Tag: KnifeBanOnline

  • चाकूबाजी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने की छापेमारी

    चाकूबाजी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने की छापेमारी

    चाकूबाजी की बढ़ती घटनाओं के बीच पुलिस ने AMAZON के ऑफिस और गोदामों पर की छापेमारी 

    रायपुर में बीते कुछ दिन पहले हुई चाकूबाजी की घटनाओं के बाद पुलिस ने AMAZON के तीन गोदामों और ऑफिस पर छापेमारी की। यह कार्रवाई मोवा, देवपुरी और डीडी नगर स्थित अमेजन के गोदामों में की गई, जहां धारदार चाकुओं की डिलीवरी से जुड़े रिकॉर्ड की जांच की गई।

    चाकूबाजी में ऑनलाइन शॉपिंग का खुलासा

    गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने चाकू ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स से खरीदे थे। इसके बाद पुलिस ने AMAZON , फ्लिपकार्ट और स्नैपडील जैसी ई-कॉमर्स कंपनियों से धारदार चाकू खरीदने वाले ग्राहकों की जानकारी मांगी थी। AMAZON द्वारा जानकारी न देने पर पुलिस ने छापा मारा।

    धारदार हथियारों की बिक्री पर सख्ती

    पुलिस के अनुसार, धारदार हथियारों की ऑनलाइन बिक्री पर कड़ी निगरानी जरूरी है क्योंकि इनका उपयोग अपराध में किया जा सकता है। पुलिस अब अन्य ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स की भी जांच करने और इस तरह की बिक्री पर सख्त निगरानी रखने की योजना बना रही है। ई-कॉमर्स कंपनियों को चेतावनी दी गई है कि वे समय पर जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि अपराधों को रोका जा सके।

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=7172

    https://golden36garh.com/?p=7167