Category: Breaking News

Breaking News

  • राकेश टिकैत ने दी सलमान को बिश्नोई समाज से माफ़ी मांगने की सलाह

    राकेश टिकैत ने दी सलमान को बिश्नोई समाज से माफ़ी मांगने की सलाह

    बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान खान के लिए बढ़ी मुसीबतें

    अभी हाल ही में बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से सलमान खान की मुश्कलें बढ़ी हुई है I दरअसल, लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी है I जिसको देखते हुए सलमान को Y-ग्रेड की सुरक्षा दी गई है I

    आपको बता दें, कि सलमान खान के काला हिरन केस अभी तक सुलझ नही पाया है I काले हिरन को बिश्नोई समाज में पवित्र माना जाता है और बात को लेकर बिश्नोई समाज सलमान खान से खफ़ा है I और सलमान खान को बिश्नोई समाज माफ़ी मांगने को कह रहे हैं लेकिन इस पर अभिनेता का प्रतिक्रिया नहीं आया है I इस पर राकेश टिकैत ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें बिश्नोई समाज से माफ़ी मांग लेनी चाहिए I टिकैत ने आगे कहा कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई एक बदमाश किस्म का इंसान है क्या पता कब कर दे I

    जानकारी के मुताबिक, गैंगस्टर लॉरेन्स बिश्नोई अभी गुजरात के साबरमती जेल में बंद है जहाँ से अपने सारे कारनामे को कण्ट्रोल करता है I राकेश टिकैत ने यह तब दिया जब बाबा सिद्दीकी का बेरहमी से गोली मारकर हत्या कर दिया गया I

    सूत्रों के मुताबिक, बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे भी लॉरेन्स का हाथ बताया जा रहा है I काला हिरन का मामला “हम साथ साथ हैं” फिल्म की शूटिंग के समय का है जिसका केस आज भी चल रहा है I इसी बात को लेकर लॉरेन्स बिश्नोई सलमान खान के पीछे पड़ गया है I

    गैंगस्टर के गैंग ने कई बार सलमान पर फायरिंग कराई लेकिन नाकामयाब रहे I कभी सलमान खान के फार्म हाउस पर तो कभी उनके घर के सामने फायफिंग कराई लेकिन हर बार गैंग्स्टर की टीम को निराश का सामना करना पड़ा I सूत्रों के मुताबिक़, लॉरेन्स के चचेरे भाई ने अपने ब्यान में बताया कि एक बार सलमान खान ने मामले को रफा-दफा करने के लिए उनके सामने ब्लैंक चेक रख दिया था I जिसको बिश्नोई समाज ने ठुकरा दिया था I

    Read More :

    छात्रा की मोपेड में निकला जीपीएस ट्रैकर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट

    पीएम मोदी ने साइबर ठगी से बचने के लिए दिए “तीन गुरु मन्त्र”

  • पीएम मोदी ने साइबर ठगी से बचने के लिए दिए “तीन गुरु मन्त्र”

    पीएम मोदी ने साइबर ठगी से बचने के लिए दिए “तीन गुरु मन्त्र”

    साइबर ठगी से बचने के लिए तीन गुरु मन्त्र रुको, सोचो और फिर एक्शन लो

    आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में साइबर अपराधों और डिजिटल अरेस्ट के बढ़ते मामलों पर विशेष जोर देते हुए देशवासियों को सावधानी बरतने और उन्हें जागरूक करने की पहल की। प्रधानमंत्री ने साइबर ठगी के बढ़ते खतरे को देखते हुए लोगों को जागरूक करने के लिए एक नया मंत्र सुझाया – ‘रुको, सोचो और एक्शन लो’। इस कार्यक्रम में एक वीडियो दिखाया गया जिसमें बताया गया कि कैसे साइबर ठग पुलिस या जांच एजेंसी के अधिकारी बनकर लोगों को धमकाते हैं और उनसे संवेदनशील जानकारी या पैसों की मांग करते हैं।

    प्रधानमंत्री ने साइबर सुरक्षा के लिए तीन महत्वपूर्ण चरण बताए, जिन्हें अपनाकर साइबर ठगी से बचा जा सकता है:

