Tag: WeatherUpdate

  • छत्तीसगढ़ में मौसम में बदलाव के कारण तापमान में गिरावट जारी

    छत्तीसगढ़ में मौसम में बदलाव के कारण तापमान में गिरावट जारी

    छत्तीसगढ़ में मौसम में बदलाव के कारण तापमान में गिरावट जारी

    छत्तीसगढ़ में बीते कुछ दिनों से लगातार बढ़ रहे तापमान में गिरावट आने की संभावना जताई जा रही है। सोमवार को न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है। इस बीच, हवा में नमी की मात्रा भी बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक हल्की दबाव का क्षेत्र स्थित है, जो पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और तटीय तमिलनाडु के पास पहुंच सकता है। इसके प्रभाव से प्रदेश में आंशिक मेघमय आकाश और एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

    रविवार को प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव देखा गया। सबसे अधिक तापमान 31.8 डिग्री सुकमा में और सबसे न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री बलरामपुर में दर्ज किया गया। रायपुर में अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री, बिलासपुर में 24.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री, पेंड्रारोड में अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री और न्यूनतम 12.2 डिग्री, जबकि अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    दक्षिण छत्तीसगढ़ में बंगाल की खाड़ी से नमी का आगमन जारी है, जिसके कारण हल्के बादल और हल्के बादल बने रह सकते हैं। आगामी 27 से 28 दिसंबर के बीच एक नया पश्चिमी विक्षोभ भारतीय क्षेत्र को प्रभावित करेगा, जिससे उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की वर्षा हो सकती है। 30 दिसंबर से न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू होने की संभावना है, जबकि अगले पांच दिनों तक प्रदेश में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की उम्मीद है।

    मौसम विभाग ने बताया कि हवा में 90 फीसदी तक नमी आ रही है, जिसके कारण प्रदेश में बादल छाए हुए हैं। बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर तक फैला हुआ है, जो 24 दिसंबर के आसपास उत्तरी तमिलनाडु और दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तटों के पास पहुंचेगा।

    रायपुर में सोमवार को बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है, साथ ही हल्की वर्षा भी हो सकती है।

    Read More :

    मुख्यमंत्री सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार मुकेश कुमार बंसल को सौंपा गया

    छत्तीसगढ़ में 63.14 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का बना रिकॉर्ड

  • ठंडी हवाओं ने बदला प्रदेश में मौसम का मिजाज़, तापमान में हुई गिरावट

    ठंडी हवाओं ने बदला प्रदेश में मौसम का मिजाज़, तापमान में हुई गिरावट

    ठंडी हवाओं ने बदला प्रदेश में मौसम का मिजाज़, तापमान में हुई गिरावट

    छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का असर देखने को मिला है, जहाँ ठंडी हवाओं के साथ न्यूनतम तापमान में गिरावट भी गिरावट देखने को मिला है। उत्तर दिशा से आने वाली ठंडी और शुष्क हवाओं ने मौसम में तेजी से बदलाव किया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। ठंडी हवाओं का प्रभाव पहले उत्तर छत्तीसगढ़ में देखने को मिलेगा, इसके बाद यह मध्य और फिर दक्षिणी छत्तीसगढ़ तक पहुंचेगा।

    मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि सुबह के समय कोहरे के साथ दिनभर ठंडी हवाएं चलेंगी। इससे ठंड का असर और बढ़ेगा। सोमवार को प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा भी दर्ज की गई। रायगढ़ के मुकड़ेगा में 9.4 मिमी वर्षा हुई। दुर्ग में 31.4 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। अंबिकापुर में सबसे कम 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के विभिन्न संभागों में तापमान में बदलाव देखा जा रहा है। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग में न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री तक गिरावट संभव है। सरगुजा संभाग में 2-3 डिग्री की गिरावट की संभावना है।

    मौसम विज्ञानियों के अनुसार, दिसंबर के शुरुआती दिनों में हल्की गर्मी रहती है, लेकिन इसके बाद ठंडी हवाएं प्रबल होती हैं। पिछले 30 वर्षों के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश के अधिकतर केंद्रों पर अधिकतम तापमान सामान्य औसत से अधिक दर्ज किया गया है। दुर्ग में 3.5 डिग्री, अंबिकापुर में 2.3 डिग्री, बिलासपुर में 1.8 डिग्री, और रायपुर में 1.4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। मौसम विभाग ने ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनने और सुबह-सुबह ठंडी हवाओं में बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। आने वाले दिनों में ठंड के आसार जताए जा रहे हैं।

    Read More :

    विकी कौशल और कैटरीना कैफ ने मनाया शादी की तीसरी सालगिरह

    मुख्यमंत्री साय का बलौदाबाजार को 192 करोड़ का तोहफा

  • अम्बिकापुर में ठण्ड ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें, पारा जा पहुँचा 10 डिग्री से नीचे

    अम्बिकापुर में ठण्ड ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें, पारा जा पहुँचा 10 डिग्री से नीचे

    अम्बिकापुर में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री तक जा पहुँचा पारा
    MAINPAT: AMBIKAPUR (SURGUJA)

