Tag: NaxalEncounter

  • नक्सली मुठभेड़ में जवान शहीद, AK-47 और SLR जैसे हथियार जब्त

    नक्सली मुठभेड़ में जवान शहीद, AK-47 और SLR जैसे हथियार जब्त

    AK-47 और SLR जैसे हथियार जब्त

    नक्सली मुठभेड़ में जवान शहीद, AK-47 और SLR जैसे हथियार जब्त

    छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के दक्षिण अबूझमाड़ में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच चल रही मुठभेड़ में DRG के जवान प्रधान आरक्षक सन्नू कारम शहीद हो गए हैं। यह मुठभेड़ 4 जनवरी की शाम से लगातार जारी है। जानकारी के अनुसार, 3 जनवरी को नक्सल विरोधी सर्च अभियान के तहत नारायणपुर, दंतेवाड़ा, जगदलपुर, और कोंडागांव जिलों की DRG के साथ STF की संयुक्त टीम अबूझमाड़ क्षेत्र में रवाना हुई थी। सुरक्षा बलों को क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद अभियान शुरू किया गया।

    मुठभेड़ के दौरान अब तक सुरक्षा बलों ने 4 वर्दीधारी नक्सलियों के शव बरामद किए हैं। घटनास्थल से AK-47, SLR और अन्य स्वचालित हथियार भी जब्त किए गए हैं, जो नक्सलियों की ताकत को दर्शाते हैं। सूत्रों के मुताबिक, नक्सलियों की तरफ से भारी गोलीबारी के बीच सुरक्षा बलों ने संयम और साहस के साथ जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान DRG के जवान सन्नू कारम गंभीर रूप से घायल हो गए और शहीद हो गए। उनकी शहादत ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैला दी है।

    सुरक्षा बल अब भी इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। मुठभेड़ के चलते अबूझमाड़ का यह इलाका पूरी तरह अलर्ट पर है। वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान नक्सलियों के खिलाफ एक बड़ी सफलता है और सुरक्षा बलों का मनोबल ऊंचा है। छत्तीसगढ़ पुलिस के आला अधिकारी मौके की निगरानी कर रहे हैं और स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास जारी हैं।

    Read More :

    धरसिंवा में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, राज्यपाल के हाथों हुआ उद्घाटन

    गुड टच और बैड टच पर कांतिप्रकाशपुर स्कूल में जागरूकता सत्र आयोजित

  • ग्रेहाउंड्स फोर्स की मुठभेड़ में महिला नक्सली समेत 7 नक्सली ढेर

    ग्रेहाउंड्स फोर्स की मुठभेड़ में महिला नक्सली समेत 7 नक्सली ढेर

    सुरक्षा बलों ने छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर 7 नक्सली को मार गिराया

    सुरक्षा बलों ने छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर 7 नक्सली को मार गिराया

    छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। बताया जा रहा है कि ग्रेहाउंड्स फोर्स ने एक मुठभेड़ में महिला नक्सली समेत 7 नक्सलियों को मार गिराया है। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों पास से एके-47 समेत और भी बड़ी संख्या में हथियार बरामद किए हैं।

    Read More : मध्यप्रदेश के खरगोन में तेज रफ़्तार बस के पलटने से हुआ बड़ा हादसा

    मुठभेड़ की यह घटना तेलंगाना के मुलुगु जिले के ईटूनगरम थाना क्षेत्र में हुई। सुबह से ही दोनों तरफ से गोलीबारी चल रही थी, और बताया जा रहा है कि नक्सली एक बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे। लेकिन सुरक्षाबलों ने उन्हें समय रहते नष्ट कर दिया और नक्सलियों के मेहनत पर पानी फेर दिया।

    मुठभेड़ में मारे गए सभी नक्सलियों के शवों को सुरक्षाबलों ने बरामद कर लिया गया है। मारे गए नक्सलियों में तेलंगाना स्टेट कमेटी के सदस्य, डिविजनल कमेटी सदस्य, एरिया कमेटी सदस्य और पार्टी के दो अन्य सदस्य भी शामिल हैं। मुठभेड़ के बाद भी इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

    Read More : छत्तीसगढ़ में साइबर ठगी की बढ़ती घटनाएँ, आइये जानते हैं इससे कैसे बचें ?

  • नक्सली मुठभेड़ में 10 नक्सली मारे गए, हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद

    नक्सली मुठभेड़ में 10 नक्सली मारे गए, हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद

    नक्सली मुठभेड़ में 10 नक्सली मारे गए, हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद

    छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से नक्सल विरोधी अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। भेज्जी थाना क्षेत्र के जंगलों में DRG और CRPF की टीम ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। इस मुठभेड़ में अब तक 10 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ कोराजुगुड़ा, दंतेसपुरम, नागाराम और भंडारपदर के घने जंगलों और पहाड़ी क्षेत्रों में हुई।

    Read More : पुरानी बस्ती में दो दिनों में 10 लाख की चोरी से दहशत का माहौल

    सुरक्षा बलों ने मौके से INSAS राइफल, AK-47, SLR और अन्य आधुनिक हथियार जब्त किए हैं। नक्सलियों के खिलाफ इस कार्रवाई को सटीक सूचना के आधार पर अंजाम दिया गया। DRG और CRPF की टीम को कोटा और किस्टाराम एरिया कमेटी के नक्सलियों की गतिविधियों की जानकारी मिली थी, जिसके बाद यह ऑपरेशन शुरू किया गया।

    सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन अब भी जारी है। मुठभेड़ स्थल से और भी हथियार और सामग्री मिलने की संभावना है। सुकमा जिले में लंबे समय से नक्सली गतिविधियां चुनौती बनी हुई थीं, लेकिन हालिया कार्रवाई से सुरक्षा बलों ने बड़ी सफलता दर्ज की है। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया गया है, ताकि नक्सली किसी प्रकार का पलटवार न कर सकें।

    Read More : गायत्री मिंज की दर्द निवारण इंजेक्शन से मौत, जांच में जुटी प्रशासन