Tag: PrayagrajKumbh

  • प्रयागराज में फर्जी वेबसाइटों का जाल, अधिकृत लिंक से ही करें बुकिंग

    प्रयागराज में फर्जी वेबसाइटों का जाल, अधिकृत लिंक से ही करें बुकिंग

    ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए उत्तर प्रदेश प्रशासन ने जारी की गाइडलाइंस

    उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू होने वाले विशाल महाकुंभ 2025 के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने वाली है। इस दौरान होटल और गेस्ट हाउस की बुकिंग तेजी से हो रही है, लेकिन इसी के साथ साइबर अपराधी भी सक्रिय हो गए हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

    प्रशासन और पर्यटन विभाग ने प्रयागराज के 83 होटल, 56 गेस्ट हाउस और 7 काटेज को वैध घोषित किया है। लेकिन साइबर ठगों ने इनसे मिलती-जुलती फर्जी वेबसाइट और ऐप्स बना ली हैं। ये ठग सस्ते दरों पर होटल बुकिंग का लालच देकर लोगों को ठग रहे हैं। कई मामलों में लोग फर्जी नंबर पर कॉल कर ठगी का शिकार हो चुके हैं।

    कैसे बचें ठगी से?

    ठगी के मामले में हो रहे धांधली को रोकने के लिए उत्तर प्रदेश प्रशासन ने अधिकृत https://chatbot.kumbh.up.gov वेबसाइट जारी की है। यहां पंजीकरण के बाद होटल, गेस्ट हाउस और काटेज बुक किए जा सकते हैं। URL की स्पेलिंग ध्यान से चेक करें। अनजान लिंक और फर्जी कॉल्स से बचें। होटल पहुंचने के बाद ही भुगतान करें। बुकिंग से पहले नंबर और पते की वैधता जांच लें।

    क्या करें ठगी होने पर?

    आजकल बढ़ते ठगी के मामले से चौकने रहने की जरूरत है। अगर आप ठगी का शिकार हो जाते हैं, तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाने या साइबर सेल से संपर्क करें। महाकुंभ में आस्था के साथ सतर्कता भी जरूरी है। वैध गाइडलाइंस और अधिकृत वेबसाइटों का उपयोग करें, ताकि आपकी यात्रा सुखद और सुरक्षित हो। आपकी सतर्कता ही आपकी सुरक्षा है।

    Read More :

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

    मैनपाट बना सैलानियों की पहली पसंद, नये वर्ष के बाद उमड़ी भीड़

  • योगी आदित्यनाथ ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को महाकुंभ में आमंत्रित किया

    विष्णुदेव साय ने महाकुम्भ में हिस्सा लेने के लिए योगी आदित्यनाथ का आमन्त्रण किया स्वीकार

    योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को 2025 में प्रयागराज में आयोजित होने वाले महाकुंभ में शामिल होने का आमंत्रण भेजा है। इस अवसर पर उन्होंने छत्तीसगढ़वासियों को भी महाकुंभ में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है।

    आमंत्रण लेकर उत्तर प्रदेश के आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री सुनील कुमार शर्मा और समाज कल्याण राज्य मंत्री संजय गोंड छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री से सौजन्य मुलाकात के लिए पहुंचे। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री साय को आमंत्रण पत्र, पवित्र गंगा जल और कुंभ का प्रतीक चिन्ह सौंपा। साथ ही, मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने अनुरोध किया कि महाकुंभ स्थल पर छत्तीसगढ़ का एक पंडाल भी लगाया जाए।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने इस आमंत्रण को स्वीकार करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया और कहा कि महाकुंभ में शामिल होना एक सौभाग्य की बात है। उन्होंने बताया कि इस बार का कुंभ विशेष है और वे निश्चित रूप से इसमें भाग लेंगे। साथ ही, मुख्यमंत्री ने यह भी आग्रह किया कि छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं के ठहरने और भोजन की व्यवस्था के लिए महाकुंभ स्थल पर एक पंडाल लगाया जाए।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ महाकुंभ 2025 के अवसर पर देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को प्रदेश की संस्कृति, विकास और उपलब्धियों से परिचित कराना चाहता है। इससे यह स्पष्ट है कि छत्तीसगढ़, महाकुंभ 2025 में अपनी सक्रिय भागीदारी के साथ, एक सांस्कृतिक और धार्मिक मंच के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए पूरी तरह तैयार है।

    Read More :

    ठंडी हवाओं ने बदला प्रदेश में मौसम का मिजाज़, तापमान में हुई गिरावट

    मुख्यमंत्री साय का बलौदाबाजार को 192 करोड़ का तोहफा