शो में करन जौहर की मिमिक्री करने पर करन जौहर हुए नाराज और कहा इंडस्ट्री के लोग ही अपमान करेंगे तो बहुत बुरा लगता है I करन जौहर द्वारा निराशा व्यक्त करने के बाद केतन सिंह ने करण जौहर से माफी मांगी और कहा मेरा इरादा उन्हें ठेस पहुंचाने का नहीं था I
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बनाया सीनियर ऑब्जर्वर
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के बीच में बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए रायबरेली लोकसभा सीट का AIIC वरिष्ठ पर्यवेक्षक पद पर नियुक्त किया है | अब बघेल को राहुल गाँधी की चुनावी तैयारियों को सँभालने की जिम्मेदारी मिली है I
छत्तीसगढ़ में महादेव सट्टा एप्प काफी सुर्ख़ियों में रहा है I इस मामले में आये दिन नए-नए केस देखने को मिल रहे हैं I महाराष्ट्र के पुणे से 26 लोगों को पुलिस ने पकड़ा है जिनका बैंक डिटेल पुलिस खंगाली तो 30 हजार करोड़ का लेनदेन इनके खाते से मिला जिससे पुलिस भी हैरान है I पुलिस बैंक के सभी खातों की डिटेल में सर्च कर रही है कि खाता कहाँ का है, कब खोला गया है I मिली जानकारी के अनुसार, 15 बैंकों के खाते दुर्ग, भिलाई और रायपुर के हैं I जब पुलिस ने गंज थाना क्षेत्र में रेड किया तो पुलिस को गोवा और कोलकाता का लिंक मिला I रेड के दौरान पुलिस को बड़ी संख्या में लैपटॉप, मोबाइल और अन्य उपकरण मिले, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया I जब्त किये गये उपकरणों को पुलिस ने खंगाला तो बैंक डिटेल की बहुत सी जानकारी निकलकर सामने आई I
घर के नलों में आ रहा मटमैला पानी लोगों की बढ़ी दिक्कत
बिलासपुर शहर में अमृत मिशन योजना के तहत बिछाये गये पाइपलाइन से पानी का सप्लाई शुरू तो गया है लेकिन उसमें मटमैला पानी आना शुरू हो गया है I दरअसल अभी नई-नई पाइपलाइन बिछी है तो उसे बिछाते समय पाईपलाईन में धूल-मिट्टी चली गयी थी जिसके चलते अभी पाइपलाइन में से पानी साफ़ नहीं आ रहा है I शहर के विनोबा नगर, गोंड़पारा, भारतीय नगर, जरहाभाठा, तालापारा, शांतिनगर आदि क्षेत्रों में पाइपलाइन से घरों में मटमैला पानी पहुँचा जिससे पेयजल में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा I
डोंगरगढ़ के समीप ग्राम गाजमर्रा की शारदा बाई वर्मा 30 अप्रैल से लापता हो गई थी I दरअसल, शारदा बाई अपने बेटे से मिलने दुर्ग जाने के लिए निकली थी I लेकिन गलती से मुंबई जाने वाली ट्रेन में बैठ गई और मुंबई पहुँच गई जिसे पुलिस की मदद से महिला को उसके घर तक सही सलामत छोड़ा गया I
कांग्रेस को लगा झटका राधिका खेड़ा ने पार्टी से दिया इस्तीफा
राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेड़ा ने कांग्रेस नेताओं के बदसलूकी से तंग आकर पार्टी से इस्तीफा दे दिया है I राधिका ने सोशल मीडिया में अपना इस्तीफा पोस्ट करते हुए लिखा-‘अत्यंत पीड़ा के साथ पार्टी की प्राथमिकता त्याग रही हूँ और इस्तीफा दे रही हूँ I’ उन्होंने आगे लिखा कि लड़की हूँ और लडती रहूँगी और अब मैं वही करने जा रही हूँ I राधिका ने कहा मैं अपने और अपने देशवासियों के न्याय के लिए हमेशा लड़ती रहूँगी I
लोकसभा चुनाव का प्रचार-प्रसार थमा चौक चौराहे में भीड़ हुई कम
लोकसभा चुनाव का मतदान 7 मई दिन मंगलवार को होना है इसके लिए सभी पार्टियों ने जमकर चुनावी प्रचार किया, ख़ूब रैलियाँ निकाली, नारेबाजी की, जनता को कई वादे किये और उनका प्रचार-प्रसार कल रविवार शाम को थम गया I सभी पार्टियों ने अपने प्रचार में किसी भी तरह की कोई कसर नहीं छोड़ी I गली मोहल्ले से लेकर सोशल मीडिया तक सब जगह प्रचार किये और ख़ूब पैसे उड़ाए I पैसे उड़ाने में बीजेपी आगे रही I
लोकसभा चुनाव से पहले ही तापमान पहुँचा 44 डिग्री बढ़ी मुसीबत
छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के लिए अब कुछ ही समय बाकि रह गया है लेकिन राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री तथा अन्य कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के पास पहुँच गया है I सबसे अधिक तापमान बेमेतरा में रहा, यहाँ अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक पहुँच गया I
आज जे पी नड्डा सूरजपुर जिले के हाई स्कूल के मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राम वोट का विषय नहीं, आस्था का विषय है I उन्होंने कांग्रेस पर वार करते हुए कहा कि कांग्रेस आदिवासियों के आरक्षण पर कब्ज़ा जमाकर मुस्लिम आरक्षण करने की कोशिश में लगी हुई है I