
बीमार महिला के चेक से हुआ लाखों रूपये की ठगी
खरड़ में एक बीमार महिला के खाते से 13.55 लाख निकाल लेने का मामला सामने आया है I जिस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है I ठगी का शिकार होने वाली महिला का नाम शमशेर कौर जो खरड़ की निवासी बताया जा रहा है I उसने पुलिस को बताया कि उसका खाता सरकारी बैंक का है I जानकारी के मुताबिक़, वर्ष 2021 में शमशेर कौर की रीढ़ की हड्डी में चोट लगने के वजह से वह ज्यादातर बिस्तर में पड़ी रहती थी I जिसके कारण वह अपने बैंक खाते को सक्रीय नहीं रख पाई I शारीरिक रूप से असक्षम होने के कारण उसने एक केयरटेकर रखी हुई थी I मार्च के महीने में जब उसके भतीजे ने बताया कि उनके खाते के चेक का इस्तेमाल करके नवम्बर 2022 में 2.40 लाख, अप्रैल 2023 में 4.70 लाख और 3.40 लाख निकाल लिए गये I इस तरह कुल 13.55 लाख रूपये किसी ने शमशेर कौर के खाते से उड़ा लिए I इस पर शमशेर कौर ने पुलिस को बताया कि उसने ना तो अपने खाते से पैसे निकाले हैं और ना ही उनके किसी जानकार ने I एसएसपी मोहाली को दिए गये बयान के बाद साइबर सेल के इन्वेस्टिगेशन के बाद खरड़ पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है I
READ MORE :