    1. रुको – कॉल आने पर घबराने की बजाय शांति से बैठें और किसी भी प्रकार की जानकारी साझा न करें। हो सके तो कॉल का स्क्रीनशॉट लें या रिकॉर्डिंग करें।

    2. सोचो – किसी भी सरकारी एजेंसी की ओर से धमकी भरे फोन कॉल या वीडियो कॉल पर पूछताछ नहीं की जाती है, और न ही पैसों की मांग की जाती है। यदि ऐसी कोई कॉल आती है, तो समझ लें कि कुछ गड़बड़ है।

    3. एक्शन लो – राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें, या cybercrime.gov.in पर इसकी रिपोर्ट दर्ज करें। साथ ही परिवार और पुलिस को सूचित करें और सबूत सुरक्षित रखें।

    प्रधानमंत्री ने लोगों को समझाते हुए बताया कि साइबर अपराधियों के पास आपकी निजी जानकारी होती है, जैसे कि आप क्या करते हैं और आपके बच्चे कहां पढ़ते हैं। ये ठग वीडियो कॉल के जरिए खुद को पुलिस अधिकारी या सरकारी अफसर के रूप में पेश करते हैं, जिससे लोगों को मानसिक दबाव में डालकर जल्द फैसला लेने को मजबूर करते हैं।

    प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि कानून में डिजिटल अरेस्ट जैसी कोई व्यवस्था नहीं है, यह एक झूठा और फरेबी तरीका है। इसे रोकने के लिए नेशनल साइबर को-ऑर्डिनेशन सेंटर की स्थापना की गई है, जो तमाम जांच एजेंसियों और राज्य सरकारों के साथ मिलकर काम कर रहा है।

    Read More :

    छात्रा की मोपेड में निकला जीपीएस ट्रैकर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट

    हाई टेंशन तार गिरने से तीन हाथियों की दर्दनाक मौत, वन विभाग में हडकंप

  • यातायात को बेहतर बनाने के लिए शनिचरी रपटा पुल का होगा विस्तार

    यातायात को बेहतर बनाने के लिए शनिचरी रपटा पुल का होगा विस्तार

    बिलासपुर को मिली नई सौगात, 15 करोड़ की लागत से बनेगा शनिचरी रपटा पुल

    बिलासपुर शहर में बढ़ती जनसंख्या और यातायात की समस्याओं को देखते हुए प्रशासन ने शनिचरी रपटा पुल को चौड़ा करने का निर्णय लिया है। इस नये पुल की लम्बाई 300.50 मीटर और चौड़ाई 8 मीटर होगा, जिसकी अनुमानित लागत करीब 15 करोड़ बताया जा रहा है। इस पुल के बन जाने से बिलासपुर वासियों को न केवल सुगम यातायात की सुविधा मिलेगी, बल्कि अरपा नदी का मनोरम दृश्य भी आकर्षण का केंद्र बनेगा।

    आपको बता दें, कि शनिचरी रपटा पुल का निर्माण उस समय हुआ था जब छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश से अलग नहीं हुआ था I रपटा पुल की ऊंचाई कम होने के कारण अरपा नदी में जल भराव के समय अक्सर यह पुल डूब जाता है। समय के साथ-साथ शहर का विस्तार हुआ, और पुल का उपयोग करने वाले लोगों की संख्या में भी वृद्धि हुई, जिससे यातायात जाम की समस्या उत्पन्न हो रही थी। इसी समस्या के समाधान के लिए प्रशासन ने पुराने पुलों को हटाकर नए पुल निर्माण का कार्य शुरू किया है। अब शनिचरी रपटा पुल 7,887 फीट लंबा और 26 फीट चौड़ा बनाया जाएगा ताकि बढ़ते यातायात की आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके।

    शनिचरी रपटा के अलावा, प्रशासन ने मंगला से पुराना सरकंडा होते हुए लोधीपारा को जोड़ने के लिए भी एक और ब्रिज बनाने का प्रस्ताव पास किया है। 400.50 मीटर लंबा और 8 मीटर चौड़ा यह पुल भी 15 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जाएगा। इसके निर्माण से मंगला और आसपास के गांवों के निवासियों को सरकंडा पहुंचने में सहूलियत होगी और इंद्रासेतु पुल पर यातायात का दबाव कम होगा, जिससे जाम की समस्या का समाधान होगा।

