Category: Bilaspur ki khabar

Bilaspur ki khabar

  • छत्तीसगढ़ में गोवर्धन योजना के तर्ज पर बनेगा गौ अभ्यारण

    छत्तीसगढ़ में गोवर्धन योजना के तर्ज पर बनेगा गौ अभ्यारण

    छत्तीसगढ़ में बढ़ते गौ हत्या को देखते हुए गायों और बैलों के संरक्षण के लिए केंद्र सरकार गौ अभ्यारण बनाने जा रही है I गो अभ्यारण को गोवर्धन योजना के तर्ज पर बनाने की योजना है I मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद विभाग गो अभ्यारण को बनाने में जुटी हुई है I

    गौ अभ्यारण में गोवंशों को संरक्षित करने के लिए, उनके लिए चारा-पानी की व्यवस्था और देख रेख की व्यवस्था की के लिए खास इंतजाम किये जायेंगे I इसमें पंचायत के लोगों की अहम भूमिका होगी I प्रवेश द्वार में मॉनिटरिंग के लिए सेल गठित किया जायेगा I गो अभ्यारण की देख रेख स्थानीय स्तर पर पंचायत के लोगों को देने की तैयारी है I कांग्रेस ने 11 हजार गोठानों को विकसित बनाने की स्वीकृति दी थी और इनमें से 6 हजार से अधिक गोठानों में अलग-अलग गतिविधियों को लागु करने की योजना थी लेकिन सब जैसा का तैसा पड़ा हुआ है I बीजेपी ने तेरह सौ करोड़ के घोटाले का आरोप लगाया था I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3898

    https://golden36garh.com/?p=3913

  • नर्सरी में काम करने के दौरान महिला की मौत

    नर्सरी में काम करने के दौरान महिला की मौत

    दुर्ग जिले में एक गाँव है अहेरी, जहाँ एक महिला की नर्सरी में काम करने के दौरान मौत हो गई है I बताया जा रहा है कि महिला का नाम भद्रा बाई उम्र 60 वर्ष है I महिला मनरेगा के तहत अहेरी के उद्यानिकी विभाग में नर्सरी में पौधा लगाने का काम कर रही थी तभी अचानक चक्कर आया और गिरकर बेहोश हो गई I महिला के बेहोश होते ही आसपास में हलचल मच गई I उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया I मृतिका का सिविल अस्पताल सुपोला में पोस्टमार्टम कराया गया I जहाँ डॉक्टरों ने हृदयघात को मृत्यु का कारण बताया I नर्सरी में काम कर रहे मजदूरों का कहना है तेज धूप के कारण महिला की मौत हुई है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3903

    https://golden36garh.com/?p=3907

  • उत्तर भारत में गर्मी अपने चरम सीमा पर पहुँचा

    उत्तर भारत में गर्मी अपने चरम सीमा पर पहुँचा

    उत्तर भारत में गर्मी अपने चरम सीमा पर पहुँचा

    भीषण गर्मी से अभी पूरा देश झुलस रहा है सबसे ज्यादा गर्मी उत्तर भारत की है जहाँ बीते 24 घंटों में 15 से अधिक शहरों का तापमान 48 डिग्री से ऊपर चला गया I इसमें राजस्थान के हालात बहुत बुरे रहे हैं I जैसलमेर के अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं में तापमान 45 डिग्री के पार रहा, पंजाब के बठिंडा में तापमान 48.4 डिग्री के पार पहुँच गया I मौसम विभाग के अनुसार, इस साल सामान्य से अधिक वर्षा होने के अनुमान हैं I

    मौसम विभाग के महानिदेशक ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर से नमी आने के कारण आगामी 3 दिनों में मौसम में काफी बदलाव होगा। उत्तर पश्चिम भारत में धूल भरी आंधी आ सकती है और पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बारिश हो सकती है।

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3893

    https://golden36garh.com/?p=3898

  • 5 लाख का ग़बन करने वाले सटोरिये को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    5 लाख का ग़बन करने वाले सटोरिये को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    5 लाख का ग़बन करने वाले सटोरिये को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    लोगों को पैसे डबल करने का झांसा देकर उनसे पैसे की ठगी करने वाले एक शातिर सटोरिए को पुलिस ने गिरफ्तार किया है I बताया जा रहा है कि खरसिया के एक शातिर सट्टेबाज ने सक्ती के एक युवक को 5 लाख का चुना लगा दिया I युवक ने पैसे डबल करने के लालच में सटेबाज को 5 लाख दे दिया और फिर बाद में इसकी शिकायत सक्ती थाने में की I

