Tag: VishnuDevSai

  • अमेरिकी राजदूत ने छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं को सराहा

    अमेरिकी राजदूत ने छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं को सराहा

    नवीन औद्योगिक नीति से छत्तीसगढ़ बना रहा है वैश्विक निवेश का केंद्र

    छत्तीसगढ़ में विकास की रफ्तार को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार की नवीन औद्योगिक नीति महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसी क्रम में हाल ही में मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और अमेरिकी राजदूत श्री एरिक गार्सेटी के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में छत्तीसगढ़ में हो रहे विकास कार्यों और औद्योगिक नीति पर विस्तृत चर्चा की गई।

    गार्सेटी ने छत्तीसगढ़ को निवेश के लिए एक उभरता हुआ गंतव्य बताते हुए ऊर्जा, रक्षा, लॉजिस्टिक्स, आईटी और सेमीकंडक्टर जैसे क्षेत्रों में अपार संभावनाओं का जिक्र किया। उन्होंने संकेत दिया कि अमेरिकी कंपनियां इन क्षेत्रों में निवेश करने के लिए रुचि दिखा रही हैं, जिससे छत्तीसगढ़ को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी।

    मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार की नवीन औद्योगिक विकास नीति विशेष सुविधाएं प्रदान करते हुए निवेशकों को आकर्षित कर रही है। उन्होंने कहा कि इस नीति का उद्देश्य न केवल राज्य में निवेश बढ़ाना है, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करना और राज्य की आर्थिक स्थिति को सशक्त बनाना है।

    राज्य सरकार की यह पहल न केवल निवेशकों के लिए अनुकूल माहौल तैयार कर रही है, बल्कि छत्तीसगढ़ को एक वैश्विक आर्थिक केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। इस बैठक में राज्य की औद्योगिक क्षमता और वैश्विक निवेशकों के साथ साझेदारी के महत्व पर जोर दिया गया। यह चर्चा छत्तीसगढ़ को देश और विदेश में एक नई पहचान दिलाने की दिशा में एक और कदम साबित होगी।

    Read More :

    मौसम में बदलाव के कारण सरगुजा में 4 डिग्री तक हुई तापमान में गिरावट

    प्रयागराज में फर्जी वेबसाइटों का जाल, अधिकृत लिंक से ही करें बुकिंग

  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से की मुलाकात

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को बीजापुर जिले के कुटरू-बेदरे मार्ग पर ग्राम अंबेली में हुए आईईडी ब्लास्ट में शहीद 8 जवानों और वाहन चालक को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। दंतेवाड़ा के कारली पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने शहीदों के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किया और उनके परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की।

    इस दौरान उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, बस्तर सांसद महेश कश्यप, विधायक चैतराम अटामी, विक्रम मंडावी, और अन्य जनप्रतिनिधियों सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने शहीद जवान बामन सोढ़ी के पार्थिव शरीर को कंधा देकर उनके गृह ग्राम रवाना किया। अन्य शहीद जवानों और वाहन चालक के पार्थिव शरीर भी उनके गृह स्थानों के लिए रवाना किए गए।

    Read More : मैनपाट बना सैलानियों की पहली पसंद, नये वर्ष के बाद उमड़ी भीड़

    मुख्यमंत्री ने घटना को लोकतंत्र और शांति पर प्रहार बताते हुए कहा कि शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। नक्सलवाद के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और मार्च 2026 तक राज्य से नक्सलवाद का पूर्ण खात्मा होगा।

    उल्लेखनीय है कि बीजापुर के कुटरू क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा किए गए इस कायराना हमले में डीआरजी के 8 जवान और एक वाहन चालक शहीद हो गए। मुख्यमंत्री ने बस्तर में शांति स्थापना और विकास के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

    Read More : बीजापुर नक्सली हमले में शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

