Category: Breaking News

Breaking News

  • पुलिस ने किया दोहरे हत्याकांड का 24 घंटे के अंदर पर्दाफाश

    पुलिस ने किया दोहरे हत्याकांड का 24 घंटे के अंदर पर्दाफाश

    जगदलपुर जिले के रिहायशी इलाके अनुपमा चौक के पास हुए माँ और बेटे के हत्याकाण्ड की गुत्थी को पुलिस ने केवल 24 घंटों के अन्दर ही सुलझा लिया I आपको जानकर हैरानी होगा कि इस हत्याकांड को कोई दूसरा नहीं बल्कि महिला के छोटे बेटे ने ही अंजाम दिया था I पुलिस ने बताया कि छोटे बेटे ने ही मां और बड़े भाई की तेज धारदार हथियार से वारकर हत्या कर दी थी। डबल मर्डर केस में शामिल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  

    आइये जानते हैं मामले को विस्तार से

    गुप्ता परिवार के मकान में घुसकर अज्ञात हमलावर ने गायत्री गुप्ता (50) और उनके पुत्र नीलेश गुप्ता (32) के सिर में तेज धारदार हथियार से वारकर हत्या कर दी। वहीं दूसरा पुत्र नितेश गुप्ता (गोलू) (29) मामूली रूप से घायल हो गया। जिसे मेकाज में भर्ती करवाया गया है। सुबह पड़ोसियों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी।

    गायत्री गुप्ता विधवा है और वह अपने दोनों पुत्रों के साथ रहती थी I पास में ही उनका किराना का दुकान था I  बीती रात को सभी अपने रिश्तेदार के यहाँ शादी में गये हुए थे I वहां से करीब 11:30 बजे रात को लौटे I हर रोज की तरह सुबह उठकर गायत्री झाड़ू पोंछा करती थी लेकिन गुरुवार की सुबह जब पड़ोसियों ने देखा कि घर का दरवाजा तो खुला है लेकिन घर अस्त-व्यस्त सामान बिखरा हुआ है और माँ एवं बड़े बेटे का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ है और दुसरे कमरे में छोटे बेटे नीतेश गुप्ता के हाथ बंधे हुए थे। यह सारा षड्यंत्र छोटे बेटे ने हत्या करने के बाद रचा हुआ था ताकि पुलिस उन पर शक ना कर सके I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5093

    https://golden36garh.com/?p=5098

  •  सरिया की कीमतों में भारी गिरावट सरिया हुआ 5000 रूपये टन सस्ता

     सरिया की कीमतों में भारी गिरावट सरिया हुआ 5000 रूपये टन सस्ता

     इन 24 दिनों में सरिया 5000 रुपये टन सस्ता हो गया है। फैक्ट्रियों में सरिया 50,500 रुपये प्रति टन और रिटेल मार्केट में 54,000 रुपये प्रति टन बिका। 17 जून तक सरिया रिटेल मार्केट में 59 हजार रुपये प्रति टन तक बिक रहा था। अचानक से सरिया के रेट में गिरावट हुआ और 5000 रूपये टन तक नीचे आ गया I सरिया व्यापारियों का कहना है अभी और भी सरिया मार्केट में मंदी देखने को मिल सकता है I  सरिया के साथ ही सीमेंट की कीमतों में भी अभी स्थिरता बनी हुई है और रिटेल में 280 से 300 रुपये प्रति बैग बिक रही है।

    व्यापारियों का कहना है कि अभी सीमेंट की कीमतों में भी स्थिरता बनी हुई है और अभी इनकी कीमतों में उछाल आने की सम्भावना नहीं के बराबर दिखाई दे रहा है I भवन निर्माण सामग्रियों में भारी गिरावट के चलते इस फिल्ड से जुड़े व्यापारी बाहर से माल इम्पोर्ट नहीं कर रहे हैं बल्कि अपने ग्राहकों को ऑफर देकर रिझाने में लगे हुए हैं I

