Tag: TV SERIAL

  • गोकुलधाम सोसायटी के अब्दुल के लापता होने से मचा हड़कंप

    गोकुलधाम सोसायटी के अब्दुल के लापता होने से मचा हड़कंप

    टीवी शो “तारक मेहता का उल्टा चश्मा” के सबसे प्यारे किरदारों में से एक, अब्दुल, हाल ही में गोकुलधाम सोसायटी से अचानक गायब हो गए हैं, जिससे सोसायटी में हड़कंप मच गया है। अब्दुल के लापता होने के बाद से टप्पू सेना और सोसायटी के सदस्य उन्हें ढूंढने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

    शो के हालिया एपिसोड में एक शख्स ने दावा किया कि अब्दुल ने उससे 50 हजार रुपये का कर्ज लिया था, जिसे अभी तक नहीं लौटाया। यह सुनकर सोसायटी के सेक्रेटरी भिड़े भी चिंतित हो गए और पुलिस की मदद लेने का विचार कर रहे हैं।

    अब्दुल की तलाश सोसायटी के चाय वाले और जादूगर चाबी वाले से शुरू होती है, लेकिन किसी के पास अब्दुल के बारे में कोई जानकारी नहीं है। टप्पू सेना ने अब्दुल के घर का रुख किया, लेकिन वहां भी ताला लगा मिला।

    आज रात के एपिसोड में, गोकुलधाम सोसायटी के सदस्य हर जगह अब्दुल को ढूंढने की कोशिश करेंगे। दर्शकों के लिए यह देखना दिलचस्प होगा कि अब्दुल कहां हैं और क्या वे सही सलामत वापस लौटेंगे।

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=6251

    https://golden36garh.com/?p=6248