बालोद के विधायक संगीता सिन्हा फूलों की हार से स्वागत हुआ
बालोद के विधायक संगीता सिन्हा ने विधानसभा क्षेत्र पाली-तानाखर सुतर्रा में डिक्सेना समाज के साथ बैठक की और ज्योत्स्ना दास महंत को जीतने की आशा की I बैठक में मुख्य रूप से जायसवाल समाज के राष्ट्रीय सचिव रामगोपाल डिक्सेना, ओमप्रकाश डिक्सेना, संजय जायसवाल, शिव शंकर जायसवाल, वियन जायसवाल एवं अन्य समस्त जायसवाल समाज ने संगीता सिन्हा का फूलों की हार से स्वागत किया I
रायपुर के सेरिखेड़ी में हुआ दो कारों के बीच भीषण हादसा
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर के सेरीखेड़ी में तेज रफ़्तार दो कारों के बीच जबरदस्त भिड़ंत हुआ जिससे कार के चीथड़े उड़ गयेI बताया जा रहा है कि गलत साइड से कार चालक कार ड्राइव कर रहा था जिससे यह दुर्घटना हुआ I इस दुर्घटना में एक चालक को गंभीर चोट आई है जिसको फ़िलहाल अस्पताल ले जाया गया है I इस हादसे को देखने के लिए वहाँ लोगों का काफ़िला शुरू हो गया I
मिली जानकारी के अनुसार, बिलासपुर में हेड कांस्टेबल ने अपने सीनिअर अफसरों के प्रताड़ना से तंग आकर खुदख़ुशी कर ली है I हेड कांस्टेबल की लाश उनके घरवालों को उनके घर के पीछे पेड़ पर फंदे से लटकती हुई मिली I परिवार वालों का आरोप है कि अफसरों की डांट फटकार से काफी परेशान रहते थे जिससे उसने खुदखुशी करना उचित समझा I
छत्तीसगढ़ में 7 मई को भाजपा और कांग्रेस के बीच होगी काँटे की टक्कर
छत्तीसगढ़ में 7 मई को सात सीटों पर लोकसभा चुनाव का तीसरा और अंतिम चरण के लिए वोट होना है और इस बीच बीजेपी और कांग्रेस के बीच काँटे की टक्कर देखने को मिल रही है इनमें से 4 सीटों पर भाजपा है तो 3 सीटों पर कांग्रेस अपना कब्ज़ा जमाए हुई है I
परीक्षा में फेल हो जाने के डर से 12 वीं के लड़के ने किया ज़हर का सेवन
अभी कुछ महीने पहले ही 10 वीं और 12 वीं का बोर्ड परीक्षा समाप्त हुआ है ऐसे में सभी विद्यार्थियों में एक डर बना रहता है कि जितना सोचा था उससे कम नंबर ना आ जाए, कहीं फेल ना हो जाऊँ I इस डर से विद्यार्थी घर से भाग जाते हैं तो कई आत्महत्या कर लेते हैं I ऐसी ही एक घटना छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की है जहाँ कल यानि शुक्रवार दोपहर को 12 वीं के एक छात्र ने एग्जाम में फेल हो जाने के डर से काफी परेशान रहता था इसी बीच वह ज़हर खा लिया और अपने पिता का फोन कर सारा जानकारी दिया और फोन रख दिया I यह घटना करतला क्षेत्र के फतेहगंज का है I
गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में हॉस्टल का गेट तोड़कर आधी रात छात्राओं ने किया हंगामा
बिलासपुर में बीते शुक्रवार की आधी रात गुरु घासीदास सेन्ट्रल यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने ABVP कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया I छात्रायें हॉस्टल के बाहर अपनी मांगों को लेकर तत्काल पूरी करवाने के लिए जिद्द पर अड़ गईं और हंगामा करने लगी I इसी बीच छात्राओं ने हॉस्टल के गेट का ताला तोड़ दिया और देर रात तक नारेबाजी करने लगीं I
गरियाबंद जिले में रेत का अवैध रूप से हाईवा से लोड कर हो रहा परिवहन
