यूपी में नहीं चला मोदी मैजिक कांग्रेस ने मारी बाजी
लोकसभा चुनाव में बीजेपी पार्टी दूसरे राज्यों में भले ही अपना दमखम दिखाया हो लेकिन उत्तरप्रदेश में बीजेपी वो कमाल नहीं दिखा पाया जिसका उम्मीद कर रहा था I इससे बीजेपी को काफी बड़ा झटका लगा है I 80 सीटें जीतने का दावा करने वाली बीजेपी 36 सीटों तक ही सिमट गई I जिसके चलते भाजपा वो जादुई अंक प्राप्त नहीं कर पाया जिसका दावा बीजेपी कर रहा था I वहीं कांग्रेस ने 43 सीटों पर जीत हासिल कर सबको हैरान कर दिया I
कल 6 जून को गुरुवार पड़ रहा है और कल ही के दिन वट सावित्री व्रत हैI इस व्रत में सुहागिन महिलाएं व्रत रखती हैं I इस व्रत में बरगद के पेड़ में पर धागा बांधकर सावित्री और सत्यवान की पूजा की जाती हैI सुहागिनें अपने वैवाहिक जीवन में जो भी दोष हैं उनके निवारण के लिए ये व्रत रखती हैंI वट वृक्ष के नीचे भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा कर घी का एक दीपक जलाएं और पति के साथ 11 बार बरगद के पेड़ की परिक्रमा करने से मनोकामना पूर्ण होता हैI
लोकसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को 292 सीट और कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन को 234 सीटें मिला है I ऐसी स्थिति में बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार और आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चन्द्रबाबू नायडू दोनों किंगमेकर बने बैठे हैं I रिपोर्ट के मुताबिक, नितीश कुमार और चन्द्र बाबू नायडू से मिलने की जिम्मेदारी अखिलेश यादव को सौंपी गई है I कहा जा रहा है कि ये दोनों नेता अगर एनडीए में शामिल हो जाते हैं तो इंडिया गठबधंन का सरकार बनाना आसान हो जाएगा I नितीश कुमार के पास 14 सीट और चन्द्रबाबू नायडू के पास 16 सीट हैं ये दोनों साथ मिलकर किंगमेकर बन सकते हैं I इसके लिए इंडिया गठबंधन बड़ी पद देने के देने को भी तैयार है I
सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सितारों ने जमकर दी प्रतिक्रिया
देश के सबसे बड़े चुनाव लोकसभा चुनाव का समापन हो चुका है और नतीजे भी आ गये हैं I जिसे लेकर गली मोहल्ले से लेकर सोशल मीडिया तक हर तरफ लोकसभा चुनाव के चर्चे हो रहे हैं I इस बार फिर बीजेपी फिर से विजयी रही I इस बार बॉलीवुड की कुछ हस्तियों ने भी अपना हाथ आजमाया है और सफल भी हुए हैं I इसमें अरुण गोविल जो रामायण में श्रीराम का किरदार निभा चुके हैं और कंगना रनौत इन दोनों ने राजनीति में अपना भाग्य आजमाया और दोनों विजयी रहे I
लोकसभा के चुनावी नतीजों पर बॉलीवुड के फ़िल्मी सितारों ने अपनी ख़ुशी जाहिर कर और प्रतिक्रिया दी है I अनुपम खेर ने कुछ लिखीं जो कुछ इस तरह है “कभी कभी सोचता हूं कि ईमानदार व्यक्ति को बहुत ज्यादा ईमानदार नहीं होना चाहिए। जंगल में सीधे तने वाले पेड़ ही सबसे पहले काटे जाते हैं। बहुत ईमानदार व्यक्ति को ही सबसे ज्यादा कष्ट उठाने पड़ते हैं। पर फिर भी वह अपनी ईमानदारी नहीं छोड़ता है। इसलिए करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बनता है”।
