Tag: UTTAR PRADESH LATEST NEWS

  • यूपी के कोंडा जिले में हुआ बड़ा ट्रेन हादसा

    ट्रेन हादसे में 10 डिब्बे पटरी से नीचे, तीन बोगियां पूरी तरह से पलटी

    उत्तर प्रदेश के गोंडा में आज गुरूवार को दोपहर के समय भीषण ट्रेन हादसा हो गया I चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही एक्सप्रेस ट्रेन की 10 से अधिक बोगियां पटरी से उतर गई हैं जबकि 3 बोगियाँ पलट गई हैं I अभी तक इस हादसे से 3 यात्रियों की मौत की खबर सामने आई है I बताया जा रहा है कि इस ट्रेन हादसे में बड़ी संख्या में यात्री घायल हुए हैं I क्षतिग्रस्त बोगियों में एसी कोच भी शामिल हैं I

    उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोंडा जिले में हादसे के बाद राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं I इसके बाद रेलवे और पुलिस की टीम द्वारा घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है I लखनऊ से गोरखपुर आने वाली ट्रेनों के रूट को ब्लाक कर दिया गया है I बताया जा रहा है कि कोंडा में ट्रेन का स्टापेज था और स्पीड कम होने के कारण बड़ा हादसा होने से टल गया है I फिर भी कई यात्रियों के घायल होने की संभावना जताया जा रहा है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5281

    https://golden36garh.com/?p=5285

  • हाथरस काण्ड में सैकड़ों लोगों ने गंवाया अपनी जान

    हाथरस काण्ड में सैकड़ों लोगों ने गंवाया अपनी जान

    बीते दिन उत्तरप्रदेश के हाथरस में नारायण साकार विश्व हरि (भोले बाबा) के सत्संग के दौरान जो भगदड़ मचा था उसमें 123 लोगों की जान चली गयी थी I उसके लिये पुलिस ने जाँच पड़ताल शुरू कर दिया है I आज यूपी पुलिस अपनी फुल एक्शन में दिखी और कई जिलों में छापेमारी की I इस दौरान चौबीस से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है I इस बीच नारायण साकार विश्व हरि (भोले बाबा) का प्रतिक्रिया सामने आया है I उन्होंने कहा कि यह हादसा मेरे जाने के बाद हुआ और आगे आशंका जताते हुए कहा कि यह भगदड़ असामाजिक तत्वों की हरकत हो सकती है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ घटना के सम्बन्ध में न्यायिक जांच के आदेश पहले ही दे चुके हैं I

    घटना के सम्बन्ध में पुलिस ने बुधवार को ही एफ. आई. आर. दर्ज कर लिया था I लेकिन इसमें नारायण साकार विश्व हरि (भोले बाबा)  का नाम ही नहीं है और जिन सेवादारों के खिलाफ जुर्म दर्ज है वो अब भी मौके से फरार हैं I उत्तरप्रदेश के हाथरस जिले के फुलराई गांव में भोले बाबा का सत्संग चल रहा था सत्संग में 80 हजार की भीड़ जुटाने की अनुमति था लेकिन ढाई लाख लोग जुट गए I इतनी भीड़ में सत्संग के बाद भोले बाबा को छूने की होड़ में भगदड़ मचना शुरू हो गया I इस बीच सेवादारों ने भी लोगों को धक्का मुक्की किया और भोले बाबा से मिलने की अनुमति भी नहीं दिया I इस भगदड़ में 123 लोगों की जान चली गयी I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4835

    https://golden36garh.com/?p=4841