  • 26 जनवरी तक प्रदेश में होंगे 151 जन औषधि केंद्र, सीएम साय ने किया दावा

    26 जनवरी तक प्रदेश में होंगे 151 जन औषधि केंद्र, सीएम साय ने किया दावा

    छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ और किफायती बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घोषणा की है कि राज्य सरकार “प्रधानमंत्री जन औषधि परियोजना” के तहत 26 जनवरी 2025 तक 151 जन औषधि केंद्रों की स्थापना करेगी। यह कदम प्रदेश के नागरिकों के स्वस्थ भविष्य के निर्माण में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि जन औषधि केंद्रों के माध्यम से प्रदेश के जरूरतमंद नागरिकों को सस्ती और उच्च गुणवत्ता वाली दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं। इससे न केवल दवाइयों की कीमतों में कमी आएगी, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं तक लोगों की पहुंच भी आसान होगी। उन्होंने बताया कि जन औषधि केंद्रों का उद्देश्य प्रदेश के हर नागरिक को उनके स्वास्थ्य संबंधी अधिकार दिलाना है, ताकि किसी को भी आर्थिक तंगी के कारण अपनी स्वास्थ्य आवश्यकताओं से समझौता न करना पड़े।

    सरकार का मानना है कि इन केंद्रों के जरिए प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की मौजूदा स्थिति को और बेहतर बनाया जा सकेगा। इन केंद्रों से आम जनता, विशेष रूप से ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को विशेष लाभ मिलेगा। सस्ती दवाइयों की उपलब्धता से न केवल मरीजों की आर्थिक समस्याओं में राहत मिलेगी, बल्कि यह पहल राज्य की समग्र स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने में सहायक सिद्ध होगी।

    सरकार के इस प्रयास को लेकर जनता में काफी सकारात्मकता देखी जा रही है। मुख्यमंत्री ने यह भी आश्वासन दिया कि सरकार न केवल जन औषधि केंद्रों की संख्या बढ़ाने पर ध्यान दे रही है, बल्कि इन केंद्रों में उपलब्ध दवाइयों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सख्त निगरानी भी की जाएगी।

    विशेषज्ञों का मानना है कि राज्य सरकार का यह कदम प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक मील का पत्थर साबित होगा। यह योजना उन परिवारों के लिए वरदान साबित हो सकती है, जो महंगी दवाइयों के बोझ से जूझ रहे हैं। प्रदेशवासियों ने सरकार की इस पहल का स्वागत करते हुए इसे एक दूरदर्शी निर्णय बताया है। जन औषधि केंद्रों की स्थापना के साथ, राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं का एक नया युग शुरू होने की उम्मीद है।

    Read More :

    स्वामी आत्मानंद स्कूल में शिक्षकों की भर्ती, जानें सभी जानकारी

    भिलाई में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से महिला कि मौत

    रायपुर में फर्जी कॉल और ईमेल से दो व्यापारियों से लाखों की ठगी

  • “इन्वेस्टर कनेक्ट” मीट में छत्तीसगढ़ बना निवेशकों की पहली पसंद

    “इन्वेस्टर कनेक्ट” मीट में छत्तीसगढ़ बना निवेशकों की पहली पसंद

    छत्तीसगढ़ बना निवेश का हब: नई औद्योगिक नीति से 15,184 करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त

    नई दिल्ली में आयोजित “छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट” मीट के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य ने उद्योगपतियों का विश्वास जीतते हुए 15,184 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त किए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस मौके पर कहा कि छत्तीसगढ़ निवेश के लिए असीम संभावनाओं वाला राज्य है, जहां विनिवेश हेतु अनुकूल परिस्थितियां उपलब्ध हैं।

    मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति 2024-30 के तहत उद्योगों को कर, भूमि और बिजली में छूट के साथ-साथ सिंगल विंडो क्लीयरेंस जैसी सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। यह नीति न केवल उद्योगों की स्थापना को बढ़ावा देती है, बल्कि रोजगार सृजन पर भी विशेष ध्यान केंद्रित करती है।

    मुख्यमंत्री साय ने जोर देते हुए कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ की परिसंकल्पना को साकार करने और अधिकाधिक रोजगार सृजन सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस निवेश से राज्य में आर्थिक विकास को मजबूती मिलेगी और युवाओं के लिए नए अवसर सृजित होंगे।