    बिलासपुर में अरपा नदी के किनारे को विकसित करने का भी कार्य जारी है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत यहां पर नौका विहार की सुविधा, हैप्पी स्ट्रीट और अन्य मनोरंजन स्थलों का निर्माण किया जा रहा है। रात में पुल से गुजरते समय लोगों को नदी के किनारों का सुंदर नजारा देखने को मिलेगा, जो कि पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा।

    स्थानीय निवासियों की लंबे समय से यह मांग थी कि इस पुल को ऊंचा और चौड़ा बनाया जाए। प्रशासन ने उनकी मांग पर ध्यान देते हुए इस प्रस्ताव को मंजूरी दिलाई। हालांकि, जगह की कमी और भूमि अधिग्रहण की समस्याओं को देखते हुए पुल की चौड़ाई को 12 मीटर से घटाकर 8 मीटर कर दिया गया है।

    Read More :

    बिलासपुर रेलवे स्टेशन का नया स्वरूप जल्द बनकर होगा तैयार

    छात्रा की मोपेड में निकला जीपीएस ट्रैकर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट

  • बिलासपुर रेलवे स्टेशन का नया स्वरूप जल्द बनकर होगा तैयार

    बिलासपुर रेलवे स्टेशन का नया स्वरूप जल्द बनकर होगा तैयार

    bilaspur railway station
    DEMO PICS

    बिलासपुर रेलवे स्टेशन का नया स्वरूप सभी सुविधाओं से होगा लेस

    इन दिनों बिलासपुर रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। रेलवे प्रशासन का मानना है कि स्टेशन की सुविधाओं के स्थानांतरण से यात्रियों को थोड़ा दिक्कत होगी, लेकिन इसके पूरा होने पर यात्रियों को पुरानी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। नया स्टेशन को एयरपोर्ट की थीम में बनाए जाने की योजना है, जिससे यात्रियों की सुविधा में भी इजाफा होगा।

    रेलवे ने प्रस्तावित स्टेशन के नए स्वरूप का मॉडल तैयार किया है, जो यात्रियों को स्टेशन की भव्यता का अहसास कराता है। निर्माण कार्य में पार्किंग का काम पहले ही शुरू हो चुका है, जिसमें 75% कार्य पूरा हो चुका है। स्टेशन के सामने अस्थाई वाहन स्टैंड का निर्माण चल रहा है, और जब बचे कार्य पूरे होंगे, तब पार्किंग शिफ्ट कर दी जाएगी।

    इस दौरान यात्रियों को गेट क्रमांक एक से ही प्रवेश करना होगा, जिससे थोड़ी असुविधा हो सकती है। जनरल टिकट काउंटर को आरक्षण केंद्र में शिफ्ट किया जाएगा, ताकि सुविधाओं का बेहतर प्रबंधन हो सके। नए स्टेशन का डिजाइन छत्तीसगढ़ की स्थानीय संस्कृति, विरासत और वास्तुकला पर आधारित होगा।

    आधुनिक सुविधाओं की बात करें तो स्टेशन में 780 यात्रियों के बैठने के लिए वेटिंग एरिया, 31,000 वर्ग मीटर पार्किंग, तीन फुट ओवरब्रिज, 31 लिफ्ट और 21 एस्केलेटर की सुविधा होगी। वर्तमान में, बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन 65,800 यात्रियों का आवागमन होता है, जो आने वाले 40 से 50 वर्षों में 80,000 से एक लाख तक पहुंच सकता है।

    बिलासपुर रेलवे स्टेशन का नया स्वरूप शहरवासियों के लिए एक बड़ी सौगात साबित होगा। यह न केवल सुविधाओं में इजाफा करेगा, बल्कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति और विरासत को भी उजागर करेगा। रेलवे प्रशासन का यह प्रयास यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

    Read More :

    छात्रा की मोपेड में निकला जीपीएस ट्रैकर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट

