
राशनकार्ड का सत्यापन नहीं कराने पर राशनकार्ड हो जाएगा बंद
छत्तीसगढ़ कुल राशनकार्ड धारी की बात करें तो 76 लाख 83 हजार 426 है I इनमें से 5 लाख 99 हजार 701 आवेदन नहीं किया है जबकि 71 लाख 22 हजार 721 कार्डधारियों का कार्ड प्रिंट हो गया है I पूरे छत्तीसगढ़ अब तक 94.1% का ही सत्यापन हुआ है I
राजधानी रायपुर में छह लाख एक हजार 735 में से 91 हजार 481 कार्डधारियों का अता-पता नहीं है। रायपुर में अभी तक 86.2% कार्डधारियों ने ही कार्ड का सत्यापन कराया है I जिन राशनकार्ड का सत्यापन नहीं हुआ है वे अमान्य हो जायेंगे और राशन मिलना बंद हो जाएगा I
विभाग के अधिकारियों का कहना है कि एक बार कार्ड ब्लॉक होने के बाद जब तक लोग सत्यापन नहीं करते तब तक उनका राशनकार्ड शुरू नहीं होगा।
राशनकार्ड सत्यापन कराने के मामले शहरी क्षेत्र की स्थिति नदारत रही I वहीं ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों का 93% सत्यापन अब तक किया जा चूका है I राशनकार्ड के नवीनीकरण के लिए लोगों को सूचित भी किया जा रहा है लेकिन इसके बाद भी लोगों ने राशनकार्ड का नवीनीकरण नहीं कराया है I
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के कंट्रोलर भूपेंद्र मिश्रा ने कहा, राशनकार्ड के सत्यापन की गति में तेजी लाने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। विभाग के एप के माध्यम से सत्यापन कर सकते है। दुकानों में जाकर भी आसानी से राशनकार्ड सत्यापन कराया जा सकता है।
READ MORE :