Category: Breaking News

Breaking News

  • सीएम साय ने दिल्ली दौरे में पीएम मोदी से मुलाकात

    सीएम साय ने दिल्ली दौरे में पीएम मोदी से मुलाकात

    सीएम साय ने दिल्ली दौरे में पीएम मोदी से मुलाकात कर बताया राज्य का हाल

    सीएम विष्णुदेव साय कल दिल्ली दौरे पर थे इस दौरान वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की I सीएम साय ने मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने की बधाई भी दी I

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव देव साय ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि दिल्ली दौरे में पीएम मोदी से वार्तालाप करते समय बताये कि किस तरह से राज्य सरकार छत्तीसगढ़ में “मोदी की गारंटी” को पूरा करने में लगी हुई I सीएम ने यह भी बताया कि हम कैसे लगातार नक्सलियों को मुँहतोड़ जवाब दे रहे हैं I इस सीएम ने बताया कि दौरान गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की और उनको भी प्रदेश की स्थिति का हाल सुनाये I

    यह भी पढ़ें-

    लोकसभा अध्यक्ष के लिए एनडीए और इंडिया गठबंधन की ओर से अपनी-अपनी दावेदारी पेश किये जाने पर सीएम ने कहा कि आजादी के बाद लोकसभा अध्यक्ष को लगातार निर्विरोध चुना गया है I लेकिन इस बार विपक्ष परंपरा को तोड़ने की बात कर रहा है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4634

    https://golden36garh.com/?p=4639

  • बीमार महिला के चेक से हुआ लाखों रूपये की ठगी

    बीमार महिला के चेक से हुआ लाखों रूपये की ठगी

    खरड़ में एक बीमार महिला के खाते से 13.55 लाख निकाल लेने का मामला सामने आया है I जिस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है I ठगी का शिकार होने वाली महिला का नाम शमशेर कौर जो खरड़ की निवासी बताया जा रहा है I उसने पुलिस को बताया कि उसका खाता सरकारी बैंक का है I जानकारी के मुताबिक़, वर्ष 2021 में शमशेर कौर की रीढ़ की हड्डी में चोट लगने के वजह से वह ज्यादातर बिस्तर में पड़ी रहती थी I जिसके कारण वह अपने बैंक खाते को सक्रीय नहीं रख पाई I शारीरिक रूप से असक्षम होने के कारण उसने एक केयरटेकर रखी हुई थी I मार्च के महीने में जब उसके भतीजे ने बताया कि उनके खाते के चेक का इस्तेमाल करके नवम्बर 2022 में 2.40 लाख, अप्रैल 2023 में 4.70 लाख और 3.40 लाख निकाल लिए गये I इस तरह कुल 13.55 लाख रूपये किसी ने शमशेर कौर के खाते से उड़ा लिए I इस पर शमशेर कौर ने पुलिस को बताया कि उसने ना तो अपने खाते से पैसे निकाले हैं और ना ही उनके किसी जानकार ने I एसएसपी मोहाली को दिए गये बयान के बाद साइबर सेल के इन्वेस्टिगेशन के बाद खरड़ पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4630

    https://golden36garh.com/?p=4634

  • पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सिंह देव ने योजना का नाम बदलने पर दी अपनी प्रतिकिया

    पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सिंह देव ने योजना का नाम बदलने पर दी अपनी प्रतिकिया

    पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सिंह देव ने योजना का नाम बदलने पर दी अपनी प्रतिकिया

    डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना का नाम बदले जाने पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने कहा, यह लोकतंत्र के लिए स्वस्थ परम्परा नहीं है I डॉ. खूबचंद बघेल का नाम बदलना मतलब उनका अनादर करना है I टीएस सिंह देव ने कहा, अगर सरकार नई सिरे से कोई योजना लाते हैं तो उनका नाम अपने हिसाब से रखें I लेकिन पहले से संचालित योजना का नाम बदलना गलत बात है I यह लोकतंत्र की दृष्टि से बिलकुल सही नहीं है I

    ऐसे में एक परिपाटी बन जायेगा, की आज मैं सता में हूँ तो मैं अपने हिसाब से नाम रखूँगा और कल कोई और आया तो वह अपने हिसाब से नाम रखेगा I पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हम नाम रखने पर कोई सवाल नहीं उठा रहे हैं, बल्कि नाम बदलने पर सवाल उठा रहे हैं I नई सरकार, नई योजना लाए और उसका नाम रख ले I दरअसल, डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना को पिछली सरकार ने लाया था लेकिन लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के आदेश से इसका नाम बदलकर शहीद वीरनारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना रखा गया है जिस पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने इस पर अपना प्रतिक्रिया दिए I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4619

    https://golden36garh.com/?p=4630

  • छत्तीसगढ़ में जुलाई से राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत होगी पढ़ाई

