
लोरमी क्षेत्र ने रचा इतिहास: किरण सिंह को 4था और विनय कश्यप को 28वां रैंक
छत्तीसगढ़ राज्य सेवा परीक्षा 2024 में लोरमी क्षेत्र ने गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। ग्राम नवागांव वेंकट के किरण सिंह राजपूत ने चौथा स्थान प्राप्त किया है, जबकि वार्ड क्रमांक 7, लोरमी के विनय कश्यप ने 28वां स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
किरण सिंह राजपूत और विनय कश्यप की यह सफलता न केवल उनके परिवार के लिए गर्व की बात है, बल्कि लोरमी के समस्त युवाओं के लिए एक प्रेरणा का विषय है। उनकी कड़ी मेहनत और लगन ने यह साबित कर दिया कि छोटे कस्बों और गांवों से निकलकर भी बड़े सपने देखे जा सकते हैं और उन्हें पूरे किये जा सकते हैं। इस उपलब्धि के बाद लोरमी क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। ग्रामवासियों और परिजनों ने मिठाई बांटकर इस सफलता का जश्न मनाया। क्षेत्रीय नेता और समाजसेवियों ने दोनों युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
Read More : जोनल स्टेशन पर मानसिक रोगी ने कर्मचारी पर किया हमला
किरण और विनय की सफलता उन छात्रों के लिए एक उदाहरण है जो कठिनाईयों के बावजूद अपने लक्ष्य को हासिल करना चाहते हैं। उन्होंने यह साबित किया है कि दृढ़ संकल्प और मेहनत से हर बाधा को पार किया जा सकता है। लोरमी क्षेत्र के लोग दोनों होनहारों को शुभकामनाएं देते हैं और उम्मीद करते हैं कि वे अपने कार्यक्षेत्र में भी ऐसी ही सफलता और प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे।
Read More : ‘समायरा–ए स्मॉल टाउन गर्ल’ 5 दिसम्बर को यूट्यूब में होगी रिलीज