Tag: TS SINGH DEV LATEST NEWS

  • टीएस सिंह देव के बयान से कांग्रेस संगठन में बदलाव की अटकलें हुई तेज

    टीएस सिंह देव के बयान से कांग्रेस संगठन में बदलाव की अटकलें हुई तेज

    T.S. SINGH DEO

    टीएस सिंह देव के बयान से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस संगठन में बदलाव की अटकलें हुई तेज

    छत्तीसगढ़ की राजनीति में पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के बयान ने हलचल मचा दी है। नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की बैठक से लौटने के बाद सिंह देव ने संकेत दिए हैं कि कांग्रेस के संगठन में जल्द ही बड़े बदलाव हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि वे राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा सौंपी गई किसी भी जिम्मेदारी को निभाने के लिए तैयार हैं, चाहे वह प्रदेश नेतृत्व की हो या कोई अन्य भूमिका।

    सिंहदेव की इस टिप्पणी ने राजनीतिक गलियारों में अटकलों को तेज कर दिया है। मोइली कमेटी की रिपोर्ट को महत्वपूर्ण बताते हुए सिंहदेव ने कहा कि बैठक में लोकसभा और विधानसभा चुनावों में हार के कारणों पर गहन चर्चा की गई। इस बैठक में प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कांग्रेस के कई प्रमुख नेता शामिल थे।

    कांग्रेस की फैक्ट फाइंडिंग कमेटी की इस बैठक में पार्टी के संगठन को और मजबूत करने के उपायों पर भी विचार किया गया। इसके साथ ही, निकाय और पंचायत चुनावों को एक साथ कराने की संभावना पर भी चर्चा की गई है। सिंहदेव के इस बयान के बाद कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव की संभावनाएं बढ़ गई हैं, जिससे छत्तीसगढ़ की राजनीति में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज हो गई हैं।

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=6107

    https://golden36garh.com/?p=6103

  • पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव की पत्नी का कैंसर से निधन

    पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव की पत्नी का कैंसर से निधन

    प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव की पत्नी का आज शनिवार को निधन हो गया है I बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी इंदिरा सिंह पिछले 6 महीने से कैंसर से पीड़ित थीं I इंदिरा सिंह के निधन से परिवार और शहर में शोक मातम छाया हुआ है I उनकी पत्नी का अंतिम संस्कार अंबिकापुर स्थित रानी तालाब के पास किया गया I इस दुखद घड़ी में कांग्रेस दल के नेता और शहर के लोगों ने अंतिम संस्कार के समय अपनी उपस्थिति दी I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4288

    https://golden36garh.com/?p=4293