
कोयला कारोबारी के दफ्तर के बाहर शूटरों ने किया फायरिंग
राजधानी रायपुर में एक बार फिर अमन साहू के शूटरों ने कोयला कारोबारी के ऑफिस के सामने गोलीबारी की है I यह गोलीबारी 11 बजे के आसपास का बताया जा रहा है I राहत की बात तो यह है कि इस गोलीबारी में किसी तरह का कोई हानि नहीं हुआ है I इस घटना से रायपुर पुलिस अलर्ट हो गया है और शहर के चौक-चौराहों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं I एएसपी लखन पटले ने बताया कि रायपुर के तेलीबांधा थाना अंतर्गत पचपेड़ीनाका से तेलीबांधा के बीच सर्विस रोड में एक कारोबारी के ऑफिस के सामने दो मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति हवाई फायर करते हुए दिखाई दिए।
एएसपी पटले ने बताया कि इससे पहले रायपुर पुलिस ने कुछ महीने पहले झारखंड के एक गैंग को रायपुर में घटना को अंजाम देने से पूर्व पकड़ा था। इस घटना में भी इसी गैंग पर शक है। फिलहाल शहर में नाकेबंदी कर शूटरों की तलाश किया जा रहा है।
बता दें, इसके पहले छत्तीसगढ़ पुलिस ने प्रदेश में दो कोयला कारोबारियों को हत्या करने के इरादे से आये चार शूटरों को गिरफ्तार किया था I ये शूटर कोयला कारोबारी से पैसा वसूल करने का काम करते थे I रायपुर में किसी कोयला कारोबारी द्वारा वसूली का पैसा देने से मना करने पर शूटर उसे मारने के इरादे से आये थे लेकिन वो अपने इरादों में नाकामयाब रहे और पुलिस ने उन्हें धर दबोचा और जेल में भेज दिया I
READ MORE :



















