Tag: KYC FRAUD

  • BSNL ने ऑनलाइन ठगी पर जारी की चेतावनी उपभोक्ताओं को दी चेतावनी

    BSNL ने ऑनलाइन ठगी पर जारी की चेतावनी उपभोक्ताओं को दी चेतावनी

    BSNL ने ऑनलाइन ठगी पर जारी की चेतावनी उपभोक्ताओं को दी चेतावनी

    बीएसएनएल ने पिछले पंद्रह दिनों में सैकड़ों ऑनलाइन ठगी की शिकायतों के बाद एक एडवाइजरी जारी की है। उपभोक्ताओं ने कंपनी के नाम से फर्जी संदेश प्राप्त करने की सूचना दी है, जिसमें आधार अपडेट और सिम ब्लॉक करने जैसी चेतावनियाँ दी जा रही हैं। ठगों द्वारा व्हाट्सएप और टैक्स मैसेज के माध्यम से फर्जी शुल्क वसूले जा रहे हैं।

    बीएसएनएल ने स्पष्ट किया है कि वे केवाईसी अपडेट के लिए कभी भी संदेश नहीं भेजते हैं और उपभोक्ताओं से किसी भी लिंक पर क्लिक करने, मोबाइल नंबर पर कॉल करने, या किसी ऐप को इंस्टॉल करने के खिलाफ चेतावनी दी है। कंपनी ने उपभोक्ताओं को भारत सरकार द्वारा जारी चक्षु पोर्टल और साइबर सेल के नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी है।

    महाप्रबंधक पंकज उपाध्याय ने बताया कि बीएसएनएल उपभोक्ताओं की सुरक्षा के लिए यह कदम उठा रहा है और साइबर सेल के साथ समन्वय बनाए रखने का आश्वासन दिया है। पुलिस और साइबर सेल के साथ संपर्क में रहते हुए ठगी के मामलों की जांच की जा रही है।

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=6003

    https://golden36garh.com/?p=5999

  • ऑनलाइन KYC के चक्कर में अधिकारी के खाते से छह लाख रुपये उड़े

    ऑनलाइन KYC के चक्कर में अधिकारी के खाते से छह लाख रुपये उड़े

    रोजगार नियोजन विभाग में डिप्टी डायरेक्टर विष्णु केडिया, जो मंत्रालय में पदस्थ हैं, ऑनलाइन KYC (नो योर कस्टमर) प्रक्रिया के दौरान साइबर ठगी का शिकार हो गए। इस ठगी में उनके खाते से छह लाख रुपये निकाल लिए गए।

    घटना सरकंडा क्षेत्र के मोपका की है, जहाँ केडिया ऑनलाइन KYC कराने के लिए इंटरनेट पर जानकारी खोज रहे थे। एक संदिग्ध साइट पर जाकर, उन्हें व्हाट्सएप पर लिंक भेजकर एक ऐप डाउनलोड करने को कहा गया। ऐप डाउनलोड करने और बैंक विवरण अपलोड करने के तुरंत बाद, उनके खाते से छह लाख रुपये गायब हो गए।

    घटना के तुरंत बाद, केडिया ने अपने बैंक को सूचित कर खाते को होल्ड कराया और साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद सरकंडा थाने में भी शिकायत की गई। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 420 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस साइबर सेल के साथ मिलकर ठगों की तलाश में जुटी है। इस घटना ने ऑनलाइन KYC प्रक्रियाओं के दौरान सावधानी बरतने की आवश्यकता को उजागर किया है। सभी नागरिकों से अपील है कि वे ऑनलाइन बैंकिंग से जुड़ी किसी भी प्रक्रिया में सतर्क रहें और किसी भी अनजान लिंक या ऐप पर भरोसा न करें।

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5699

    https://golden36garh.com/?p=5697