    हाई टेंशन तार गिरने से तीन हाथियों की दर्दनाक मौत, वन विभाग में हडकंप

  • छात्रा की मोपेड में निकला जीपीएस ट्रैकर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट

    छात्रा की मोपेड में निकला जीपीएस ट्रैकर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट

    जीपीएस ट्रैकर की मदद से छात्रा को करता था परेशान पुलिस ने क्या गिरफ्तार

    राजधानी रायपुर में एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने एक छात्रा को परेशान करने के लिए उसकी मोपेड में जीपीएस ट्रैकर लगा दिया। यह घटना डीडी नगर की है, जहां छात्रा ने अपने ही क्लास के एक छात्र द्वारा लगातार परेशान किए जाने की शिकायत की।

    छात्रा इस बात से हैरान थी कि उसे अपने स्थान के बारे में युवक को कैसे जानकारी मिलती थी। मामले का खुलासा तब हुआ जब छात्रा ने अपनी मोपेड को सर्विस के लिए एक मैकेनिक के पास लेकर आई। मैकेनिक ने उसे बताया कि मोपेड में एक जीपीएस ट्रैकर लगा हुआ है, जिसे देखकर छात्रा के होश उड़ गए।

    इस मामले की जानकारी मिलने पर छात्रा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को छात्रा के खिलाफ छेड़छाड़ और आईटी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

    आपको बता दें कि आजकल इस प्रकार के जीपीएस ट्रैकर बाजार में आसानी से मिल जाते हैं, जिनकी कीमत 800 से 5000 रुपये के बीच होती है। ये छोटे डिवाइस खासकर वाहनों में लगाने के लिए बनाए जाते हैं। एक बार जब इसे वाहन में लगा दिया जाता है, तो उपयोगकर्ता अपने मोबाइल में संबंधित एप इंस्टॉल करके लाइव लोकेशन आसानी से देख सकते हैं।

    यह मामला इस बात का संकेत है कि जीपीएस तकनीक का दुरुपयोग किस प्रकार हो सकता है और इसके प्रति जागरूकता कितनी जरूरी है।

    Read More :

    इनफ्लूएंसर की आड़ में करता था ड्रग्स की सप्लाई पुलिस ने किया पर्दाफाश

    हाई टेंशन तार गिरने से तीन हाथियों की दर्दनाक मौत, वन विभाग में हडकंप

  • रायपुर दक्षिण चुनाव में बीजेपी-कांग्रेस का तगड़ा प्रचार

    रायपुर दक्षिण चुनाव में बीजेपी-कांग्रेस का तगड़ा प्रचार

    BRIJMOHAN AGRAWAL

    रायपुर दक्षिण चुनाव में बीजेपी-कांग्रेस का तगड़ा प्रचार, दोनों के बीच में काँटे की टक्कर

    रायपुर में दक्षिण विधानसभा चुनाव 13 नवंबर 2024 से होने जा रहा है और इसका चुनावी परिणाम 23 नवम्बर 2024 आएगा I इस चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है I दोनों पार्टियाँ इन दिनों जोरों-शोरों से प्रचार में जुटे हुए हैं और आम जनता से अपनी-अपनी पार्टी को सपोर्ट करनी की अपील कर रहे हैं I

    SUNIL SONI

    जानकारी के मुताबिक़, कांग्रेस ने दक्षिण रायपुर क्षेत्र में जीत हासिल करने के लिए आम जनता के घरों में दो से तीन बार जाकर वोट मांगने का लक्ष्य रखा है I जबकि बीजेपी की ओर से बृजमोहन अग्रवाल विधायकों से मिलने की बात कर रहे हैं I बीजेपी और कांग्रेस इन दोनों पार्टी ने कार्यकर्त्ता सम्मेलन का आयोजन कर बड़े-बड़े राजनेता, विधायक, मंत्री, पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक को इस सम्मेलन में आने का न्योता दिया है I

    छत्तीसगढ़ सीएम विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा की 2018 में कांग्रेस ने जनता से झूठे वादे कर अपना सत्ता हासिल किया था और अपनी सरकार बनाकर लोगों को लुटने का कार्य किया I जबकि राज्य का निर्माण बीजेपी ने कराया और विकास भी भाजपा ही कर रहा  है I

