
युवक हुआ आनलाइन ठगी का शिकार थाने दर्ज कराई रिपोर्ट
बिलासपुर में एक युवक ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गया है I ठगी करने वाले ने 5 रूपये के नोट के बदले 5 लाख 12 हजार देने का वादा कर युवक झांसा देकर ठगी कर लिया I युवक ने उसकी बातों में आकर अलग-अलग ट्रांजेक्शन कर 2 लाख 21 हजार 600 सौ रूपये अपने पास से गवां दिया I पुलिस के अनुसार, यह सारा मामला चकरभाठा क्षेत्र का है I जहाँ ग्राम छतौना के रहने वाले रोशन धुरी उम्र 25 वर्ष है जो कि एक हेल्फर का काम करता है I
इन्स्टाग्राम में एक ऐड में 5रु के पुराने नोट के बदले 5 लाख 12 हजार मिलने की बात कही गई I रोशन धुरी के पास भी एक 5रु का पुराना नोट पड़ा हुआ था I रोशन ने उस ऐड में बताई गई बातों पर आकर उस ऐड में अपनी हामी भर दी I जिसके बाद उसके पास शाम को एक अज्ञात नंबर से फोन आया जो खुद को महाराष्ट्र का रहने वाला बताया और नाम विपिन गुप्ता बताया I विपिन ने जानकारी दिया कि उसका आदमी पैसे लेकर यहाँ से निकल चूका है और वह सरगवां पहुंचा है I इतने में दुसरे व्यक्ति का कॉल आता है और उसने बताया कि वह सरगवां में है I उसने परमिशन कोड के लिए 13 हजार रूपये ऑनलाइन जमा करवाया I
इसी तरह अलग-अलग बहाना करके उसने करीब रोशन धुरी से 2 लाख 21 हजार 600 सौ रूपये ठग लिया I तब जाकर रोशन धुरी को समझ आया कि युवक उससे ठगी कर रहा है I तब जाकर रोशन ने सारी घटनाएँ चकर भाटा थाने में जाकर बताई I पुलिस ने सारी बातों को सुनने के बाद मामले की तहकीकात करने में लगा हुआ I
READ MORE :