    इन दिनों सरिया की कीमतों में भरी गिरावट देखने को मिल रहा है I ऐसे में अगर आप घर बनवाने की सोच रहे हैं या घर का निर्माण कर रहे हैं तो इस समय घर निर्माण सामग्री खरीदने का सुनहरा अवसर आपके लिए निकलकर आया है क्योंकि इस समय सरिया की कीमतों में भारी गिरवाट देखने को मिल रहा है I इस समय भवन निर्माण सामग्री का डिमांड कम हो गया है जिससे इस क्षेत्र में व्यापार करने वाले मंदी के दौर से गुजर रहे हैं I पिछले 24 दिन में लोहा बाजार में जबरदस्त मंदी देखने को मिला है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5081

    https://golden36garh.com/?p=5093

  • मुख्यमंत्री ने वित्त आयोग के अध्यक्ष के साथ कार्ययोजना के सम्बन्ध में बात की

    मुख्यमंत्री ने वित्त आयोग के अध्यक्ष के साथ कार्ययोजना के सम्बन्ध में बात की

    राज्य सरकार ने विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए कई योजनायें तैयार कर ली है । डा. अरविंद पनगढ़िया के नेतृत्व में पहुंचे दल के समक्ष सरकार ने अपनी योजनाएं साझा की है। डा. अरविंद पनगढ़िया 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष हैं । इस योजना के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अधिक राशि देने के लिए वित्त आयोग से सिफारिश करने की मांग की है।

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि वर्ष 2000 में छत्तीसगढ़ राज्य का गठन हो रहा था उस समय मात्र 29 हजार 539 करोड़ रुपये की छोटी सी अर्थव्यवस्था के साथ इस राज्य ने शुरूआत की थी। लेकिन वर्ष 2023-24 में छत्तीसगढ़ राज्य ने पांच लाख नौ हजार करोड़ रुपये के जीएसडीपी के लक्ष्य को प्राप्त कर चुका है। आने वाले पांच वर्षों में हम जीएसडीपी के आकार को दोगुना करने के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा की जिन योजनाओं का संचालन केंद्र और राज्य सरकार कर रहीं हैं । उनका बजट बढ़ाया जाए ताकि विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण सुचारू रूप से किया जा सके।

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5088

    https://golden36garh.com/?p=5081

  • भारतीय टीम जल्द होगी विदेशी खिलाड़ी की एंट्री

    भारतीय टीम जल्द होगी विदेशी खिलाड़ी की एंट्री

    अभी हाल ही में गौतम गंभीर को टीम इंडिया का हेड कोच बनाया गया है। इससे पहले टी-20 में हेड कोच के रूप में राहुल द्रविड़ थे उनका कार्यकाल अब समाप्त हो गया है । रिपोर्ट यह भी सामने आ रहा है कि कोलकाता नाइट राइडर्स के असिस्टेंट कोच अभिषेक नायर टीम के साथ जुड़े हैं। गौतम गंभीर विनय कुमार को टीम में लेना चाहते थे । लेकिन अब सारा फैसला BCCI के ही हाथों में होनी है । क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार गंभीर अपने विदेशी दोस्त रयान टेन डोशेट को सपोर्ट स्टाफ में शामिल करना चाहते हैं। यान टेन डोशेट केकेआर में भी थे। रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई विदेशी सपोर्ट स्टाफ के पक्ष में नहीं है। डोशेट नाइट राइडर्स के साथ IPL 2024 में फील्डिंग कोच का भूमिका निभा चुके हैं।

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5072

    https://golden36garh.com/?p=5081

  • बरसात के मौसम में चेहरे की देखभाल के लिए करें ये उपाय

    बरसात के मौसम में चेहरे की देखभाल के लिए करें ये उपाय

    बरसात का मौसम आ गया है और अपने साथ उमस भी ला गया है I इससे शरीर में चिपचिपाहट होने लगता है और इसका असर हमारे त्वचा पर भी देखा गया है I बरसात के मौसम में चलने वाली हवाओं में नमी पाई जाती है I नमी पाए जाने से चेहरे पर चिपचिपाहट महसूस होने लगता है I इससे स्किन पर आसानी से धूल और मिट्टी चिपक जाते हैं और चेहरे पर आयलीपन बढ़ जाता है I

