Tag: SURAJPUR LATEST NEWS

  • कोयला वाहनों की आवाजाही से सड़क की हालत हुई जर्जर

    कोयला वाहनों की आवाजाही से सड़क की हालत हुई जर्जर

    कोयला वाहनों की वजह से आवाजाही की हालत हुई जर्जर

    सूरजपुर जिले की ग्राम पंचायत झुमरपारा के ग्रामीण लंबे समय से कोयला लोड वाहनों की आवाजाही से परेशान हैं। लगभग तीन किलोमीटर की सड़क जर्जर हो चुकी है और गढ्ढों में तब्दील हो गई है, जिससे पैदल चलना भी दूभर हो गया है। इस खराब सड़क पर अब तक स्कूल जाते वक्त कई बच्चे घायल हो चुके हैं। इसके खिलाफ ग्रामीण नौ बार चक्काजाम कर चुके हैं, लेकिन अब तक सिर्फ आश्वासन ही मिला है और सड़क की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ।

    झुमरपारा का यह मार्ग करंजी रेलवे स्टेशन से होकर गुजरता है, जहां एसईसीएल द्वारा ओपनकास्ट खदानों से कोयला भारी वाहनों में लाया जाता है। दो दशक पहले इस सड़क का निर्माण किया गया था, लेकिन अब भारी ट्रकों की आवाजाही के कारण सड़क पूरी तरह टूट चुकी है। खासतौर पर मंदिर चौक से लेकर रेलवे साइडिंग तक का तीन किलोमीटर का हिस्सा कीचड़ और गढ्ढों से भरा हुआ है।

    इस जर्जर सड़क के आसपास स्थित छह सरकारी और दो निजी स्कूलों के छात्र रोजाना इस मार्ग से गुजरने को मजबूर हैं। कई बार बच्चे गढ्ढों में गिरकर घायल हो चुके हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से गुहार लगाई है, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है। 

    भाजपा नेता रामानन्द जायसवाल का कहना है कि ग्रामीणों की समस्याओं की अनदेखी की जा रही है। वहीं, झुमरपारा के सरपंच रामभरोस सिंह ने बताया कि सरकार और प्रशासन से कई बार गुहार लगाने के बाद भी सड़क की स्थिति नहीं सुधरी है, और अब फिर से आंदोलन की योजना बनाई जा रही है।

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=7103

    https://golden36garh.com/?p=7112

  • शराबी पति द्वारा बेरहमी से पिटाई करने पर पत्नी की मौत

    शराबी पति द्वारा बेरहमी से पिटाई करने पर पत्नी की मौत

    शराबी पति द्वारा बेरहमी से पिटाई करने पर पत्नी की मौत

    सूरजपुर जिले के रामानुजगंज थाना अंतर्गत नशे में धुत पति ने पत्नी की हत्या कर दी है जिससे आसपास सनसनी फैल गया है I बताया जा रहा है कि रामानुजगंज थाना के पंचवटी गाँव के विजय सिंह उम्र 40 साल मदनपुर में दुसरे के घर का छप्पर छाने गया था I वहीं लोगों से विवाद हो गया तो शराब पीकर घर पहुंचा I शराब पीकर पहुँचने पर उसकी पत्नी बिंदु उम्र 30 साल अपने पति को डांट फटकार लगाने लगी तो उसके पति का माथा गरम हो गया और उसने अपने पत्नी की बेरहमी की तरह पिटाई कर दी जिससे बिंदु की मौके पर ही मौत हो गई I उसके बाद उसका पति विजय सिंह मौके से फरार हो गया I फरार आरोपी को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया और पूछताछ शुरू किया तो विजय सिंह ने अपना जुर्म कबूला I तत्पश्चात पुलिस आगे की कार्रवाही में जुटी हुई है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4504

    https://golden36garh.com/?p=4512