गरियाबंद जिले में दिनदहाड़े खुलेआम रेत माफियाओं द्वारा रेत के खदानों से रेत को गाड़ियों में लोड कर परिवहन किया जा रहा है लेकिन रेत माफियाओं के इरादे इतने बुलंद हैं कि उन्हें किसी का भय ही नहीं है I यह घटना राजिम के हथखोज रेत घाट का है जहाँ रेत खनन का विवाद कुछ दिनों से काफी बढ़ा हुआ है कल शुक्रवार को जब अवैध रूप से रेत परिवहन कर रही हाईवा को ग्रामीणों ने रोका तो दोनों गुटों के बीच हाथापाई हो गई और रेत माफियाओं को ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी I
यह घटना कबीरधाम जिले के दशरंगपुर चौकी इलाके की है जहाँ तालाब में नहाने गए दो बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई I दोनों बच्चों में से एक का नाम रितेश साहू जिसका उम्र 9 वर्ष और दुसरे का दुर्गेश चंद्राकर जिसकी उम्र 10 वर्ष बताई जा रही है I सूत्रों के मुताबिक, दोनों बच्चे गुरुवार शाम को घर से खेलने के लिए निकले थे I जब अँधेरा हो जाने पर भी घर नहीं लौटे, तो उनके माता-पिता को चिंता होने लगी और वे उन्हें ढूँढने गए, इधर-उधर ढूँढने के बाद जब उसके माता-पिता और ग्रामीणजन तालाब के किनारे पहुँचे तो, दंग रह गए I उनके कपड़े तालाब के किनारे मिले I उनको कुछ गलत आभास हुआ और लोगों ने तालाब में बच्चों के शव को ढूँढना शुरू किया, तो काफी मशक्कत के बाद देर रात दुसरे किनारे पर बच्चों के शव पानी में तैरते मिले I इसकी सुचना लोगों ने पुलिस को दी और लोगों की मदद से शवों को बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया I इससे सारा गाँव और उनका परिवार शोक में है I
BSF के जवानों से भरी बस एक पेड़ से जा टकराई कई जवान हुए घायल
अभी चुनाव का माहौल है और जगह-जगह मतदान केंद्र बनाये गए हैं, ऐसे में उसकी निगरानी के लिए हर मतदान केंद्र में देश के नौजवानों को तैनात किया जा रहा है, जिससे चुनाव प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके I मिली जानकारी के मुताबिक BSF के जवानों से भरी बस धरमजयगढ़ के छुही पहाड़ से मतदान केंद्र का निरीक्षण कर लौट रहा था तभी हादसे का शिकार हो गया जिसमें 32 जवान सवार थे I हादसे में 17 जवान घायल हुए हैं, जिनमें से 13 लोगों को मामूली चोट आई है और 4 जवानों को रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है I सारा घटना धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के चाल्हा गाँव का है, जिसमें घटना का मुख्य कारण बस का तेज रफ़्तार में होना बताया जा रहा है I
BSF के जवानों से भरी बस एक पेड़ से जा टकराई कई जवान हुए घायल
अभी चुनाव का माहौल है और जगह-जगह मतदान केंद्र बनाये गए हैं I ऐसे में उसकी निगरानी के लिए हर मतदान केंद्र में देश के नौजवानों को तैनात किया जा रहा है, जिससे चुनाव प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके I मिली जानकारी के मुताबिक BSF के जवानों से भरी बस धरमजयगढ़ के छुही पहाड़ से मतदान केंद्र का निरीक्षण कर लौट रहा था तभी हादसे का शिकार हो गया जिसमें 32 जवान सवार थे I हादसे में 17 जवान घायल हुए हैं, जिनमें से 13 लोगों को मामूली चोट आई है और 4 जवानों को रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है I सारा घटना धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के चाल्हा गाँव का है, जिसमें घटना का मुख्य कारण बस का तेज रफ़्तार में होना बताया जा रहा है I