Tag: Train Suicide

  • प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने दी जान,क्या थी वजह? पढ़ें पूरी खबर

    प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने दी जान,क्या थी वजह? पढ़ें पूरी खबर

    सुपेला में प्रेमी जोड़े ने ट्रेन से कटकर दी जान, पुलिस जुटी जाँच में

    भिलाई के सुपेला अंडरब्रिज के पास गुरुवार देर रात एक प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी पुलिस को मिली, जिसके बाद दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतकों की पहचान 26 वर्षीय श्रेया फर्नांडिज और 30 वर्षीय राहुल कुमार सिंह के रूप में हुई।

    श्रेया बीएमवाय चरोदा की रहने वाली थी और सुपेला के आकाशगंगा स्थित एक मोबाइल दुकान में काम करती थी। वहीं, राहुल हॉस्पिटल सेक्टर का निवासी था और शेयर ट्रेडिंग का काम करता था। जांच में पता चला कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। श्रेया की दो महीने बाद शादी तय थी, जबकि राहुल पहले से शादीशुदा था।

    परिजनों ने बताया कि श्रेया गुरुवार सुबह स्कूटी लेकर घर से निकली थी। शाम को उसका फोन बंद मिला, जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। वहीं, राहुल के परिवार से पुलिस अब तक संपर्क नहीं कर सकी है। पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि श्रेया को न्यूड वीडियो के आधार पर ब्लैकमेल कर 5.80 लाख रुपए ऐंठे गए थे। हालांकि, यह आत्महत्या का कारण है या नहीं, इस पर अभी स्थिति साफ नहीं है। फिलहाल सुपेला पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों के संबंधों से जुड़े हर पहलू को खंगाल रही है। इस घटना से दोनों परिवार गहरे सदमे में हैं।

    Read More :

    अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मशताब्दी पर छत्तीसगढ़ में विशेष आयोजन हुआ

    राजनांदगांव जिले में गैस सिलेंडर के फटने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत