Tag: SUICIDE UPDATE

  • 17 साल के नाबालिग की फंदे में लटकी हुई मिली लाश

    17 साल के नाबालिग की फंदे में लटकी हुई मिली लाश

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आत्महत्या का मामला सामने आया है, जिसमें एक नाबालिग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है जिसकी उम्र महज 17 साल है I पुलिस मौके पर पहुँचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पुलिस अभी मामले के जाँच में जुटी हुई है I

    मिली जानकारी के तहत मृतक आशीष कुमार सूर्यवंशी कबाड़ वगैरह का काम करता था और उसे नशे का आदि था उसके दोस्त ने बताया कि सुबह जब वह आशीष को काम पर जाने के लिए बुलाने आया तो दरवाजा अन्दर से बंद पड़ा था कई बार उसने बाहर से आवाज़ लगाया लेकिन अंदर से कोई हलचल नहीं हुआ तो उसके दोस्त ने बाहर से दरवाजा तोड़ दिया और अंदर जाकर देखा तो आशीष की लाश फंदे से लटका हुआ था I उसके दोस्त दीपक ने आसपास के लोगों को बुलाया और इसकी सुचना पुलिस को दी, सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है I मृतक ने फांसी क्यों लगाई इसका अभी तक कोई खुलासा नही हुआ है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3327

    https://golden36garh.com/?p=3320

  • परीक्षा में फेल हो जाने के डर से 12 वीं के लड़के ने किया ज़हर का सेवन

    परीक्षा में फेल हो जाने के डर से 12 वीं के लड़के ने किया ज़हर का सेवन

    अभी कुछ महीने पहले ही 10 वीं और 12 वीं का बोर्ड परीक्षा समाप्त हुआ है ऐसे में सभी विद्यार्थियों में एक डर बना रहता है कि जितना सोचा था उससे कम नंबर ना आ जाए, कहीं फेल ना हो जाऊँ I इस डर से विद्यार्थी घर से भाग जाते हैं तो कई आत्महत्या कर लेते हैं I ऐसी ही एक घटना छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की है जहाँ कल यानि शुक्रवार दोपहर को 12 वीं के एक छात्र ने एग्जाम में फेल हो जाने के डर से काफी परेशान रहता था इसी बीच वह ज़हर खा लिया और अपने पिता का फोन कर सारा जानकारी दिया और फोन रख दिया I यह घटना करतला क्षेत्र के फतेहगंज का है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=2929

    https://golden36garh.com/?p=2935

  • पेड़ पर 2 दोस्तों की फांसी पर लटकती मिली लाश

    पेड़ पर 2 दोस्तों की फांसी पर लटकती मिली लाश

    पेड़ पर 2 दोस्तों की फांसी पर लटकती मिली लाश , मौके पर मिली शराब की खाली बोतल, एक का जन्मदिन था आज I

    सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम छपोरा में दो दोस्तों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों की लाश बुधवार को जामुन के पेड़ पर फांसी पर लटकती मिली है। गांववालों ने जैसे ही इनकी लाश देखी, तुरंत पुलिस को सूचना दी। मामला बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र का है।

    जानकारी के मुताबिक, दोनों दोस्तों के नाम राहुल बंजारे (16 वर्ष) और टिकवेंद्र कुर्रे (20 वर्ष) है। दोनों दोमुहामी गांव के रहने वाले थे। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर बड़ी मात्रा में शराब की बोतल और पानी का पाउच भी मिला है। घटनास्थल की शुरुआती जांच में लग रहा है कि पहले दोनों लड़कों ने जमकर शराब पी होगी और उसके बाद पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली होगी।

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=2666

    https://golden36garh.com/?p=2662