Tag: #InfrastructureDevelopment

  • विधायक राजेश अग्रवाल ने नितिन गडकरी का आभार क्यों जताया ?

    विधायक राजेश अग्रवाल ने नितिन गडकरी का आभार क्यों जताया ?

    rajesh agrawal

    कटघोरा-अंबिकापुर फोरलेन परियोजना को मिली मंजूरी, जल्द ही निर्माण कार्य शुरू

    अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल ने हाल ही में रायपुर में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की और कटघोरा से अंबिकापुर तक फोरलेन सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में लंबे समय से टू लेन सड़क को फोरलेन में परिवर्तित करने की मांग की जा रही थी। इस परियोजना के स्वीकृत होने से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी और आवागमन सुगम होगा।

    इस 140 किलोमीटर लंबी सड़क का मौजूदा ढांचा टू लेन का है, जिससे यातायात का भारी दबाव बना रहता है और दुर्घटनाओं की संख्या में वृद्धि हो रही है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस मार्ग को फोरलेन बनाने की घोषणा की है, जिससे इसकी चौड़ाई 14 मीटर से बढ़कर लगभग 26 मीटर हो जाएगी। फोरलेन सड़क में सर्विस रोड का प्रावधान भी किया जाएगा, जो यातायात व्यवस्था को और अधिक सुरक्षित बनाएगा।

    कटघोरा से अंबिकापुर के बीच इस मार्ग पर चार ब्लॉक मुख्यालय और एक दर्जन से अधिक बसाहटें स्थित हैं। इन क्षेत्रों में घनी आबादी होने के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है, और किसी भी आयोजन के दौरान जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। इस मार्ग पर पोड़ी-उपरोड़ा, मड़ई, चोटिया, मोरगा, तारा, डांड़गांव, उदयपुर, लखनपुर जैसे प्रमुख बसाहटें हैं, जहाँ से लोगों का दैनिक आवागमन होता है।

    बिलासपुर से कटघोरा तक राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 130 पर पहले से ही फोरलेन सड़क है, लेकिन कटघोरा से अंबिकापुर तक टू लेन सड़क होने के कारण यातायात का दबाव बना रहता है। इस सड़क के फोरलेन बनने से क्षेत्र में दुर्घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है।

    इसके अतिरिक्त, अंबिकापुर से रेणुकूट तक लगभग 166 किलोमीटर के मार्ग को भी राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की मांग की जा रही है। इस मार्ग के फोरलेन होने से रायपुर से दिल्ली तक का सफर आसान हो जाएगा और मालवाहक वाहनों से परिवहन भी सुगम होगा। रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, अंबिकापुर के लोग धार्मिक व अन्य कार्यों से वाराणसी, अयोध्या और प्रयागराज जैसे शहरों का सफर आसानी से कर पाएंगे।

    Read More :

    पाली थाना के सब-इंस्पेक्टर का सड़क हादसे में निधन, पुलिस विभाग शोक में

    छत्तीसगढ़ बोर्ड ने प्रीबोर्ड परीक्षाओं का किया ऐलान, सभी स्कूलों में होगी परीक्षा

  • छत्तीसगढ़ सरकार ने लोक निर्माण विभाग में की बड़ी पदोन्नति

    छत्तीसगढ़ सरकार ने लोक निर्माण विभाग में की बड़ी पदोन्नति

    छत्तीसगढ़ सरकार के लोक निर्माण विभाग (PWD) ने हाल ही में 51 अधिकारियों की पदोन्नति के आदेश जारी किए हैं। इस पदोन्नति प्रक्रिया में तीन कार्यपालन अभियंताओं को अधीक्षण अभियंता के पद पर प्रमोशन दिया गया है, जबकि 48 सहायक अभियंताओं को कार्यपालन अभियंता के पद पर पदोन्नत किया गया है।

    लोक निर्माण विभाग

    इनके नाम कुछ इस प्रकार हैं : ललीत कुमार, हरनारायण पात्र, मोहन राम भगत, गोविन्द अहिरवार, के. के. सरल, रणजीत अशोक घाटगे, राजेन्द्र कुमार सोनकर, ब्रिजेश चतुर्वेदी, नितीश तिवारी, विशाल त्रिवेदी, अभिनव श्रीवास्तव, संतोष कुमार नेताम, आशीष कुमार दुबे, महावीर प्रसाद डडसेना, संतोष कुमार गुप्ता, मोचन प्रसाद कश्यप, वीरेन्द्र कुमार चौधरी, नन्द किशोर डडसेना, केशव प्रसाद लहरे, अमित कश्यप, भोज कुमार गोठी, रमेश कुमार वर्मा, रामाधार ताम्ब्रे, रामेश्वर प्रसाद सिंह, सुनील कुमार चौरसिया, प्रियंका मेहता, प्रज्ञा नन्द, रश्मि वैश्य, दिव्या गुलाब केरकेटा, नीता रामटेके,रितु खरे, ममता पटेल, आशा मंडावी, पूर्णिमा कौशिक चंदा, नित्य कुमारी ठाकुर, श्रद्धा सिंह,एस. के. सतपथी, अनुज शर्मा, आशीष कुमार भट्टाचार्य, प्रदीप के. गुप्ता, शिवलाल ठाकुर, प्रभात कुमार सक्सेना, चंद्रशेखर चंद्राकर, व्ही. एन. के. शास्त्री, संजय जी चौहान, इत्यादि नाम शामिल हैं I

    यह महत्वपूर्ण निर्णय राज्य के उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव द्वारा अनुमोदन किए जाने के बाद लिया गया। आदेश के अनुसार, जिन तीन कार्यपालन अभियंताओं को अधीक्षण अभियंता के पद पर पदोन्नति दी गई है, उनमें वीरेन्द्र कुमार सिंह, देवेंद्र कुमार नेताम और ए.के. दीवान का नाम प्रमुख रूप से शामिल है। इन अधिकारियों की पदस्थापना के संबंध में आगे निर्णय लिया जाएगा, जिसका विवरण बाद में जारी किया जाएगा।

    इसके अलावा, 48 सहायक अभियंता, जो कार्यपालन अभियंता के पद पर पदोन्नत किए गए हैं, उनके नाम और पदस्थापन की जानकारी भी जल्द ही लोक निर्माण विभाग द्वारा दी जाएगी। यह पदोन्नति प्रक्रिया विभाग की कार्यक्षमता को और बढ़ाने के उद्देश्य से की गई है, जिससे विभाग की निर्माण और रखरखाव से जुड़ी परियोजनाओं में तेजी आएगी। लोक निर्माण विभाग राज्य के बुनियादी ढांचे के विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, और इन अधिकारियों की पदोन्नति से विभाग के कार्यों में और अधिक गति और दक्षता आने की उम्मीद की जा रही है।

    इन्हें भी पढ़िए :-

    सोमी अली ने लॉरेंस बिश्नोई से बात करने का आग्रह किया

    सूरजपुर दोहरे हत्याकांड के आरोपी को बलरामपुर से किया गया गिरफ्तार