    छत्तीसगढ़ में जुलाई से राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत होगी पढ़ाई

    छत्तीसगढ़ में जुलाई से राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत होगी पढ़ाई

    छत्तीसगढ़ में जुलाई से राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 लागू होने जा रहा है I प्रेस कान्फ्रेंस के जरिये उच्च शिक्षा विभाग के सचिव आर प्रसन्ना ने बताया कि अब वार्षिक पढ़ाई न होकर सेमेस्टर में सभी पढ़ाई होगा और पाठ्यक्रम में बदलाव किया गया है I आर प्रसन्ना ने बताया ने कि इस नई शिक्षा नीति में सतत्त मुल्यांकन का प्रावधान है, जिसके तहत विद्यार्थी अपनी बौधिक और मानसिक क्षमता में वृद्धि कर सकता है, पाठ्यक्रम सेमेस्टर के आधार पर होने से उनमें परीक्षा को लेकर पहले की तरह तनाव नहीं रहेगा I मल्टीसब्जेक्ट प्रणाली पर आधारित यह नीति विद्यार्थियों को उनकी इच्छानुसार दूसरे संकाय के विषयों का अध्ययन करने की स्वतंत्रता देती है I

    आइये जानते हैं राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के मुख्य प्रावधान-

    1. 3-4 वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम I
    2. 3-4 वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम को विद्यार्थी अधिकतम सात वर्षों में पूरा कर सकेंगे I
    3. विद्यार्थी शिक्षा के ऑनलाइन प्लेटफार्म यथा SWAYAM/MOOC में उपलब्ध पाठयक्रमों से भी विषय से संबंधित पाठ्यक्रम की पढ़ाई कर सकते हैं I
    4. सतत आतंरिक मूल्यांकन में 30% अंक एवं अंत सेमेस्टर परीक्षा में 70% अंकों का प्रावधान रखा गया है. विद्यार्थी को उत्तीर्ण होने के लिए इन दोनों को मिलाकर (आतंरिक एवं अंत सेमेस्टर परीक्षा) कुल 40% प्राप्त करना अनिवार्य होगा I
    5. ट्रान्सफर ऑफ़ क्रेडिट की सुविधा के लिए अकादमिक बैंक ऑफ़ क्रेडिट की स्थापना I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4624

    https://golden36garh.com/?p=4619

  • अम्बेडकर अस्पताल में अब लम्बी लाइन से जल्द मिलेगा छुटकारा

    अम्बेडकर अस्पताल में अब लम्बी लाइन से जल्द मिलेगा छुटकारा

    डॉ. भीम राव अम्बेडकर मेमोरियल अस्पताल मरीज घर बैठे ले सकेंगे डॉक्टर से अपोइंटमेंट

    छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े अस्पताल डॉ. भीम राव अम्बेडकर मेमोरियल हॉस्पिटल में जो लोग दूर-दूर से इलाज कराने आते हैं उनके लिए एक अच्छी खबर है I अब मरीजों को अस्पताल में डॉक्टर से मिलने के लिए पर्ची कटवाकर लम्बी लाइन लगने की जरूरत नहीं पड़ेगा I क्योंकि अस्पताल प्रबंधन इससे बचने के लिए आनलाइन सुविधा शुरू रहा है I इसका ट्रायल शुरू हो भी गया है I अब मरीज घर बैठे डॉक्टर से अपना अपोइंटमेंट ले सकते है I ओपीडी पर्ची के लिए आभा एप्प पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा I जिससे होगा ये की मरीज को टोकन नंबर मिल जायेगा I इसके लिए अस्पताल में अलग से काउंटर बन रहा है I बस प्ले स्टोर से आभा एप्प डाउनलोड कर पंजीयन कर सकते हैं I

