Tag: MULTI PURPOSE SCHOOL BILASPUR

  • पुतिन और मोदी के सामने बिलासपुर के एटीएल छात्रों ने दिखाया अपना कौशल

    पुतिन और मोदी के सामने बिलासपुर के एटीएल छात्रों ने दिखाया अपना कौशल

    अंतरराष्ट्रीय मंच पर 3डी प्रिंटर प्रेजेंटेशन देकर चमके बिलासपुर के एटीएल छात्र

    बिलासपुर के मल्टीपरपज स्कूल के अटल टिंकरिंग लैब (एटीएल) के छात्रों ने नवाचार के क्षेत्र में देशभर में अपनी पहचान बनाई है। यहां के छात्रों ने कृषि मित्र नाम के उपकरण का पेटेंट हासिल किया है, जो उनकी तकनीकी प्रतिभा का प्रमाण है। हाल ही में, तीन छात्रों को स्वतंत्रता दिवस परेड में नीति आयोग द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था, जो उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों को दर्शाता है। इसके अलावा, यहां के छात्रों ने शिखर सम्मेलन में 85 देशों के प्रतिनिधियों के सामने 3डी प्रिंटर को लेकर अपनी प्रस्तुति दी थी।

    एटीएल मैराथन में बिलासपुर छात्रों की सफलता

    बिलासपुर मल्टीपरपज के छात्रों ने एटीएल मैराथन में भी लगातार टॉप 20 में अपनी जगह बनाई है, जिसमें 2018 और 2022 के विजेता रह चुके हैं। यह प्रतियोगिता नीति आयोग द्वारा आयोजित की जाती है, जिसमें युवा प्रतिभाओं को सामुदायिक समस्याओं के समाधान के लिए कार्यशील प्रोटोटाइप बनाने का मौका मिलता है।

    राफेल विमान निर्माता कंपनी की प्रतियोगिता में जीत

    राफेल विमान बनाने वाली कंपनी डसाल्ट एविएशन द्वारा आयोजित सीड द फ्यूचर आंत्रप्रेन्योरशिप प्रतियोगिता में भी इन छात्रों ने अपनी काबिलियत साबित की है। 2021 में यह उप-विजेता रहे थे, जबकि 2022 में उन्होंने विजेता का खिताब अपने नाम किया।

    अंतरराष्ट्रीय मंच पर बिलासपुर के छात्रों का प्रदर्शन

    बिलासपुर के एटीएल के छात्रों ने अटल इनोवेशन सीरियस मीट में भी टॉप 10 में जगह बनाई थी, जहां उन्हें रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सामने अपने मॉडल का प्रेजेंटेशन देने का अवसर मिला। इसके अलावा, प्रगति मैदान में आयोजित नेशनल टेक्नोलॉजी मीट में इन छात्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने लोकल समस्याओं के समाधान के तरीकों पर अपनी प्रस्तुति दी थी।

    छात्रों को सही मार्गदर्शन और प्लेटफार्म का महत्व

    एटीएल के संचालक धनंजय पांडेय ने कहा कि इन छात्रों में अपार क्षमता है और यदि उन्हें सही मार्गदर्शन मिलता रहा, तो भारत अपने आविष्कारों के लिए दुनियाभर में पहचान बनाएगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत कौशल विकास पर ध्यान देने के साथ, एटीएल छात्रों के लिए एक बड़ा प्लेटफार्म साबित हो रहा है, जो उन्हें नई ऊंचाइयों तक पहुंचने में मदद कर रहा है।

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=6400

    https://golden36garh.com/?p=6406