Tag: HEALTH MINISTER LATEST NEWS

  • स्वास्थ्य मंत्री ने छत्तीसगढ़ के अस्पतालों में बड़े अपग्रेड की घोषणा जारी की

    स्वास्थ्य मंत्री ने छत्तीसगढ़ के अस्पतालों में बड़े अपग्रेड की घोषणा जारी की

    बस्तर में बनेगा सुपरस्पेशलिटी अस्पताल, जवानों को रायपुर एयरलिफ्ट नहीं करना पड़ेगा

    छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान, आंबेडकर अस्पताल और डीकेएस सुपरस्पेशलिटी अस्पताल, को अपग्रेड करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घोषणा की है कि सुरक्षा को बढ़ाने के लिए आंबेडकर अस्पताल में 12 बंदूकधारी सुरक्षाकर्मियों की नियुक्ति की जाएगी। इसके अलावा, अस्पताल परिसर में सीसीटीवी कैमरे और अलार्म सिस्टम लगाए जाएंगे, जिनकी नियमित मॉनीटरिंग की जाएगी।

    स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि आंबेडकर अस्पताल के कैंसर विभाग में पिछले सात वर्षों से बंद पड़ी पैट स्कैन मशीन को तीन महीनों के भीतर चालू कर दिया जाएगा। साथ ही, डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए अगले छह महीनों में 232 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए पीएससी को प्रस्ताव भेजा जा चुका है।

    बस्तर में सुपरस्पेशालिटी अस्पताल बनाने की भी घोषणा की गई है, जिससे घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर रायपुर नहीं लाना पड़ेगा। बस्तर में हर विभाग के डॉक्टर मौजूद रहेंगे, जिससे स्थानीय स्तर पर ही उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध होंगी।

    स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी बताया कि जल्द ही हाई टेक्नोलॉजी पोस्टमार्टम मशीन की खरीदी की जाएगी, जिससे तीन से सात दिनों के भीतर पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल सकेगी। डीकेएस अस्पताल में नई एमआरआई मशीन की खरीदी का भी प्रस्ताव पारित किया गया है, जबकि आंबेडकर अस्पताल में रिसर्च सेंटर और मेडिकल कॉलेज को अलग-अलग संचालित करने की योजना बनाई जा रही है।

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=6445

    https://golden36garh.com/?p=6460