
बलरामपुर में पटवारी का निलंबन, सरकारी नियमों की अवहेलना का मामला
बलरामपुर जिले में एसडीएम ने पटवारी विजय लकड़ा को सस्पेंड कर दिया है। यह कार्रवाई सरकारी नियमों की अनदेखी करने के कारण की गई है। मामला अंबिकापुर-रामानुजगंज राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए अधिग्रहित भूमि की खरीद-बिक्री से जुड़ा है, जिसमें पटवारी ने नियमों की अवहेलना की थी।
अधिग्रहण से जुड़ी अधिसूचना जारी होने के बावजूद, पटवारी ने बिना अनुमति के आवश्यक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर दिए, जिससे जमीन की बिक्री हुई। इन दस्तावेजों के आधार पर अधिग्रहित भूमि की खरीद-बिक्री की गई।
Read More :
जांच में यह सामने आया कि पटवारी ने बिना अभिलेखों की जांच किए, भूमि विक्रय के लिए चौहद्दी जारी की थी। इसके अलावा, विक्रय पत्र और नक्शे में पटवारी के हस्ताक्षर थे, जो सरकारी नियमों के खिलाफ थे। यह मामला बलरामपुर जिले के सेमली ग्राम से जुड़ा है, जहां राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए भूमि अधिग्रहित की गई थी। एसडीएम ने पटवारी पर भारत सरकार की अधिसूचना की अनदेखी करने और लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए तत्काल प्रभाव से उसे निलंबित कर दिया है।
Read More : गोंदिया बस हादसे में 12 की मौत,18 घायल, सीएम ने मुआवजे का किया ऐलान
