
आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत
इन दिनों प्रदेश में झमाझम बारिश हो रहा है और बादलों का गड़गड़ाहट भी सुनाई दे रहा है साथ ही आसमान में आकाशीय बिजली भी अपना तेवर दिखा रहा है I पेंड्रा जिले में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक का मौत हो गया है I बताया जा रहा है कि पेंड्रा थाना के अंतर्गत ग्राम मझगवां के तीन लोग मछली पकड़ने बगड़ी बांध गये थे I

तभी अचानक मौसम बिगड़ने लगा और बादलों की गड़गड़ाहट के साथ तेज बारिश होने लगा तभी तीनों साथी जिनका नाम नरेंद्र सिंह, लल्लू यादव और मना सिंह है, बारिश से बचने के लिए बगड़ी बांध से घर की ओर जाने लगे तभी उन्हें रास्ते के किनारे बरगद का पेड़ मिला तीनों उस पेड़ के नीचे रुके हुए थे I तभी अचानक बिजली गिरती है जिससे मना सिंह की मौके पर ही मौत हो गया I बाकि दो लोग नरेंद्र सिंह और लल्लू यादव बिजली से झुलस गये I घरवालों को घटना की सुचना मिलने पर 108 नंबर डायल कर एम्बुलेंस बुलाया गया और तीनों को अस्पताल लाया गया I जहाँ डॉक्टरों ने मना सिंह को मृत घोषित कर दिया बाकि दो लोगों को आकाशीय बिजली गिरने से हल्की चोटें आई है उनका इलाज चल रहा है I
बिजली गिरने पर रखें इन बातों का ध्यान –
1. बिजली गिरने पर किसी भी पेड़ के नीचे ना छिपें I
2. बिजली गिरने पर लोहे जैसी कोई भी धातु के पास न जाएँ और ना ही अपने पास रखें I जैसे-छड़, रॉड, लोहेयुक्त छाता इत्यादि I
3. बिजली गिरने पर खुले मैदान में चले जाएँ I
4. बिजली गिरने जैसी स्थिति में मोबाइल को स्विचऑफ या फ्लाइट मोड़ में डालकर रखें I
5. अपनी दोनों एड़ियों को जोड़कर जमीन पर उकडू बैठ जाएँ I
6. एक से ज्यादा लोग हैं तो एक दूसरे का हाथ पकड़कर बिल्कुल न रहें, बल्कि एक दूसरे से दूरी बनाकर रखें I
READ MORE :
