
केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय ने पर्यटन स्थल को विकसित करने लिए दी हरी झंडी
केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ में एक बड़ी सौगात दी है I केंद्र सरकार इन दिनों चार धाम के तर्ज पर छत्तीसगढ़ में पाँच शक्तिपीठों रतनपुर में महामाया, डोंगरगढ़ में बम्लेशवरी, चंद्रपुर में चन्द्रहासनी, दंतेवाड़ा में दन्तेश्वरी और सूरजपुर में माँ कुदरगढ़ी मंदिर को विकसित करके एक-दुसरे से जोड़ा जाएगा I राज्य सरकार ने यह प्रस्ताव रखा था जिसे केंद्र सरकार ने हरी झंडी दे दी है I बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के घोषणा पत्र में शक्तिपीठ परियोजना की घोषणा की थी। सरकार गठन के बाद बजट में शक्तिपीठ परियोजना के लिए पांच करोड़ की मंजूरी मिली है I

केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में समिल्लित होने वाले 1,000 किमी लंबी शक्तिपीठ परियोजना का पूरा प्रस्ताव, विस्तृत परियोजना रिपोर्ट, कार्यों की वर्तमान स्थिति और प्रगति रिपोर्ट मांगी है। डोंगरगढ़ स्थित बमलेश्वरी माता मंदिर को पहले ही 48.44 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं । सूरजपुर स्थित कुदरगढ़ मंदिर और जशपुर, कुनकुरी, मैनपाट, कमलेशपुर, महेशपुर, कुरदार, सरोधादादर, गंगरेल, कोंडागांव, नथियानवागांव, जगदलपुर चित्रकोट, तीरथगढ़ के विकास के लिए 96.10 करोड़ रुपये स्वीकृति मिला है I

READ MORE :