    उन्होंने प्रहार करते हुए आगे कहा कि कांग्रेस सिर्फ लोगों का पैसा हड़पने का काम कर रही है I इस बीच कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने बीजेपी के कार्यकाल में हुए बलोदाबाज़ार काण्ड, सूरजपुर दोहरे हत्याकांड का उदाहरण देते हुए लोगों से कांग्रेस ने अपनी पार्टी को वोट करने की अपील की I

    बीजेपी अपने प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है इस बीच भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी ने कहा कि इस बार फिर से कमल खिलेगा I उन्होंने प्रचार में उमड़ी भीड़ को वोट करने की अपील की और बीजेपी को वोट डालने को कहा I सोनी ने कहा कि उन्होंने सांसद, सभापति और महापौर बनकर हमेशा आम जनता के लिए काम किया I

    इस पर आकाश शर्मा ने पलटवार करते हुए कहा कि सांसद रहते हुए सुनील सोनी ने ऐसा कोई भी काम नहीं किया है I जब से बीजेपी की सरकार बनी हुई है तब से अपराधिक मामले रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं I

    Read More :

    बंगाल की खाड़ी से चल रही ठण्डी हवाओं ने बदला छत्तीसगढ़ में मौसम मिजाज़

    इनफ्लूएंसर की आड़ में करता था ड्रग्स की सप्लाई पुलिस ने किया पर्दाफाश

  • बंगाल की खाड़ी से चल रही ठण्डी हवाओं ने बदला छत्तीसगढ़ में मौसम मिजाज़

    बंगाल की खाड़ी से चल रही ठण्डी हवाओं ने बदला छत्तीसगढ़ में मौसम मिजाज़

    बंगाल की खाड़ी की ठंडी हवाओं का छत्तीसगढ़ पर प्रभाव, मौसम में बदलाव जारी

    पिछले कुछ दिनों में बंगाल की खाड़ी से ठंडी हवाओं का रुख छत्तीसगढ़ की ओर हुआ है, जिसके चलते प्रदेश के मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव देखा जा रहा है। यह परिवर्तन पूरे राज्य में महसूस किया जा रहा है, और विभिन्न हिस्सों में इसका प्रभाव दिखने लगा है। राज्य में आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं और कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई है।

    मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले कुछ दिनों में राज्य के दक्षिणी हिस्सों जैसे कांकेर, दंतेवाड़ा, सुकमा, और जगदलपुर में हल्की बारिश हो सकता है। विभाग ने बताया कि इन क्षेत्रों में ठंडी और शुष्क हवाओं के साथ नम हवाओं का संचार भी महसूस किया जा सकता है। साथ ही, रायपुर और बिलासपुर जैसे मध्य भाग में बादल छाए रहने की आशंका है, जिससे तापमान में मामूली बदलाव देखा जा सकता है।

    बीते शनिवार को छत्तीसगढ़ के उत्तरी इलाकों, जैसे बलरामपुर और सरगुजा के कुछ क्षेत्रों में बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। इन इलाकों में ठंड का अनुभव होने लगा है और स्थानीय निवासियों ने शरद ऋतु के आगमन का अनुभव किया। बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाएं अब छत्तीसगढ़ में प्रवेश कर रहा है, जिससे ठंडी और नम मौसम की स्थिति बना हुआ है।

    मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा में दर्ज किया गया, जबकि राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में मौसम में यह बदलाव जारी रहेगा, जिससे तापमान में थोड़ी और गिरावट भी हो सकता है। मौसम का यह परिवर्तन नवरात्रि के बाद से अधिक सक्रिय हुआ है और अगले सप्ताह तक इसी प्रकार का मौसम बना रहने की संभावना है।


    बंगाल की खाड़ी से आ रही ठंडी हवाओं का छत्तीसगढ़ पर प्रभाव देखने को मिला है, जिसके चलते राज्य के अधिकतर भाग में हल्की ठंडक का अनुभव किया जा रहा है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में यह परिवर्तन और ठंडक बढ़ सकती है।

