Tag: INDWvsAUSW

  • स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, एक ही साल में जड़े 4 शानदार शतक

    स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, एक ही साल में जड़े 4 शानदार शतक

    स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, एक ही साल में जड़े 4 शानदार शतक

    स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, एक ही साल में जड़े 4 शानदार शतक

    स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास: महिला वनडे क्रिकेट में नया रिकॉर्ड

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने एक बार फिर अपने शानदार प्रदर्शन से क्रिकेट जगत में धूम मचा दी है। पर्थ में खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेलकर इतिहास रच दिया।

    मंधाना ने इस मैच में 103 गेंदों में 105 रनों की पारी खेली, जिसमें 1 छक्का और 14 चौके शामिल थे। यह उनके वनडे करियर का 9वां शतक और कंगारू टीम के खिलाफ दूसरा शतक है। इस साल का यह उनका चौथा वनडे शतक है, जिससे वह एक कैलेंडर वर्ष में 4 शतक लगाने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं।

    स्मृति मंधाना के 2024 में लगाए गए चार शतक

    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक मैच में 117 रन दूसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ही 136 रन बनाए । तीसरे मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 100 रन और चौथे मैच में ऑस्ट्रेलिया 105 रन बनाकर के ही वर्ष में चार शतक जड़कर दुनिया में अपने और अपने देश का नाम रोशन कर सबको हैरान कर दिया।

    1. 117 रन बनाम दक्षिण अफ्रीका
    2. 136 रन बनाम दक्षिण अफ्रीका
    3. 100 रन बनाम न्यूजीलैंड
    4. 105 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया

    मंधाना की इस रिकॉर्डतोड़ पारी ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को मजबूत स्थिति में ला खड़ा किया और यह दिखा दिया कि क्यों वह टीम की सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में से एक हैं। उनकी इस शानदार उपलब्धि पर क्रिकेट प्रशंसकों और विशेषज्ञों ने उनकी जमकर सराहना की है।

    स्मृति मंधाना के इस प्रदर्शन ने महिला क्रिकेट में भारत का परचम फिर से लहरा दिया है और उनकी पारी को लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

    Read More :

    गरियाबंद जिले के भाठापानी में शिक्षा व्यवस्था को लेकर छात्रों का आंदोलन

    बीजापुर कन्या आश्रम में विषाक्त भोजन खाने से एक बच्ची की मौत, 35 बीमार