टीवी एक्ट्रेस और बीजेपी लीडर स्मृति ईरानी को इस बार हार का सामना करना पड़ा जिस पर बॉलीवुड सितारों ने साथ देते हुए उनका मनोबल बढ़ाया I मौनी रॉय ने कहा इस दुख की घड़ी में आपके साथ हैं I वहीं सबकी मदद करने वाले सोनू सूद ने हार्ट वाला ईमोजी भेजा I
लोकसभा चुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं I एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनने जा रही है I इसके साथ ही नरेद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री बनकर हैट्रिक लगा दी है I कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रेस कॉन्फ्रेस में चुनावी परिणाम को स्वीकार किया और कहा यह जीत जनता की जीत है पीएम मोदी के लिए यह परिणाम राजनैतिक और नैतिक हार है I वहीं कांग्रेस नेता राहुल गाँधी प्रेस कॉन्फ्रेंस में हार के बाद भी काफी उत्साहित दिखे I राहुल ने अपने कॉन्फ्रेस में कहा कि हमने यह चुनाव बीजेपी के खिलाफ नहीं बल्कि देश के शासन की संरचना, ख़ुफ़िया एजेंसियों ईडीआई, सीबीआई और न्यायपालिका के खिलाफ भी लड़ा है I बीजेपी इन सभी संस्थानों पर अपना डेरा जमा लिया था I राहुल गाँधी ने कहा कि उत्तरप्रदेश की जनता ने आखिर कमाल करके दिखा दिया I इन्होने देश की राजनीति और संविधान को समझा और उसकी स्वयं रक्षा की है I इस पर मैं सभी को धन्यवाद देता हूँ I
बरम बाबा पार्किंग ग्रुप ने बनाया 500 पेड़ों का विशाल कारीडोर
अगर किसी को पर्यावरण का महत्व समझना है तो बिलासपुर के बरम बाबा पार्किंग ग्रुप से सीखें I वे बिना किसी निस्वार्थ भाव से 500 नीम पेड़ लगाकर शहरवासियों को हरियाली के साथ-साथ ऑक्सीजन देने का काम कर रहे हैं I इन्होंने तोरवा क्षेत्र में 500 नीम पेड़ों का कारिडोर तैयार किया है I उनके मेहनत से पेड़ अब काफी बड़े हो गये हैं जो राहगीरों को धूप में छाँव और ऑक्सीजन देने का काम कर रहे हैं I यह ग्रुप छह साल से पर्यावरण संरक्षण और ऑक्सीजन युक्त हवा प्रदान करने का कार्य करता आ रहा है I गुरुनानक चौक, तोरवा मेन रोड से लाल खदान ओवरब्रिज तक और देवरी खुर्द रोड और बरम बाबा मंदिर रोड में वृक्षारोपण का काम जारी है। हालांकि कुछ पेड़ सड़क चौड़ीकरण के कारण कुल्हाड़ी के हत्थे चढ़ गये। बाबा वाकिंग ग्रुप बताये हैं कि उनके लिए पेड़ लगाना और उनका संरक्षण करना किसी चुनौती से कम नहीं था, उन्होंने कहा कि पेड़ों की देखरेख के लिए हर संभव कोशिश करेंगे, जो पेड़ों को जरुरी है I
मोबाइल के दुष्प्रभाव से बचने के लिए करें ये योगाभ्यास
आज का दौर मोबाइल का दौर हो गया है I सोते, जागते, उठते, बैठते, खाना खाते हर समय मोबाइल एक जरूरत बन गया है I मोबाइल का इस्तेमाल इतना व्यापक रूप में हो रहा पूछिए ही मत I आज बच्चे, नौजवान और बुजुर्ग हर उम्र के लोगों के पास मोबाइल होना आम बात हो गया है और ये सभी लोग पूरे दिन मोबाइल स्क्राल करने में अपना समय निकाल देते हैं | लेकिन सब ये भूल जा रहे हैं कि हमारे आंखों मोबाइल से कितने दुष्प्रभाव देखने को मिलने वाले हैं आगे चलकर I ज्यादा मोबाइल के इस्तेमाल से आँखों में झुरियां पड़ना, दर्द और जलन महसूस होना, ड्राईनेस होना आदि समस्याएं हो सकती हैं I
तो, आइये जानते हैं आँखों को स्वस्थ्य रखने के लिए कौन-कौन से योग का अभ्यास करना चाहिए?
