Tag: VIRAT KOHLI

  • पोंटिंग ने कोहली की फॉर्म पर किया कमेंट, गौतम गंभीर ने किया पलटवार

    पोंटिंग ने कोहली की फॉर्म पर किया कमेंट, गौतम गंभीर ने किया पलटवार

    गौतम गंभीर ने रिकी पोंटिंग को साधा निशाना, कहा ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट पर ध्यान दो

    अभी हाल ही में भारतीय क्रिकेट के हेड कोच गौतम गंभीर ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को पर अपना गुस्सा बरसाया था , जिसके बाद पोंटिंग ने भी प्रतिकिया देते हुए कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर जल्दी चिढ़ जाते हैं, और उनकी टिप्पणियों को विराट कोहली पर निशाना साधने के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए।

    पोंटिंग ने ICC को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि विराट कोहली की खराब फॉर्म निश्चित तौर पर चिंता का विषय बन चुकी है। उन्होंने कहा, “कोहली के लिए टेस्ट मैच में लगातार अच्छा प्रदर्शन करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है, क्योंकि पिछले पांच वर्षों में केवल दो शतक के साथ किसी भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर को अपनी जगह बनाए रखना थोड़ा मुश्किल है।” हालांकि, इस बीच पोंटिंग ने विराट की काबिलियत की तारीफ करते हुए उसके वापसी करने की क्षमता की सराहना भी की।

    पोंटिंग

    गौतम गंभीर ने पोंटिंग के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पोंटिंग को इंडियन टीम के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा, “पोंटिंग को अपनी टीम और खिलाड़ियों के बारे में चिंतित होना चाहिए, भारतीय क्रिकेट में वह अपनी राय ना दें तो बेहतर होगा।”

    गंभीर ने यह भी कहा कि पोंटिंग को उनके इतिहास और उनके चुलबुले स्वभाव से अच्छी तरह से रूबरू हैं, क्योंकि उन्होंने उन्हें दिल्ली कैपिटल्स में कोचिंग दी थी। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि पोंटिंग की टिप्पणियाँ किसी भी तरह से कोहली के खिलाफ नहीं थीं और उन्होंने इन बातों को संदर्भ से बाहर बताया।

    वहीं, कोहली के फॉर्म की बात करें तो इस साल वह अभी तक केवल एक अर्धशतक बना पाए हैं। हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ कानपुर टेस्ट में उन्होंने 70 रन बनाए, जबकि अपना आखिरी शतक जुलाई 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ लगाया था।

    भारत की हालिया स्थिति भी काफी चुनौतीपूर्ण रही है, जब उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू श्रृंखला में तीनों मैच हार दिए थे।

    Read More :

    भिलाई इस्पात संयंत्र में गैस रिसाव से हड़कंप, तीन श्रमिक आईसीयू में भर्ती

    रायपुर दक्षिण उपचुनाव की वोटिंग जारी, 23 नवम्बर को होगा विजेता की घोषणा

  • 10 वें से 7 वें स्थान पर पहुँची रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    10 वें से 7 वें स्थान पर पहुँची रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    10 वें से 7 वें स्थान पर पहुँची रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    आईपीएल 2024 का 52 वाँ मैच समाप्त हो चुका है I शनिवार को यह मुकाबला एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटन्स को हराकर 10 वें से 7 वें स्थान पर पहुँच गया और गुजरात टाइटन्स 9 वें स्थान पर खिसक गई है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3013

    https://golden36garh.com/?p=2975