
नये कानून में उर्दू की जगह राष्ट्रभाषा हिंदी का किया गया समावेश
लम्बे समय के बाद कानून को बदला गया है भारतीय न्याय संहिता भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता व भारतीय साक्ष्य संहिता में लोगों की आवश्यकता को देखते हुए राष्ट्रभाषा हिंदी का समावेश किया गया है I पुराने कानून में उर्दू के शब्दों का प्रयोग ज्यादा किया था जिससे लोगों को समझने में काफी दिक्कत होता था I इसलिए नए कानून में राष्ट्रभाषा हिन्दी का समावेश ज्यादा किया गया है ताकि सभी को आसानी से समझ में आ जाए I सोमवार से नई कानून लागू हो गया है I इस नये कानून से लोगों को बड़ी आशा है I साथ ही नई कानून के लागू होने से लोगों को जानने की बड़ी जिज्ञासा है I
कई सालों से चली आ रही कानून और उसकी रटी-रटाई धाराओं को बदल दिया गया है I इस नये कानून में दो बातें हैं जो हर किसी को अच्छी लगने वाली है, वो ये है की इसमें उर्दू के शब्दों को हटाकर राष्ट्रभाषा हिंदी के शब्दों को जगह दिया गया है I दूसरी इस आधुनिक युग में पूरी संहिता आप मोबाइल में देख और पढ़ सकते हैं I हालाँकि अभी नई धाराओं को समझने और याद रखने में थोड़ी दिक्कत तो होगी ही लेकिन धारा से सम्बन्धित अपराध और धारा के बारे में आसानी से आसानी से समझा जा सकता है I
READ MORE :
