
अल्ट्राटेक सीमेंट के हिस्सेदारी से इंडिया सीमेंट के शेयर में आया उछाल
अडानी ग्रुप लगातार सीमेंट कम्पनियों में अपनी हिस्सेदारी खरीदकर सीमेंट सेक्टर में अपना दबदबा बना रहा है I अडानी ग्रुप ने अम्बुजा सीमेंट और ACC सीमेंट और छोटी-बड़ी कम्पनियों में अपनी हिस्सेदारी खरीदकर सीमेंट सेक्टर में नंबर वन प्लेयर बनने की तैयारी में है I लेकिन दूसरी तरफ अल्ट्राटेक सीमेंट अपने कारोबार को और विस्तार करने में लगा हुआ है I इन दिनों अल्ट्राटेक कंपनी सीमेंट सेक्टर में अपनी धाक जमाये बैठा है I इन दिनों अल्ट्राटेक सीमेंट अपने कारोबार को बढ़ाने और अडानी ग्रुप को कड़ी टक्कर देने के लिए इण्डिया सीमेंट से बड़ी हिस्सेदारी लेने का ऐलान किया है I अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड ने बताया कि इंडिया सीमेंट के 7.06 करोड़ इक्विटी शेयर्स को 267 रूपये प्रति शेयर के रेट से खरीदने की डील हुई है I इस तरह अब अल्ट्राटेक ने इंडिया सीमेंट से कुल 23 प्रतिशत का हिस्सेदारी खरीदेगा I इस न्यूज़ से इंडिया सीमेंट के शेयर में काफी उछाल आया है I इंडिया सीमेंट लिमिटेड के शेयर में आज एक दिन में 30.61 % का बढ़त देखने को मिला I

READ MORE :