Tag: LOKSABHA ELECTION RESULT 2024

  • प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गाँधी दिखे उत्साहित

    प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गाँधी दिखे उत्साहित

    लोकसभा चुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं I एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनने जा रही है I इसके साथ ही नरेद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री बनकर हैट्रिक लगा दी है I कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रेस कॉन्फ्रेस में चुनावी परिणाम को स्वीकार किया और कहा यह जीत जनता की जीत है पीएम मोदी के लिए यह परिणाम राजनैतिक और नैतिक हार है I वहीं कांग्रेस नेता राहुल गाँधी प्रेस कॉन्फ्रेंस में हार के बाद भी काफी उत्साहित दिखे I राहुल ने अपने कॉन्फ्रेस में कहा कि हमने यह चुनाव बीजेपी के खिलाफ नहीं बल्कि देश के शासन की संरचना, ख़ुफ़िया एजेंसियों ईडीआई, सीबीआई और न्यायपालिका के खिलाफ भी लड़ा है I बीजेपी इन सभी संस्थानों पर अपना डेरा जमा लिया था I राहुल गाँधी ने कहा कि उत्तरप्रदेश की जनता ने आखिर कमाल करके दिखा दिया I इन्होने देश की राजनीति और संविधान को समझा और उसकी स्वयं रक्षा की है I इस पर मैं सभी को धन्यवाद देता हूँ I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4072

    https://golden36garh.com/?p=4081

  • नरेन्द्र मोदी ने लगाई चुनावी मैदान में जीत की हैट्रिक

    नरेन्द्र मोदी ने लगाई चुनावी मैदान में जीत की हैट्रिक

    कुछ महीने से जिसका हर भारतीय को इन्तजार था आज वह दिन आ ही गया है I दरअसल, अभी लोकसभा चुनाव हुआ है उसका चार 4 जून यानि आज मंगलवार को लोकसभा चुनाव का रिजल्ट आने वाला है I वोटों की गिनती सुबह के 8 बजे के बाद चालू हो गया था I गुजरात के सूरत में बीजेपी पहले ही जीत हासिल कर चुकी है क्योंकि वहां विपक्ष में कोई पार्टी खड़ी नहीं हुई थी I

    अब तक मिली आंकड़ों से यह साफ़ हो चूका है कि इस बार भी बीजेपी की ही सरकार बनने वाली है I बीजेपी को 292 सीट, कांग्रेस ने 233 सीट और अन्य को 18 सीट मिले हैं I तीसरी बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेगें लेकिन यह पहला मौका बनने वाला है, जब नरेन्द्र मोदी को गठबंधन की सरकार चलाना होगा I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4063

    https://golden36garh.com/?p=4063

    https://golden36garh.com/?p=4055

  • मध्यप्रदेश में बीजेपी ने कांग्रेस का किया सफाया

    मध्यप्रदेश में बीजेपी ने कांग्रेस का किया सफाया

    मध्यप्रदेश में 29 लोकसभा सीटों पर वोटों की चल रही है I जिसमें से मिली जानकारी जानकारी के अनुसार, भाजपा ने सभी सीटों पर अपनी जीत सुनिश्चित कर ली है I इस बार कांग्रेस के हाथ से छिंदवाड़ा सीट भी निकल गया I शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्या सिंधिया जैसे नामी राजनीति चेहरे भारी बढ़त के साथ जीत हासिल करते दिखाई दे रहे हैं I इंदौर में भाजपा उम्मीदवार नोटा और शंकरलालवानी नये रिकॉर्ड बनाते दिख रहे हैं I लोकसभा चुनाब 2019 में भाजपा ने मध्यप्रदेश में 29 सीटों में से 28 सीटों पर जीत हासिल किया था, केवल छिंदवाड़ा में कांगेस ने अपना दबदबा बनाये रखा था I लेकिन इस बार कांग्रेस के हाथ से छिंदवाड़ा भी निकल गया I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4059

    https://golden36garh.com/?p=4063

  • रायपुर में बृजमोहन अग्रवाल की बढ़त 1 लाख के पार

    रायपुर लोकसभा में बृजमोहन अग्रवाल की बढ़त 1 लाख के पार

    आज पूरे भारत में लोकसभा के सीटों के लिए वोटों की गिनती जारी है I मिली आंकड़ों के अनुसार, रायपुर लोकसभा में 14 राउंड में वोटों की गिनती होगी I इसके लिए सेण्टर सेजबहार और बालौदाबाज़ार में रखा है जहाँ वोटों की गिनती जारी है I रायपुर विधानसभा में भाटापारा और बलौदाबाज़ार भी शामिल है I ताजा आंकड़ों के अनुसार, बृजमोहन अग्रवाल को 1 लाख 67 वोट मिले हैं वहीं विकास उपाध्याय को 78 हजार 315 वोट मिले हैं I इसी के साथ बृजमोहन अग्रवाल 90 हजार वोट से आगे चल रहे हैं I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4055

    https://golden36garh.com/?p=4037