
1अगस्त को जारी किया जायेगा महतारी वंदन योजना की छठी किश्त
छत्तीसगढ़ सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से महतारी वंदन योजना शुरू की है। इस योजना के तहत विवाहित महिलाओं को हर माह एक-एक हजार रुपये उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए जाते हैं। रक्षाबंधन से पहले 70 लाख महिलाओं को इस योजना का उपहार मिलेगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार को जगदलपुर से महतारी वंदन योजना की छठी किस्त जारी करेंगे। इस अवसर पर महतारी वंदन एप और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का शुभारंभ भी किया जाएगा।
मुख्यमंत्री जगदलपुर में 9.31 करोड़ रुपये से अधिक राशि के विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे और विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा, जिला स्तरीय महिला सम्मेलन में 2,752 महिला स्व-सहायता समूहों को 100 करोड़ रुपये का बैंक लोन वितरित किया जाएगा।
महतारी वंदन योजना के क्रियान्वयन को सुदृढ़ बनाने के लिए महतारी वंदन मोबाइल एप लॉन्च किया जा रहा है, जिससे हितग्राहियों को उनके भुगतान और संबंधित जानकारी आसानी से प्राप्त हो सकेगी। इस एप के माध्यम से शिकायतें भी भेजी जा सकती हैं। इस एप को प्लेस्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।
READ MORE :