    पुलिस के जानकारी के अनुसार, सक्ती के ग्राम पासिद में रहने वाले नेहरु लाल राठौर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि खरसिया के शिवनंदन महंत और अजय सिन्धी शेयर मार्केट और सट्टेबाजी के खेल में पैसा लगाकर पैसे को दुगना गुना करने का झाँसा देकर उससे 5 लाख रूपये फोनपे से डलवा लिए हैं I नेहरु लाल राठौर जो एहसास हुआ कि उसके पैसे डूब जायेंगे तो राठौर ने अपने पैसे वापस मांगे पर ठगों ने संपर्क तोड़ दिया I मामले की शिकायत पुलिस को करने पर, पुलिस की टीम ने आरोपी को साइबर टीम की मदद आरोपी शिवनंदन महंत को गिरफ्तार कर लिया गया है और अजय सिन्धी मौके से फरार हो गया है I

    पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह सारंगढ़, घरघोड़ा और सरसीवा और कई जगहों पर भी ठगी के मामले को अंजाम दे चुका है I आरोपी ने बताया कि वह अजय सिन्धी के साथ मिलकर अब तक 50 से अधिक लोगों का करोड़ों पैसा ठगी को कर चुके हैं I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3887

    https://golden36garh.com/?p=3893

  • मुंगेली में जल संकट का छाया बादल सरकार कर रहे आजकल…

    मुंगेली में जल संकट का छाया बादल सरकार कर रहे आजकल…

    मुंगेली में जल संकट का छाया बादल सरकार कर रहे आजकल…

    मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड के ग्राम बटहा में ग्रामीणजन इस भीषण गर्मी में जल संकट से जूझ रहे हैं I गाँव में हैण्डपंप तो है लेकिन एक दो को छोड़कर बाकि सभी में जल स्तर नीचे चला गया है या हैण्डपंप खराब हो गया है I 

    2200 की आबादी वाले ग्राम बटहा में सभी हैण्डपंप बंद पड़े हुए हैं या तो खराब हो गये हैं I जिसके चलते यहाँ के लोग पीने के पानी के हर रोज जूझना पड़ रहा है I लोग दूर-दूर से पानी लाने को मजबूर हो गये हैं I ग्रामीणों के मुताबिक, गाँव में बोर तो है लेकिन कम वोल्टेज की समस्या हमेशा बनी रहती है इससे मोटर, कूलर, पंप सब बाधित रहते हैं I

    भीषण गर्मी से यहाँ लोगों का हाल तो बेहाल है ही यहाँ की फसल भी गर्मी में झुलस गई है I गाँववालों को जल जीवन मिशन योजना से उम्मीद थी काम समय पर होने से हर घर में जल की सुविधा सबको मिल जायेगा लेकिन काम अभी अटका हुआ है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3883

    https://golden36garh.com/?p=3878

  • ट्रेन की एसी और लाइट बंद होने से यात्री रहे घंटों परेशान

    ट्रेन की एसी और लाइट बंद होने से यात्री रहे घंटों परेशान

    बिलासपुर से नागपुर के बीच चलने वाली वन्दे भारत एक्सप्रेस बीते सोमवार को निपनिया के पास तकनीकी खराबी आने से घंटों रही बंद I बताया जा रहा है कि ट्रेन का पेंटो ओएचआई में फंस गया था जिसकी वजह से ट्रेन के पहिये जाम हो गये थे I ट्रेन आधुनिक तकनीकी की होने की वजह से ट्रेन की बोगियों में लाइट और एसी बंद हो गये, जिससे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा I इससे यात्रियों ने रेल प्रशासन से नाराजगी जताई I वन्दे भारत एक्सप्रेस को 7:30 बजे बिलासपुर पहुँचती है I ट्रेन अपनी स्पीड से आगे बढ़ ही रहा था कि निपनिया पहुँचते ही ट्रेन के पहिये रुक गये I यात्रियों को शुरू में लगा कि सिग्नल में कोई दिक्कत होगी लेकिन ट्रेन में जैसे ही एसी, पंखा और लाइट बंद हुआ तो सब घबरा गये I बाद में यात्रियों को पता चला कि ट्रेन का पेंटो ओएचआई तार में फंस गया है I करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आई खराबी को ठीक किया गया, तब जाकर वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चली और यात्रियों ने राहत की साँस ली I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3878

    https://golden36garh.com/?p=3883

  • छत्तीसगढ़ के अभिषेक कुंजाम लीग फ़ुटबाल में भारत को करेंगे प्रतिनिधित्व

    छत्तीसगढ़ के अभिषेक कुंजाम फ़ुटबाल लीग में भारत को करेंगे प्रतिनिधित्व

    छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के रामकृष्ण मिशन फ़ुटबाल अकादमी से अभिषेक कुंजाम का चयन ईस्ट बंगाल टीम में हुआ है I जो भारत को प्रतिनिधित्व करते हुए जुलाई के महीने में इंग्लैंड में होने वाले फुटबाल लीग में खेलने उतरेंगे I अभिषेक कुंजाम कांकेर जिले के रहने वाले हैं I अभिषेक अपनी सफलता का श्रेय अपने माता को देना चाहते हैं I अभिषेक के पिता नहीं हैं उन्होंने छोटी ही उम्र में पिता को खो दिया था I अभिषेक का पालन पोषण उनकी माँ रामेश्वरी ने किया है I