1. पश्चिमोतासन – जमीन पर पैर सीधे कर बैठने के बाद गहरी सांस लेकर हाथों को सीधा करके आगे की ओर झुक जाएं। उसके बाद यह कोशिश करें कि आपके घुटने बिल्कुल भी न मुड़ें। अब हाथों से पैर के अंगूठे को छुएं और नाक को घुटने पर लगाने की कोशिश करें।
2.भस्त्रिका प्राणायाम – आपको आंखों का ब्लड सर्कुलेश बढ़ाना है, तो भस्त्रिका प्रणायाम करें। आप पद्मासन में बैठकर आंखों को बंदल कर लें। उसके बाद सांस को तेजी से अंदर लें और बाहर की तरफ छोड़ दें। इसको करते समय यह ध्यान दें कि पेट की मांसपेशियों का ही इस्तेमाल करें, जिससे हवा तेजी से बाहर जाएगी।
3. अधोमुख स्वानासन – अधोमुख स्वानासन करने से सिर तक ब्लड पहुंचता है। ऐसे में आंखों को ऑक्सीजन मिलती है और तनाव की समस्या दूर होती है। अपने पैरों को फैलाकर सीधे खड़े रहना है। उसके बाद आगे झुककर हाथों की हथेलियों को जमीन पर रखने की कोशिश करें। इस दौरान आपकी रीढ़ की हड्डी सीधी होनी चाहिए।
नरेन्द्र मोदी ने लगाई चुनावी मैदान में जीत की हैट्रिक
कुछ महीने से जिसका हर भारतीय को इन्तजार था आज वह दिन आ ही गया है I दरअसल, अभी लोकसभा चुनाव हुआ है उसका चार 4 जून यानि आज मंगलवार को लोकसभा चुनाव का रिजल्ट आने वाला है I वोटों की गिनती सुबह के 8 बजे के बाद चालू हो गया था I गुजरात के सूरत में बीजेपी पहले ही जीत हासिल कर चुकी है क्योंकि वहां विपक्ष में कोई पार्टी खड़ी नहीं हुई थी I
अब तक मिली आंकड़ों से यह साफ़ हो चूका है कि इस बार भी बीजेपी की ही सरकार बनने वाली है I बीजेपी को 292 सीट, कांग्रेस ने 233 सीट और अन्य को 18 सीट मिले हैं I तीसरी बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेगें लेकिन यह पहला मौका बनने वाला है, जब नरेन्द्र मोदी को गठबंधन की सरकार चलाना होगा I
रायपुर लोकसभा में बृजमोहन अग्रवाल की बढ़त 1 लाख के पार
आज पूरे भारत में लोकसभा के सीटों के लिए वोटों की गिनती जारी है I मिली आंकड़ों के अनुसार, रायपुर लोकसभा में 14 राउंड में वोटों की गिनती होगी I इसके लिए सेण्टर सेजबहार और बालौदाबाज़ार में रखा है जहाँ वोटों की गिनती जारी है I रायपुर विधानसभा में भाटापारा और बलौदाबाज़ार भी शामिल है I ताजा आंकड़ों के अनुसार, बृजमोहन अग्रवाल को 1 लाख 67 वोट मिले हैं वहीं विकास उपाध्याय को 78 हजार 315 वोट मिले हैं I इसी के साथ बृजमोहन अग्रवाल 90 हजार वोट से आगे चल रहे हैं I
4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे आ जायेंगे I इस बीच भाजपा और कांग्रेस नेता एक दूसरे को चैलेंज देते दिखे कि किसकी हार और किसकी जीत होगी I सोशल मीडिया पर इसी बात को लेकर अपने-अपने दावे पेश करते दिखे I रायपुर में कुछ नेताओं ने अपनी-अपनी पार्टी की जीत होने पर मिठाई खिलाने की शर्त रखी I इस पर भाजपा नेता ने कहा अगर हमारी पार्टी जीतेगी तो हम लड्डू खिलाएंगे, वहीं कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि हमारी पार्टी जीतेगी तो हम लड्डू भी खिलायेंगे और नास्ता भी करायेंगे I रायपुर में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बीजेपी नेता उज्ज्वल दीपक ने वीडियो बनाते हुए सोशल मीडिया पर खुलेआम कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा हमारी पार्टी जीतेगी तो मिठाई खिलाने की बात कही I