
ऑनलाइन गेमिंग में पैसे हारने के बाद छात्र ने लगाई फाँसी
आजकल के बच्चे और नौजवान सभी ऑनलाइन गेमिंग की लत में बुरी तरह फंसे हुए हैं और फंसते चले जा रहे हैं I परिणामस्वरूप युवा इस गेम के शिकार हो रहे हैं और थक हारकर आत्महत्या जैसे रास्ते अपना ले रहे हैं I ऐसी ही एक घटना नारायणपुर जिले से सामने आई है I नारायणपुर थाना अंतर्गत कलिया बनखेता गाँव में एक 12 वीं कक्षा के छात्र सुमित लकड़ा (18वर्ष) ने फ्री फायर गेम में पैसे हारने के बाद घरवालों के डर से आत्महत्या कर लिया है I मिली जानकारी के अनुसार, छात्र को फ्री फायर खेलने का लत लगा हुआ था I वह पैसे लगाकर गेम खेला करता था I वह इस गेम से बहुत सारा पैसा हार चूका था वह घरवालों के डर से फाँसी लगाकर आत्महत्या कर लिया I बताया जा रहा है कि लड़का इससे पहले भी अपने रिश्तेदारों से पैसे लेकर गेम में पैसा हार चूका था और बार-बार पैसे हारने के कारण घरवालों के डर से आत्महत्या कर लिया I पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले को मर्म कायम कर जाँच में जुटी हुई है I
READ MORE :
