    “छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट” मीट में प्रमुख उद्योगपतियों ने राज्य की निवेश अनुकूल नीतियों की सराहना की। यह राज्य की नई औद्योगिक नीति की सफलता और छत्तीसगढ़ के प्रति बढ़ते विश्वास को दर्शाता है। छत्तीसगढ़ सरकार का यह कदम राज्य को देश के प्रमुख औद्योगिक केंद्रों में शामिल करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

    Read More :

    मुख्यमंत्री सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार मुकेश कुमार बंसल को सौंपा गया

    छत्तीसगढ़ में 63.14 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का बना रिकॉर्ड

  • 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह की बड़ी घोषणा

    2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह की बड़ी घोषणा

    2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह की बड़ी घोषणा

    नक्सल प्रभावित क्षेत्र बीजापुर जिले के गुण्डम गांव में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महुआ पेड़ के नीचे चौपाल लगाकर ग्रामीणों से आत्मीय संवाद किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार ने 31 मार्च 2026 तक माओवादी आतंक को पूरी तरह समाप्त करने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि सरकार की सख्त कार्रवाई और सुरक्षा कैम्पों की स्थापना से नक्सलवाद अब सिमटकर छोटे से दायरे में रह गया है।

    इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद रहे। गृहमंत्री शाह ने कहा कि ग्रामीणों को माओवादी भय से पूरी तरह मुक्त कराने के लिए बस्तर अंचल में सुरक्षा कैम्पों का विस्तार किया गया है, जिसके कारण क्षेत्र में अमन और शांति का माहौल स्थापित हो रहा है।

    विकास योजनाओं से जुड़ने की अपील

    गृहमंत्री ने ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने और विकास की मुख्यधारा में शामिल होने का अपील किया। उन्होंने विशेष रूप से बच्चों की शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि ग्रामीण अपने बच्चों को स्कूल जरूर भेजें। उन्होंने गांव की प्राथमिक शाला का निरीक्षण किया और बच्चों से उनकी पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। शाह ने बच्चों को नियमित स्कूल आने के लिए प्रेरित किया और महिलाओं को शिक्षा के महत्व के बारे में समझाया।

    जन सुविधा शिविर लगाने के निर्देश

    ग्रामीणों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए गृहमंत्री ने कलेक्टर को निर्देश दिए कि गांव में जन सुविधा शिविर लगाया जाए। इस शिविर में आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक पासबुक, आयुष्मान कार्ड सहित अन्य जरूरी दस्तावेज बनाए जाएंगे। शाह ने स्पष्ट किया कि सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए बैंक पासबुक अनिवार्य है, इसलिए सभी ग्रामीणों का बैंक खाता होना आवश्यक है।

    एक साल में सभी मूलभूत सुविधाएं

    अमित शाह ने घोषणा की कि एक वर्ष के भीतर गांव में सड़क, बिजली, स्कूल, अस्पताल और पेयजल जैसी सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करा दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का लक्ष्य है कि बस्तर के ग्रामीणों को बेहतर जीवन मिले और क्षेत्र का समग्र विकास हो। केंद्रीय गृह मंत्री के इस दौरे से ग्रामीणों में विश्वास जगा है और उनके बयान ने माओवाद मुक्त और विकसित बस्तर की उम्मीद को नई दिशा दी है।

    Read More :

    सिलेंडर ब्लास्ट से रायपुर में तबाही, घरेलू विवाद बना हादसे की वजह

    जे. पी. नड्डा को ढोकरा शिल्प से निर्मित राममंदिर की स्मृतिचिन्ह की गई भेंट

  • सुनील सोनी की प्रचंड जीत पर मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने दी बधाई

    सुनील सोनी की प्रचंड जीत पर मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने दी बधाई

    सुनील सोनी की प्रचंड जीत पर मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने दी बधाई

    रायपुर दक्षिण विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुनील सोनी ने 46167 मतों से शानदार जीत हासिल की है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने श्री सोनी को बधाई दी और जनता के प्रति आभार व्यक्त किया।

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस जीत को जनता का भाजपा सरकार के सुशासन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर विश्वास करार दिया। उन्होंने कहा, “हमने प्रदेश में लोकतंत्र के प्रति जनता के भरोसे को पूरा किया है। मोदी जी की गारंटी को हमारी सरकार ने महज कुछ महीनों में पूरा करने का काम किया है। यह जीत उसी का जनादेश है।”