    Read More :

    इनफ्लूएंसर की आड़ में करता था ड्रग्स की सप्लाई पुलिस ने किया पर्दाफाश

    हाई टेंशन तार गिरने से तीन हाथियों की दर्दनाक मौत, वन विभाग में हडकंप

  • इनफ्लूएंसर की आड़ में करता था ड्रग्स की सप्लाई पुलिस ने किया पर्दाफाश

    इनफ्लूएंसर की आड़ में करता था ड्रग्स की सप्लाई पुलिस ने किया पर्दाफाश

    सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर विक्रांत सरकार का पुलिस ने किया भांडाफोड़

    रायपुर में एक बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा हुआ है जहाँ एक ही परिवार के 9 लोग मिलकर इस अवैध काम को अंजाम देने का काम करते थे। बताया जा रहा है कि विक्रांत सिंह का सोशल मीडिया पर अच्छा फैन बेस था और वो इसी बात का फायदा उठाते हुए, इनफ्लूएंसर बनकर नशे के कारोबार को अंजाम देता था, जिसका पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए उसके पास से बड़ी मात्रा में नशीली पदार्थों को जब्त किया है I

    एसपी रजनीश सिंह ने बताया कि कल्पना कुर्रे की मुखबिरी पर इस अभियान को अंजाम दिया गया। उसकी बहन सृष्टि कुर्रे, मां गोदावरी कुर्रे, रायपुर निवासी विक्रांत सरकार और एक नाबालिग को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। माना कैंप क्षेत्र में छापामार कार्रवाई करते हुए पुलिस ने विक्रांत सरकार और रविशंकर मरकाम जैसे बड़े ड्रग सप्लायर्स को हिरासत में लिया है। इनके कब्जे से लगभग 2500 नशीला एंपुल और 23 हजार नशीली गोलियां बरामद की गई हैं।

    रायपुर पुलिस ने शुक्रवार को एक बड़े ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए दो महिलाओं सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के अनुसार, यह कार्रवाई एक गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसमें बड़े पैमाने पर नशीले पदार्थ और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में ड्रग्स, आईफोन और कार को जब्त किया है जब्त की गई सामानों की कीमत 42 लाख के आसपास बताई जा रही है I

    पुलिस के अनुसार, इन आरोपियों का नेटवर्क तोड़ने के लिए जांच की जा रही है, जिसमें ड्रग्स कारोबार से अर्जित संपत्ति की भी जानकारी जुटाई जाएगी। पुलिस का मानना है कि विक्रांत सरकार सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के रूप में नशे का व्यापार करता था और उसके लाखों फॉलोअर्स हैं। इस मामले में आरोपियों पर NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है और उनकी संपत्ति को पुलिस कब्जे में करने की तैयारी कर रही है।

    PRA ग्रुप से 15 करोड़ रंगदारी मांगने के आरोप में अमन साहू जेल में

    हाई टेंशन तार गिरने से तीन हाथियों की दर्दनाक मौत, वन विभाग में हडकंप

  • हाई टेंशन तार गिरने से तीन हाथियों की दर्दनाक मौत, वन विभाग में हडकंप

    हाई टेंशन तार गिरने से तीन हाथियों की दर्दनाक मौत, वन विभाग में हडकंप

    11 केवी बिजली की तार टूटने से तीन हाथियों का दर्दनाक मौत

    रायगढ़ जिले में 11 केवी बिजली का तार टूटने से तीन हाथियों का दर्दनाक मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है I इस हादसे में मादा हाथी, उसका बच्चा और नर हाथी था I घटना रायगढ़ जिले के चहुकीमार गाँव के जंगल के नर्सरी की है जहाँ यह घटना घटित हुआ I इसकी जानकारी आज सुबह वन विभाग को  दिया गया I वन विभाग की टीम सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुँचकर घटना का जायज़ा लिया I