    दरअसल, टोकन सिस्टम नहीं होने से अस्पताल में मरीजों को लम्बी लाइन लगना पड़ता था I टोकन सिस्टम हो जाने से यह समस्या खत्म हो जाएगा I फिर भी जिन मरीजों को टोकन नहीं कटवाना है उन्हें काउंटर पर लाइन लगाना होगा I आभा आईडी बनाने से मरीजों को एक और फायदा मिलेगा I पहले फाइल गुम हो जाने से मरीज दूसरे डॉक्टर से अपना इलाज कराने चले जाते थे इसके दूसरे डॉक्टर को इस बीमारी के सम्बन्ध में कब क्या इलाज हुआ इस सम्बन्ध में डेटा नहीं रहता लेकिन आभा एप्प में रजिस्ट्रेशन से यह समस्या खत्म हो जाएगा क्योंकि इसमें मरीज का सारा डेटा रहेगा I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4606

    https://golden36garh.com/?p=4600

  • बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए एसएसपी ने लगाया बैठक

    बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए एसएसपी ने लगाया बैठक

    रायपुर में कानून व्यवस्थाओं और छोटी-छोटी घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा सिविल लाइन स्थित सी-4 भवन के सभाकक्ष में रायपुर जिले के समस्त पुलिस अधिकारियों की क्राइम की समीक्षा बैठक ली गई I इस बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने छोटी-छोटी घटनाओं और कानून व्यवस्थाओं पर लापरवाही न बरतते हुए, तत्काल कार्रवाही करने के निर्देश दिए हैं जिससे कोई भी घटना बाद में बड़ा रूप न ले सके I वहीं गो तस्करी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाही करने के निर्देश दिए हैं I इसके अलावा महादेव सट्टा एप और चिटफंड के पेंडिंग प्रकरणों, तेज आवाज में डीजे बजाने पर भी तेजी लाने के निर्देश दिए गये हैं I इन सभी अपराधों को रोकने के लिए नवा रायपुर के सेक्टर-18, भाठागांव और कमल विहार में पुलिस सहायता केंद्र बनाया गया I एसएसपी में बैठक ने शराब पर जोर देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की नशीले पदार्थों के भंडारण, बिक्री और उनके परिवहन पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाया जाए I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4600

    https://golden36garh.com/?p=4606

  • बलौदाबाजार कांड में हुआ करोड़ों रूपये का नुकसान

    बलौदाबाजार कांड में हुआ करोड़ों रूपये का नुकसान

    अभी बीते कुछ दिनों पहले बलौदाबाजार में कांड हुआ था जिसमें उपद्रवियों पुलिस और कलेक्टर कार्यालय को आग लगा था I इसके अलावा वहां खड़ी सैकड़ों वाहनों को आग के हवाले कर दिया था I जिसमें करीब 12 करोड़ का नुकसान होने का अनुमान है I इस घटना में जिन लोगों का वाहन क्षतिग्रस्त हुआ उनको मुआवजा मिलना शुरू हो गया है I पुलिस घटना से सम्बंधित सभी पहलुओं का बड़ी बारीकी से जांच कर रहा है I क्षेत्र के कलेक्टर दीपक सोनी ने बताया कि उपद्रवियों द्वारा कार्यालय में आग लगाने और वाहनों को क्षतिग्रस्त पहुँचाने से करोड़ों का नुकसान हो गया है I इन्स्योरेंस कम्पनियों द्वारा 7 से 8 गाड़ियों को मुआवजा भी दिया जा चुका है और बाकि वाहनों पर भी मुआवजे का प्रक्रिया चल रहा है उनको भी जल्द मुआवजा मिल जाएगा I
    कलेक्टर दीपक सोनी ने बताया कि 240 निजी और सरकारी गाड़ियाँ क्षतिग्रस्त हुई हैं I इनमें से 31 गाड़ी निजी है जो पूरी तरह आग में झुलस गये और 4 कर्गामचारियों का वाहन था वो भी पूरी तरह जल गया I बाकि गाड़ियाँ जिनका इन्स्योरेंस नहीं किया गया था उनका इन्स्योरेंस कराया जा रहा है I कानूनी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए मीटिंग किया गया और जगह-जगह पर सीसी टीवी कैमरे लगाने के निर्देश भी दिए गये I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4600

    https://golden36garh.com/?p=4606

  • प्रधान आरक्षक के बेटे ने लगाई फाँसी लगाने से पहले छोड़ा सुसाईड नोट

    प्रधान आरक्षक के बेटे ने लगाई फाँसी लगाने से पहले छोड़ा सुसाईड नोट

    घटना भिलाई नगर का है जहाँ पुलिस विभाग में सेवानिवृत प्रधान आरक्षक के बेटे ने फाँसी लगा ली है और फाँसी लगाने से पहले उसने अपने मोबाइल में स्टेटस लगा लिया कि वह अपनी मर्जी से सुसाइड कर रहा है I इस पर मेरे परिवार वालों को परेशान न किया जाए I जितेन्द्र ने आगे लिखा की वह अपने व्यक्तिगत कारणों से सुसाइड कर रहा है I प्रधान आरक्षक के बेटे ने सोमवार की रात अपनी कार लेकर निकला और सेंट थामस कालेज रोड रुआंबांधा में आकर एक पेड़ पर गमछे से गले में फंदा लगाकर फाँसी लगा ली I