    अम्बिकापुर में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री तक जा पहुँचा पारा

    छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में इन दिनों कड़ाके की ठण्ड पड़ रही है। सरगुजा प्रदेश के सबसे ठंडे स्थान के रूप में जाना जाता है। सरगुजा जिले के अंबिकापुर में 29 नवम्बर को रिकॉर्डतोड़ ठण्ड पड़ा और न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री तक जा पहुँचा। जारी आंकड़े के मुताबिक़, 29 नवम्बर को हुए ठण्ड ने पिछले 36 साल के अन्दर नवम्बर का महीना ऐसा रहा, जहाँ आज दूसरी बार सबसे न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। इससे पहले 29 नवम्बर को 1988 को न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री दर्ज किया गया था।

    Read More : जोनल स्टेशन पर मानसिक रोगी ने कर्मचारी पर किया हमला

    मौसम विभाग के अनुसार, इस नवंबर में पिछले 12 दिनों से न्यूनतम तापमान लगातार 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है, जो 54 सालों में दूसरी बार हुआ है। इससे पहले 1970 में 16 दिनों तक न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा था। उत्तर छत्तीसगढ़ के पहाड़ी इलाकों, जैसे मैनपाट और सामरी पाट, में ठंड और अधिक तीव्र है। शुक्रवार को मैनपाट का न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री दर्ज किया गया। यहां कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, 2-3 दिसंबर के आसपास पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात के कारण न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि हो सकती है। इससे ठंड का असर कुछ हद तक कम हो सकता है।

    Snow fall

    अम्बिकापुर में नवंबर माह में न्यूनतम तापमान के ऐतिहासिक आंकड़े यह दिखाते हैं कि ठंड के रिकॉर्ड समय-समय पर टूटते रहे हैं। 30 नवंबर 1970 को सबसे कम तापमान 4.2°C दर्ज किया गया था, जबकि 27 नवंबर 1981 को 6.0°C और 29 नवंबर 1988 को 6.9°C रहा। इस वर्ष, 29 नवंबर 2024 को न्यूनतम तापमान 7.2°C दर्ज किया गया, जो 36 वर्षों में नवंबर का दूसरा सबसे कम तापमान है।

    न्यूनतम तापमान के लगातार 10 डिग्री से नीचे बने रहने के मामले में 1970 का रिकॉर्ड 16 दिनों का है, जबकि इस वर्ष 2024 में यह आंकड़ा 12 दिनों तक पहुंच चुका है और नवंबर का एक दिन शेष है। 1975 में यह स्थिति 11 दिनों तक बनी रही थी। लंबे समय बाद अम्बिकापुर में सरगुजिहा ठंड ने जोरदार दस्तक दी है। कड़ाके की इस ठंड में लोग गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं और मौसम की इस चुनौती का डटकर सामना कर रहे हैं।

    Read More : लोरमी क्षेत्र के दो होनहारों किरण और विनय ने दिखाया कमाल

  • छत्तीसगढ़ में मानसून ने दस्तक दी कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    छत्तीसगढ़ में मानसून ने दस्तक दी कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    छत्तीसगढ़ में मानसून ने दस्तक दी कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    छत्तीसगढ़ में बीते दिनों में हुई भारी बारिश ने मौसम में बदलाव ला दिया है। इसके परिणामस्वरूप, दिन के तापमान में लगभग पांच डिग्री की गिरावट आई है। अगले तीन दिनों में तापमान में वृद्धि के कोई संकेत नहीं हैं। 25 सितंबर को मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात की आशंका है। 26 सितंबर को उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर भी भारी बारिश की संभावना है। हालांकि, 27 सितंबर से बारिश की तीव्रता में कमी आने की उम्मीद है।

    रायपुर शहर में बुधवार को गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। बागबाहरा, आरंग, सोनाखान में 40 मिमी वर्षा रिकार्ड किया गया I वहीं कवर्धा, महासमुंद, कुंडा, पल्लारी, लैलूंगा, पखांजूर, नवागढ़, दुर्गकोंदल, अभनपुर में 30 मिमी तथा बालोद में 20 मिमी बारिश दर्ज किया गया I

    दक्षिण-पश्चिम मानसून 24 सितंबर, 2024 को राजस्थान, गुजरात, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों से वापस हो चुका है। छत्तीसगढ़ के कोरबा, गरियाबंद, धमतरी, बलोद, राजनांदगांव, मोहला मानपुर-अंबागढ़ चौकी, बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर और बीजापुर जिलों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। आगामी 48 घंटों में बिलासपुर, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, सक्ती, कोरबा, जांजगीर और बीजापुर जिलों में भी बारिश होने की संभावना है।

    यह बारिश न केवल तापमान को संतुलित कर रही है, बल्कि किसानों के लिए भी फसलों के लिए बेहतर जल आपूर्ति का संकेत है। सभी से अनुरोध है कि वे इस मौसम में सावधानी बरतें और जरूरी सुरक्षा उपाय अपनाएं।

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=7219

    https://golden36garh.com/?p=7215