    Read More : रायपुर दक्षिण में भाजपा की ऐतिहासिक जीत

    मुख्यमंत्री ने भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं, चुनाव प्रभारी श्यामबिहारी जायसवाल, भाजपा के मंत्रीगण, विधायकगण, पदाधिकारियों और दक्षिण विधानसभा की सेवा कर रहे सांसद बृजमोहन अग्रवाल को भी बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने छोटे कार्यकाल में मोदी जी की गारंटियों को पूरा करने में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने नक्सलवाद के खात्मे के लिए ठोस कदम उठाये हैं। किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान का भुगतान दिया जाएगा। इसके साथ ही पिछले दो वर्षों का बकाया बोनस भी। महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये देने वादा।

    सुनील सोनी ने 46,167 मतों के बड़े अंतर से विजय प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने इस जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी आभार प्रकट किया। मुख्यमंत्री ने इस बीच मीडिया के सामने लड्डू खाकर सुनील सोनी के जीत पर ख़ुशी जाहिर की और सुनील सोनी को उसकी शानदार जीत के लिए शुभकामनायें दी।

    Read More : बिहार में हुआ भीषण सड़क हादसा, 4 स्कूली बच्चों की मौत

  • राज्योत्सव के मौके पर मुख्यमंत्री मोहन यादव का प्रेरणादायक संबोधन

    राज्योत्सव के मौके पर मुख्यमंत्री मोहन यादव का प्रेरणादायक संबोधन

    मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा विकास में डबल इंजन सरकार की भूमिका

    छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस का आगाज़ 4 नवम्बर से शुरू हो चूका है और यह 6 नवम्बर तक चलेगा | इस राज्योत्सव का शुभारम्भ करने के लिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आमंत्रित किया गया था | इस अवसर पर आयोजित राज्योत्सव कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि डबल इंजन की सरकारें छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के विकास को तेजी से आगे बढ़ा रही हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की जनहित योजनाओं और माओवादी आतंक के खिलाफ अभियान की सराहना की, यह कहते हुए कि छत्तीसगढ़ से माओवाद समाप्ति की दिशा में बढ़ रहा है।

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    मुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों राज्यों की साझा संस्कृति और विचार हैं। छत्तीसगढ़ के लोगों की सहजता और प्राकृतिक संसाधनों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि राज्य में विकास का नया आयाम स्थापित हुआ है, और छत्तीसगढ़ में प्रभु श्रीराम के समय के प्रसंगों का महत्व है।

    डॉ. यादव ने धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार के प्रयासों की बात की और कहा कि उनकी सरकार विकास के पथ पर आगे बढ़ती रहेगी। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भी संबोधन दिया, जिसमें उन्होंने राज्य के शहीदों को श्रद्धांजलि दी और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को याद किया।

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा ने भी अपने विचार रखे और छत्तीसगढ़ के विकास में तेजी लाने के प्रयासों की बात की। कार्यक्रम में कई मंत्री, जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित थे। इस मौके पर माननीय अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।

    Read More :

    छठ पूजा 2024: 5 नवंबर से शुरू हुआ महापर्व, जानें इसकी विधि और महत्व

    रीना मंडल की लाश मिलने के बाद बलरामपुर पुलिस की जांच में नया मोड़

  • रायपुर में ‘रन फॉर यूनिटी’ में मुख्यमंत्री सहित अन्य नेताओं ने लिया हिस्सा

    रायपुर में ‘रन फॉर यूनिटी’ में मुख्यमंत्री सहित अन्य नेताओं ने लिया हिस्सा

    रायपुर के तेलीबांधा में हुआ ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर के तेलीबांधा तालाब में “रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम के तहत रायपुर वासियों के साथ दौड़ लगाई। यह कार्यक्रम सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य राष्ट्र की एकता और अखंडता को बढ़ावा देना है। मुख्यमंत्री ने इस दौरान एकता दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