    जानकारी के मुताबिक़, आपको बता दें कि इन दिनों रायगढ़ में 150 के करीब हाथियों का दल रायगढ़ वन मंडल में प्रवेश किए हैं इनमें से 34 नर और 72 मादा हाथी और उनके छोटे बच्चे शामिल हैं I ये दल धरमजयगढ़ के आसपास के जंगलों में पहुँचे हुए हैं I इन हाथियों के आगमन से आसपास के लोगों को  हमेशा भय का माहोल बना रहता है I बीते रात रायगढ़ जिले के चहुकीमार गाँव के जंगल के नर्सरी रायगढ़ में  11 केवी हाई टेंशन तार के टूटने से तीन हाथी इस तार के चपेट में आ गये जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई ।

    सूत्रों के मुताबिक़, मृत हाथियों में एक नर हाथी, एक मादा हाथी और एक हाथी का शावक था I इसकी सूचना आज सुबह वन विभाग की टीम को दिया गया तो टीम ने पहुँचकर घटनास्थल का जायज़ा लिया और शवों को पोस्टमार्टम कराने का निर्णय लिया I जिस जगह हाई वोल्टेज तार टूटा था उस जगह की घास भी जल गयी थी I 11 केवी हाई वोल्टेज बिजली होने से उनकी मौके पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई I इस दर्दनाक हादसे ने वन विभाग और क्षेत्र के लोगों को सदमे में डाल दिया I

    वन विभाग की टीम ने आगे की कार्रवाई करते हुए लोगों को हाथियों से बचने और उन्हें नुकसान पहुंचाने से बचने के लिए आवश्यक सुझाव भी दिये I

    Also Read :-

    24 कैरेट सोने के दाम में 182 रुपये की कमी, जानें आज का भाव

    सुकमा में 6 इनामी नक्सलियों का आत्मसमर्पण, पुनर्वास नीति से प्रेरणा

  • PRA ग्रुप से 15 करोड़ रंगदारी मांगने के आरोप में अमन साहू जेल में

    PRA ग्रुप से 15 करोड़ रंगदारी मांगने के आरोप में अमन साहू जेल में

    झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को हाल ही में तेलीबांधा क्षेत्र के पीआरए ग्रुप के बाहर फायरिंग कराने के आरोप में कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने तीन दिन की रिमांड के बाद उसे 28 अक्टूबर तक जेल भेजने का आदेश दिया है। पुलिस पूछताछ में अमन ने खुलासा किया कि फायरिंग उसी के इशारे पर की गई थी। यह घटना पीआरए ग्रुप से दो प्रतिशत, यानी लगभग 15 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के कारण घटी।

    कंपनी द्वारा रंगदारी की मांग न पूरी करने पर, उसने दहशत फैलाने के लिए ऑफिस के बाहर गोलीबारी करवाई। इस मामले में अब तक पुलिस ने अमन के अलावा 12 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनका सीधा संबंध अमन के गैंग से बताया जा रहा है। गैंगस्टर के खिलाफ अन्य मामले भी दर्ज किया गया है जिनमें 30 सितंबर 2022 को कोरबा स्थित आरकेटीसी के टीपी नगर ऑफिस के बाहर बाइक सवार ने फायरिंग की और एक धमकी भरा परचा फेंका, जिसमें लिखा था कि झारखंड में ट्रांसपोर्ट का काम करने के लिए अमन साहू गैंग से संपर्क करना जरूरी है।

    Criminal

    11 फरवरी 2023 को रायपुर में आरकेटीसी के शंकर नगर ऑफिस के सामने दो युवकों ने फायरिंग की, जो दीवार में जाकर लगी। इस घटना में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने जल्द ही गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद एक और मामला 11 जून 2023 का है जहाँ अनुपम नगर के करिश्मा अपार्टमेंट में इंद्रमणि कोल कंपनी के एक कर्मचारी के फ्लैट पर अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की। हालांकि, इस घटना में शामिल शूटरों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला।

    अमन साहू पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, और उसकी गिरफ्तारी से पुलिस को उम्मीद है कि झारखंड में उसके नेटवर्क को तोड़ा जा सकेगा।

    Also Read :-

    24 कैरेट सोने के दाम में 182 रुपये की कमी, जानें आज का भाव

    सुकमा में 6 इनामी नक्सलियों का आत्मसमर्पण, पुनर्वास नीति से प्रेरणा