    रामकृष्ण मिशन फ़ुटबाल अकादमी में 300 ख़िलाड़ी परिशिक्षण ले रहे हैं, लेकिन अभिषेक कुंजाम एक मात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जो फ़ुटबाल लीग खेल रहे हैं I इससे पीछे उनकी मेहनत और लगन है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3874

    https://golden36garh.com/?p=3878

  • जून में भरे जायेंगे 10 वीं और 12 वीं के पूरक परीक्षा फॉर्म

    जून में भरे जायेंगे 10 वीं और 12 वीं के पूरक परीक्षा फॉर्म

    जून में भरे जायेंगे 10 वीं और 12 वीं के पूरक परीक्षा फॉर्म

    छत्तीसगढ़ में 10 वीं और 12 वीं का परीक्षा परिणाम जारी हो चुका है जिसमें से कईयों ने अच्छे नंबर लाकर टॉप 10 की सूची में अपनी जगह बनाई तो कईयों ने एवरेज नंबर लाकर ही संतुष्ट रहे और कुछ ऐसे भी विद्यार्थी रहे जो एक या दो विषयों में कुछ अंकों से पास न हो सके I उनके लिए पूरक परीक्षा का आवेदन जून माह से शुरू हो जायेगा I पूरक परीक्षा का पेपर भी मंडल द्वारा जून में कराने की योजना है I इस बार दसवीं में 19,012 और बारहवीं में 22,232 विद्यार्थी पूरक परीक्षा के लिए पात्र होंगे I वहीं इस बार पुनर्मुल्यांकन के लिए सबसे ज्यादा आवेदन आये हैं पिछले साल पुनर्मुल्यांकन के लिए दस हजार से अधिक आवेदन थे जबकि इस साल तीस हजार से ज्यादा आवेदन आये हैं I पुनर्मुल्यांकन उत्तरपुस्तिका की छायाप्रति के लिए 24 मई तक आवेदन की अंतिम तिथि तय किया गया था I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3874

    https://golden36garh.com/?p=3867

  • नौतपा शुरू होते ही दिखा गर्मी ने दिखाया अपना असर

    नौतपा शुरू होते ही दिखा गर्मी ने दिखाया अपना असर

    नौतपा शुरू होते ही दिखा गर्मी ने दिखाया अपना असर

    गर्मी का छाया हर तरफ कहर है, इसके लिए क्या गाँव क्या शहर है ? छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी ने सबके पसीने छुड़ा दिए है I पंखे, कूलर, एसी कुछ काम नहीं आ रहा है I जब से नौतपा शुरू हुआ है गर्मी ने अपना रफ्तार पकड़ा हुआ है I आज नौतपा का चौथा दिन है प्रदेश के कई इलाकों में पारा 40 डिग्री के पार पहुँच गया है I आज राजधानी रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़ और दुर्ग में 44 डिग्री, मैनपाट में 38 डिग्री, बस्तर में 37 डिग्री, अंबिकापुर में 42 डिग्री तक तापमान जा पहुंचा है I

    मौसम विभाग के मुताबिक, अभी पूरे प्रदेश में 4 से 5 दिन भीषण गर्मी पड़ सकती है I 31 मई तक रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग जैसे इलाकों में लू एलर्ट जारी कर दिया गया है I विभाग ने यह भी बताया है कि जून के पहले सप्ताह में कई जगहों पर आँधी तूफ़ान के साथ बारिश के भी आसार हो सकते हैं I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3867

    https://golden36garh.com/?p=3860

  • सोने की कीमत में 2500रु की भारी गिरावट

    सोने की कीमत में 2500रु की भारी गिरावट

    अभी सोने-चाँदी के भावों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है I इस हफ़्ते सप्ताह के प्रारम्भ में सोने के भाव में तेजी था लेकिन सप्ताह के अंत में सोने का भाव 2500रु तक नीचे जा गिरा I वहीं चाँदी का भाव घटकर 2200रु हो गया है I रायपुर के सराफा बाज़ार में चाँदी 92,200 प्रति किलो और सोना 74,100रु प्रति 10 ग्राम हुआ I सराफा बाज़ार का कहना है कि आने वाले समय में सोने और चाँदी के भाव में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं, लेकिन चुनावी नतीजे आने के बाद इनमें करेक्शन देखने को मिलेगा I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3860

    https://golden36garh.com/?p=3855