    मुख्यमंत्री के साथ इस दौड़ में कई अन्य नेताओं ने भी भाग लिया, जिनमें श्याम बिहारी जायसवाल, टंकराम वर्मा, लक्ष्मी राजवाड़े, कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम, पुरंदर मिश्रा और मोतीलाल साहू शामिल थे। मुख्यमंत्री साय ने अपने भाषण में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की भूमिका का स्मरण करते हुए बताया कि उन्होंने कैसे अंग्रेजों के खिलाफ कई बड़े आंदोलनों का नेतृत्व किया और देश को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

    सीएम साय ने कहा कि सरदार पटेल के संकल्प और साहस से प्रेरित होकर हम सभी को राष्ट्र को एकजुट करने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने इस दौड़ का उद्देश्य फिटनेस के महत्व को बढ़ावा देना भी बताया, यह कहते हुए कि सभी स्वस्थ रहने से देश विकास के मार्ग पर तेजी से आगे बढ़ सकेगा।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को धनतेरस, दिवाली, राज्य स्थापना दिवस, छठ पूजा और अन्नकूट की शुभकामनाएँ भी दी। यह कार्यक्रम न केवल एकता का प्रतीक है, बल्कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का भी एक प्रयास है।

    Read More :

    धनतेरस के दिन खरीददारी के लिए दुकानों में उमड़ी ग्राहकों की भीड़

    गदर 2 की सफलता के बाद सनी देओल के पास लगी फिल्मों की लाइन

  • सीएम साय की पीएम मोदी से मुलाकात

    सीएम साय की पीएम मोदी से मुलाकात

    आज सुबह 10 बजे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेवसाय ने केंद्रीय गृहमंत्री की अध्यक्षता में विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित नक्सल प्रभावित राज्यों की महत्वपूर्ण बैठक में भाग लिया। इस बैठक में नक्सल समस्या से प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उच्च अधिकारियों ने हिस्सा लिया, जहां नक्सलवाद से निपटने के लिए अब तक किए गए प्रयासों और आगे की रणनीतियों पर चर्चा की गई।

    मुख्यमंत्री ने साझा की सफल नक्सल ऑपरेशन की जानकारी

    बैठक के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेवसाय ने छत्तीसगढ़ में हाल ही में किए गए सफल नक्सल ऑपरेशन की जानकारी केंद्रीय गृहमंत्री और अन्य प्रतिनिधियों के सामने रखी। उन्होंने बताया कि राज्य पुलिस और सुरक्षा बलों ने एक सुनियोजित रणनीति के तहत कई महत्वपूर्ण अभियानों को अंजाम दिया है, जिनके परिणामस्वरूप नक्सली गतिविधियों में उल्लेखनीय कमी आई है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा और विकास कार्यों के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशनों का मुख्य उद्देश्य वहां के स्थानीय लोगों को मुख्यधारा से जोड़ना और उनके जीवन में सुधार लाना है।

    मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में सुरक्षा बलों और राज्य सरकार की संयुक्त कोशिशों का जिक्र किया, जो नक्सलियों के खिलाफ लगातार सफल हो रही हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में केवल सुरक्षा ही नहीं, बल्कि विकास और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए भी काम कर रही है।

    प्रधानमंत्री से मुलाकात

    सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री विष्णुदेवसाय की आज शाम 6 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात होने वाली है। प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री को विशेष रूप से छत्तीसगढ़ में सफल नक्सल ऑपरेशन के लिए बधाई देने के उद्देश्य से बुलाया है। यह मुलाकात काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि इसमें मुख्यमंत्री साय राज्य में नक्सल समस्या से निपटने के लिए किए जा रहे प्रयासों के साथ-साथ राज्य में चल रहे विकास कार्यों और योजनाओं पर प्रधानमंत्री को विस्तार से जानकारी देंगे।

    विकास कार्यों और आगामी योजनाओं पर चर्चा

    मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेवसाय प्रधानमंत्री को राज्य की प्रगति और विकास योजनाओं पर एक विशेष प्रेजेंटेशन भी देंगे। इसमें राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों, विशेषकर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में किए जा रहे इंफ्रास्ट्रक्चर सुधारों, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा, राज्य सरकार द्वारा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में ग्रामीण विकास, कृषि, और सामाजिक कल्याण की योजनाओं पर भी चर्चा की जाएगी, ताकि वहां के लोगों का जीवन स्तर सुधर सके और उन्हें मुख्यधारा में लाया जा सके।