    ऐसे में स्किन से नियमित मृत कोशिकाओं को हटाने की जरूरत होती है । सप्ताह में कम से कम एक बार एक्सफोलिएट करने से स्किन के डेड सेल्स साफ होते हैं और साथ ही त्वचा के रोम छिद्र में एकत्रित गंदगी साफ होती है। इससे मुंहासे की समस्या को कम करने में काफी मदद मिलती है। आप अपने घर पर ही मौजूद चीजों से प्राकृतिक रूप से अपने चेहरे को नेचुरल एक्सफोलिएट कर सकते हैं। ये सभी चीजें नेचुरल होने के कारण आपके स्किन को कोई नुक्सान भी नहीं होगा I

    आइये जानते हैं इन घरेलू नुस्खे के बारे में-

    कॉफ़ी और हल्दी– कॉफ़ी व हल्दी भी चेहरे की गंदगी हटाने में कारगर होते हैं। इन दोनों को मिलाकर फेस पैक तैयार किया जाता है। कॉफ़ी में थोड़ी मात्रा में हल्दी मिलाई जाती है और गुलाब जल डालकर लेप तैयार किया जाता है। इसे अपने चेहरे पर लगाकर 20 से 25 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें I कॉफ़ी चेहरे से गन्दगी साफ करने का काम करता है और हल्दी हानिकारक कीटाणु मारकर रोम छिद्र खोलता है।

    दही- दही भी चेहरे के देखभाल के लिए कारगर माना जाता है I इसमें लैक्टिक एसिड पाया जाता है जो डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करता है I इसे बेसन के साथ मिक्स करके लगायें I इस फेस पैक को बनाने के लिए दो चम्मच बेसन लें और उसमें दही और गुलाब जल मिलाएं। इसका पेस्ट बनाकर अपने चेहरे पर लगाएं और 20 से 25 मिनट बाद चेहरे को हल्के हाथों से रगड़कर इसे साफ कर लें और पानी से धो लें।

    ओटमील-इसे दही के साथ मिलाकर अपने चेहरे पर लगायें I कुछ मिनट तक ऐसे ही रहने दें I इसके पश्चात हल्के हाथों से रगड़कर साफ कर लें I फिर ठंडे पानी से अपने स्किन को अच्छे से धो लें I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5072

    https://golden36garh.com/?p=5068

  • हत्यारों ने अपराध से बचने के लिए शव को लटकाया फाँसी में

    हत्यारों ने अपराध से बचने के लिए शव को लटकाया फाँसी में

    जगदलपुर जिले के मारडूम थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम ककनार में 7 जुलाई को दो लोगों में आपसी विवाद के कारण ग्रामीण जगबंधु की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों पूरन मौर्य और जगतु राम मौर्य को गिरफ्तार कर रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है I

    जानकारी के मुताबिक सात जुलाई को ग्राम ककनार में देवी जात्रा पूजा था I जहां जात्रा में जगबंधु कश्यप और कोटवार जगतुराम मौर्य के बीच पूर्व के जमीन संबंधी विवाद को लेकर आपस में लड़ाई हुआ था । पूजा से लौटने के बाद रात्रि के 12 बजे के आसपास पूरन मौर्य व जगतु राम मौर्य जगबन्धु के घर पहुंचे और उसे सल्फी पेड़ से सल्फी उतारने को कहा I इस पर जगबन्धु कश्यप उनके साथ सल्फी उतारने पहुँचा I

    उस दिन जमीन को लेकर फिर से विवाद होने लगा और यह विवाद बढ़ गया I इस पर आरोपी ने गुस्से में आकर जगबन्धु कश्यप के प्राइवेट पार्ट में वार कर दिया और बुरी तरह से पिटाई कर दिया I जिससे जगबंधु की मौके पर ही मौत हो गया I

