Tag: #ReelVideos

  • सोशल मीडिया रील्स बनीं हत्या का कारण, पति ने की पत्नी की हत्या

    सोशल मीडिया रील्स बनीं हत्या का कारण, पति ने की पत्नी की हत्या

    घटना बलौदाबाजार जिले के गिधपुरी थाना क्षेत्र के जुनवानी गांव के पास है जहाँ बीते सोमवार सुबह एक 29 वर्षीय महिला, ज्योति रात्रे, की खून से लथपथ लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस की शुरुआती जांच में हत्या का संदेह गहराते ही मामला और भी गंभीर हो गया। पुलिस ने मंगलवार को इस हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी पति धीरज रात्रे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, ज्योति रात्रे को रील वीडियो बनाने का शौक था। वह अक्सर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के वीडियो बनाकर डालती थी, जिससे उसके पति धीरज रात्रे को आपत्ति थी। धीरज को न सिर्फ पत्नी की इस आदत से परेशानी थी, बल्कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर भी शक था। इसी शक और गुस्से के चलते उसने अपनी पत्नी की हत्या की योजना बनाई।

    मायके ले जाने के बहाने दी दर्दनाक मौत

    पुलिस ने बताया कि घटना के दिन धीरज ने पत्नी को मायके ले जाने का बहाना किया। वह अपनी पत्नी को बाइक पर बैठाकर तेलासी से बलौदाबाजार की ओर जा रहा था। जब वे जुनवानी के पास एक पत्थर खदान के पास पहुंचे, तो धीरज ने अपनी पत्नी पर कैंची और हथौड़े से हमला कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

    मृतका की पहचान और आरोपी की गिरफ्तारी

    महिला का शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और जल्द ही उसकी पहचान ज्योति रात्रे के रूप में की। पुलिस ने जब उसके पति धीरज से पूछताछ की, तो उसने गोलमोल जवाब दिए। सख्ती से पूछताछ करने पर धीरज ने अपनी पत्नी की हत्या की बात कबूल कर ली। गिधपुरी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और हत्या के मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

    पुलिस का बयान

    बलौदाबाजार के एएसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि आरोपी ने हत्या की पूरी साजिश अपनी पत्नी के चरित्र पर शक और रील वीडियो बनाने की आदत के कारण रची थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

    इन्हें भी पढ़िए :-

    सूरजपुर दोहरे हत्याकांड के आरोपी को बलरामपुर से किया गया गिरफ्तार

    रायपुर पुलिस की चेतावनी: अनजान WhatsApp वीडियो कॉल से रहें सावधान