    मुख्यमंत्री की आगामी योजनाएँ

    मुख्यमंत्री साय इस मुलाकात के दौरान राज्य सरकार की आगामी योजनाओं का भी खाका पेश करेंगे। राज्य सरकार का उद्देश्य नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में समग्र विकास को तेज गति से आगे बढ़ाना है। इसके तहत, नई योजनाओं में कृषि और उद्योग क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाने, शिक्षा के स्तर को सुधारने और स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करने पर जोर दिया जाएगा। साथ ही, नक्सल प्रभावित इलाकों में सड़कों, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए भी योजनाएं बनाई जा रही हैं।

    निष्कर्ष

    आज की बैठक और प्रधानमंत्री से मुलाकात छत्तीसगढ़ के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। नक्सल समस्या से प्रभावित इस राज्य में पिछले कुछ महीनों में सुरक्षा बलों द्वारा की गई कार्रवाइयों ने नक्सलियों की ताकत को कमजोर किया है और सरकार की रणनीति को मजबूती दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेवसाय के द्वारा दिए जाने वाले प्रेजेंटेशन से राज्य की विकास यात्रा को और गति मिलेगी।

    इन्हें भी पढ़िए :-

    छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सरेआम चाकू से हमला, 9 आरोपी गिरफ्तार

    छत्तीसगढ़ के स्कूलों में दशहरा और दीपावली अवकाश की घोषणा

  • मुख्यमंत्री की मौजूदगी में रायपुर में सैन्य कौशल का अद्भुत नजारा

    मुख्यमंत्री की मौजूदगी में रायपुर में सैन्य कौशल का अद्भुत नजारा

    साइंस कॉलेज मैदान में सेना की वीरता का भव्य प्रदर्शन

    रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित सशस्त्र सैन्य समारोह का शुभारंभ जोरदार आतिशबाजी से हुआ। इस समारोह में सेना के अद्भुत कौशल और वीरता का प्रदर्शन किया गया, जिसने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित अन्य प्रमुख नेता मौजूद रहे।

    समारोह की शुरुआत घुड़सवारी के हैरतअंगेज प्रदर्शन से हुई, जिसमें 18 वर्षीय प्रिंस ने विशेष ध्यान आकर्षित किया। सूबेदार जान के नेतृत्व में सैन्य बैंड ने देशभक्ति से भरी 11 धुनें प्रस्तुत कीं, जिनमें “ऐ मेरे वतन के लोगों” जैसी धुनें शामिल थीं, जिसने राष्ट्रप्रेम की भावना को और अधिक मजबूत किया।

    डेयरडेविल मोटर साइकिल स्टंट का प्रदर्शन कैप्टन आशीष राणा के नेतृत्व में किया गया। 17 जवानों ने डबल वे क्रॉसिंग, थ्री मैन बैलेंसिंग, और रिवर्स सैल्यूट जैसे खतरनाक स्टंट्स से दर्शकों का दिल जीत लिया।

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जवानों की प्रशंसा करते हुए कहा, “सेना के जवानों का साहस और अनुशासन देखकर गर्व महसूस हो रहा है। ये जवान हमारी सेना की वीरता और अनुशासन की पहचान हैं।” उन्होंने युवाओं को सेना में भर्ती होने के लिए प्रेरित किया और अग्निवीर बनने का सपना देखने की सलाह दी।

    समारोह में बस्तर के जवानों द्वारा हाल ही में 31 नक्सलियों को मार गिराने और पिछले 9 महीनों में 191 नक्सलियों के खिलाफ बड़ी जीत का भी जिक्र किया गया। इस उत्साही प्रदर्शन को देखते हुए समारोह को एक दिन और बढ़ाकर 7 अक्टूबर तक जारी रखने का निर्णय लिया गया है।

    इन्हें भी पढ़िए :-

    पवन कल्याण और उदयनिधि स्टालिन के बीच ‘सनातन धर्म’ पर तीखा विवाद

    दुर्गा पूजा में शांति बनाए रखने के लिए प्रशासन का सख्त कदम