    पूरन मौर्य व जगतु राम मौर्य हत्या के आरोप से बचने के लिए उसी घर में शव को ले जाकर फांसी के फंदे से लटका दिया I इस मामले में मारडूम पुलिस ने जाँच पड़ताल करना शुरू कर दिया I लेकिन जब पोस्टमार्टम के रिपोर्ट में हत्या की बात सामने आया तो आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा I जब पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ किया तो उन्होंने जुर्म कबूल करते हुए सारी कहानी पुलिस को बताया I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5068

    https://golden36garh.com/?p=5072

  • छत्तीसगढ़ में बारिश की रफ़्तार हुई धीमी औसत से कम रिकॉर्ड हुआ बारिश

    छत्तीसगढ़ में बारिश की रफ़्तार हुई धीमी औसत से कम रिकॉर्ड हुआ बारिश

    जब से मानसून शुरू हुआ है तब से छत्तीसगढ़ में औसत से 29% कम वर्षा हुआ है I आसमान से बादलों ने किनारा कर लिया और सूरज ने धूप से चारों तरफ उजाला कर दिया है I ऐसे में किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है I कम बारिश के कारण अब तक 50 लाख हेक्टेयर के कुल रकबे में से 23 लाख हेक्टेयर में ही बुआई हुई है। कम बारिश के कारण किसान बुआई करने से घबरा रहे हैं। अगर कुछ दिन और बारिश में देर होता है तो फसल के उपज और वृद्धि में बाधा उत्पन्न हो सकता है I इस बात को लेकर किसानों में एक चिंता बना हुआ है I

    अभी तक प्रदेश के 11 जिलों में ही सामान्य वर्षा हुआ है I सरगुजा और बेमेतरा जिलों में वर्षा को लेकर हालत सबसे ज्यादा खराब है I इन जिलों में सबसे कम बारिश हुआ है I प्रदेश में 17 जिलों में औसत से कम वर्षा होने से किसान काफी नाखुश दिख रहे हैं I किसानों का कहना है कि देरी से खेती करने पर फसल की पैदावार में कमी आ जाता है I वहीं प्रदेश के कुछ जिलों में अच्छी वर्षा हुई है I बीजापुर में एक प्रतिशत, बलौदाबाजार में दो प्रतिशत कम वर्षा हुई है,वहीं बलरामपुर में सात प्रतिशत व कोरबा में छह प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। मौसम विभाग के जारी आंकड़ों के मुताबिक विगत पांच वर्षों में प्रदेश में 15 जुलाई के बाद से ही अच्छी वर्षा देखने को मिली है I

    इसे भी पढ़ें :-

    https://golden36garh.com/?p=5062

    https://golden36garh.com/?p=5068

  • छात्रा के पानी बोतल में एसिड मिलने से स्कूल में मचा हड़कंप

    छात्रा के पानी बोतल में एसिड मिलने से स्कूल में मचा हड़कंप

    केन्द्रीय विद्यालय जांजगीर में ग्यारहवीं की छात्रा के पानी बोतल में एसिड मिलने से हड़कंप मच गया है I  मिली जानकारी के मुताबिक़ जांजगीर के केन्द्रीय विद्यालय में सोमवार को एक छात्रा दोपहर के 1 बजे अपनी सहेलियों के साथ मैदान में खेलने गई थी खेलने के बाद उसने बैग से पानी का बोतल निकाला और पानी पीया तो उसे एसिड जैसा मुँह में जलन होने लगा I

    छात्रा के पास अंग्रेजी में लिखा हुआ एक लेटर भी मिला जिसमें लिखा हुआ था कि-“ स्कूल स्टाफ कितना भी प्रयास करले उस तक नहीं पहुंच सकते”I स्कूल प्रबंधन ने लेटर मिलते ही ग्यारहवीं के सभी विद्यार्थियों की इंग्लिश कॉपी को जब्त किया और हैंडराइटिंग मिलान कर इसे लिखने वाले तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। बोतल में एसिड था वह इतना तेज था कि छात्रा ने जैसे ही बोतल से एसिड को नीचे गिराया उसमें से तेजी से झाग बनने लगा I

    छात्रा ने इसकी सूचना अपने पिता को दिया तो उन्होने स्कूल में पहुंचकर हंगामा किया I इस पर स्कूल के शिक्षकों ने भरोसा दिलाया कि मामले की जाँच कर आरोपी को सजा दी जायेगी I छात्रा के पिताजी ने बताया कि दो सप्ताह पहले भी किसी ने पानी बोतल में वाशिंग पावडर डाल दिया था I छात्रा ने इसकी जानकारी पहले घरवालों को दी थी I इस घटना को किसी ने इतनी गंभीरता से नहीं लिया था लेकिन इस बार तो किसी ने हद ही कर दी I आखिर कौन ये सब करता है इस पर छात्रा के पिता ने प्रबंधन से मामले की निष्पक्ष जाँच करने की मांग की हैं I   

