Tag: MAINPAT TIBBATI PEOPLE

  • तिब्बती शरणार्थियों ने कमलेश्वरपुर थाने के बाहर करने लगे न्याय की मांग

    तिब्बती शरणार्थियों ने कमलेश्वरपुर थाने के बाहर करने लगे न्याय की मांग

    तिब्बती शरणार्थियों ने कमलेश्वरपुर थाने के बाहर करने लगे न्याय की मांग

    सरगुजा जिले के मैनपाट में एक बुजुर्ग तिब्बती शरणार्थी को आरोपित द्वारा पिटाई कर देने पर वहाँ बसे तिब्बती लोगों ने कमलेश्वरपुर थाने के सामने धरने पर बैठ गये और न्याय की माँग करने लगे I मैनपाट में बसे तिब्बती शरणार्थियों ने आरोपी संतोष यादव की गिरफ्तारी पर ये आरोप लगा रहे हैं कि उसे राजनैतिक सपोर्ट के कारण पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है I इसी बात को लेकर तिब्बती धरने पर उतर गये हैं I उन्होंने टूटी-फूटी हिंदी में बोलते हुए कहा कि आरोपित ने बुजुर्ग को डंडे से बेरहमी की तरह पिटा और अब पुलिस उसे फरार बताकर गिरफ्तारी से आरोपी को बचा रहा है I

    आइये जानते हैं पूरा मामला

    मैनपाट के कुनिया गाँव में निवासी तिब्बती फुरबू उम्र 60 साल 17 जून को सुबह ट्रैक्टर चलाने के लिये ड्राइवर बुलाने गया तभी संतोष यादव आ गया और यह आरोप लगाने लगा कि पसांग गेलमो का तरफदारी करता है, गवाही देता है I इस पर उसने बुजुर्ग को डंडे से पीटने लगा जिससे बुजुर्ग को चोट आई I और संतोष यादव ने यह तक धमकी दे दी की सभी तिब्बतियों को यहाँ से भगा दूँगा और जान से मारने की भी धमकी दी I इन सभी के पीछे का कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4366