    पुलिस ने अनुसार, महाराजा चौक निवासी प्रधान आरक्षक के बेटे जिंतेंद्र पाण्डेय उम्र 32 वर्ष ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है I पुलिस ने बताया की जितेन्द्र पाण्डेय के पिता जो एक प्रधान आरक्षक हैं तबीयत खराब होने की वजह से अपस्ताल में एडमिट हैं I उसकी पत्नी और दोस्तों ने जब स्टेटस देखा तो उनका दिमाग घूम गया I वे सभी तलाश करने निकल गये लेकिन मंगलवार की सुबह जब कार को ऐसे पड़ा देखा तो उन्हें संदेह हुआ फिर सभी ने आसपास खोजबीन शुरू किया तो उन्होंने देखा कि जितेन्द्र की लाश पेड़ में गमछे के फंदे में लटक रहा था I

    जांच में पाया गया कि जितेन्द्र जमीन डीलर का काम करता था I पुलिस ने बताया की मृतक अपने परिवार का इकलौता वारिश था उनके पास पैसे की कोई कमी नहीं था I जितेन्द्र के दो बच्चे भी थे I फिर भी आत्महत्या के पीछे का वजह परिवार वालों को समझ नहीं आ रहा है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4596

    https://golden36garh.com/?p=4600

  • स्वास्थ्य कर्मी संघ द्वारा तीन मांगों को लेकर किया गया हड़ताल

    स्वास्थ्य कर्मी संघ द्वारा तीन मांगों को लेकर किया गया हड़ताल

    स्वास्थ्य कर्मी संघ द्वारा तीन मांगों को लेकर किया गया हड़ताल

    छत्तीसगढ़ में सामुदायिक स्वास्थ्यकर्मियों ने 21 जून से हड़ताल शुरू किया था उस अनिश्चितकालीन हड़ताल को सरकार द्वारा हरी झंडी मिलने पर कल सोमवार को हड़ताल समाप्त कर दिया गया I यह हड़ताल स्वास्थ्य कर्मी संघ द्वारा किया जा रहा था I सोमवार को इस शासन और स्वास्थ्य कर्मी संघ द्वारा तीन मांगों को लेकर चर्चा किया गया I जिसमें पीएलपी की राशि 43,92,00,000 रूपये पहले ही सम्बन्धित जिलों में जारी कर दिया गया I बाकि दूसरे माँगों के लिए कमेटी बनाकर सोच-विचार किया जायेगा I

    स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल के इस हड़ताल पर पहल की तभी जाकर हड़ताल समाप्त हो पाया I यह हड़ताल पीएलपी राशि देने के मांग, आठ किमी मुख्यालय निवास की अनुमति और गृह जिले में स्थानान्तरण का नियम ये सभी उस हड़ताल में शामिल था जिसके लिए स्वास्थ्यकर्मी 21 जून से हडताल में लगे हुए थे I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4591

    https://golden36garh.com/?p=4596

  • छत्तीसगढ़ में तीन हजार पदों पर निकलने वाली है बम्पर नौकरी

    छत्तीसगढ़ में तीन हजार पदों पर निकलने वाली है बम्पर नौकरी

    छत्तीसगढ़ में तीन हजार पदों पर निकलने वाली है बम्पर नौकरी

    छत्तीसगढ़ में लम्बे अरसे के बाद उन लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे थे या नौकरी की तलाश में थे I बता दें, उच्च शिक्षा विभाग में प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, लाइब्रेरियन और खेल अधिकारियों के लिए बम्पर 3000 पद पर भर्ती होने वाला है I इसकी जानकारी विभाग के उच्च सचिव डॉ. आर प्रसन्ना ने दिया I प्रसन्ना ने बताया की प्रोफेसर पद के लिए 552 पद, असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 2160 पद और लाइब्रेरियन के लिए 130 पदों पर भर्ती होनी है I इन पदों के लिए प्रस्ताव भेज दिया गया है ताकि रिक्त पदों की जल्द पूर्ति हो सके और अटके कार्य सुचारू रूप से पुनः प्रारम्भ हो सके I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4584

    https://golden36garh.com/?p=4591