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5051

    https://golden36garh.com/?p=5062

  • बोरे में 12 टुकड़ों में मिला युवक की लाश

    गोपालपुर डैम में मिला बोरे में युवक की लाश

    कोरबा जिले के पाली थाना के चैतमा पुलिस क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोपालपुर में स्थित डैम में बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे कुछ ग्रामीण पहुंचे, तो उन्हें डैम के पास से सड़ी हुई लाश की दुर्गंध आई तो उन्होंने डैम में पानी के सतह में तैरता हुआ एक बैग देखा। संदेह होने पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई । पुलिस मौके पर पहुंची तो उनकी टीम ने बैग को बाहर निकलवाया, तो उसमें कुछ कपड़े व कटे हुए दो पैर के टुकड़े मिले I गोताखोरों की मदद से डैम में तलाशी लेने पर एक प्लास्टिक का बोरा मिला, जिसमें कटे हुए मानव के कुछ और भी अंग थे। लेकिन सिर गायब था, पुलिस ने फिर से गोताखोरों को पानी में उतारा तो उनको एक और बोरी मिला जिसमें मृतक का सिर था I अज्ञात आरोपी ने युवक के टुकड़े कर एक बैग व दो बोरी में भरकर फेंक दिया था। बोरे में शव के 12 टुकड़े कर डैम में फेंका गया था। अभी भी पुलिस को कमर से धड़ तक का हिस्सा नहीं मिला है। पुलिस इस घटना को अलग-अलग पहलुओं से जाँच कर खंगालने की कोशिश कर रही है I क्योंकि जिसका हत्या किया गया उसका पहचान छिपाना ही था तो फिर पासपोर्ट क्यों छोड़ा गया I पुलिस को शक है की आरोपी उन्हें गुमराह करने की कोशिश कर रहा है I ताकि पुलिस का ध्यान सिर्फ पासपोर्ट तक ही रहे I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5051

    https://golden36garh.com/?p=5047

  • मरीज गले में फंसी पिन का ऑपरेशन कराने दुबई से पहुंचा रायपुर

    मरीज गले में फंसी पिन का ऑपरेशन कराने दुबई से पहुंचा रायपुर

    रायपुर के मोवा स्थित श्री बालाजी हॉस्पिटल में एक युवक के गले में फंसी हुई पिन को निकालकर सफलता पूर्वक किया गया इलाज I मरीज का नाम परवाज खान है I वह उत्तरप्रदेश का रहने वाला है जो पिछले दस साल से दुबई में रह रहा था I वह दुबई से रायपुर इलाज के लिए आया था I परवाज खान ने बताया कि वह स्टेप्लर पिन को मुँह में रखा और पिन गलती से गले में अटक गया I काफी मशक्कत करने के बाद भी पिन बाहर नहीं निकला और पिन अन्दर फंसता चला गया तो दुबई में दो बार ऑपरेशन भी कराया लेकिन पिन नहीं निकला I

    परवाज खान ने बताया कि मैंने अपनी समस्या अपने रिश्तेदारों को बताया तो उन्होंने रायपुर के श्री बालाजी अस्पताल में ऑपरेशन करवाने की सलाह दी। यहां ऑपरेशन पूरी तरह से सफल रहा, मरीज के गले में फंसा हुआ पिन भी निकल गया। यह ऑपरेशन नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ डॉ. दिग्विजय सिंह और उनकी टीम ने किया I डॉ. दिग्विजय सिंह ने बताया कि मरीज के गले में इंफेक्शन काफी बढ़ गया था और यदि वे जल्द ऑपरेशन नहीं करवाते तो उनके जान जाने का खतरा भी हो सकता था। फ़िलहाल मरीज अब पूरी तरह से स्वस्थ है I      

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5047 

    https://golden36garh.com/?p=5051