Tag: DOWRY

  • ससुराल वालों ने पीड़िता को दहेज के लिए किया प्रताड़ित

    ससुराल वालों ने पीड़िता को दहेज के लिए किया प्रताड़ित

    राजनांदगांव जिले में दहेज प्रताड़ना का मामला सामने आया है I मामला राजनांदगांव जिले के वर्धमान नगर निवासी दुष्यंत दास और उसकी पत्नी अर्चना दास और पुत्र दिग्विजय दास के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया गया है I मामले की शिकायत उनकी बहु दिशा साहू ने की थी I पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की जाँच-पड़ताल किया लेकिन अभी तक आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हुई I

    पुलिस ने पीडिता के बयान के आधार पर बताया कि पीड़िता मोती तालाब बल्देव बाग निवासी दिशा साहू का वर्धमान नगर निवासी दिग्विजय दास के साथ 17 जनवरी 2019 में लव मैरिज हुआ था। पीड़िता ने बताया कि पति और सास-ससुर ने परिवार में रिवाज बताकर दिशा साहू के पिता से दहेज की मांग की थी। जिसके बाद पीड़िता के पिता ने 20 लाख रुपये ससुराल वालों को दिए थे।

    पीड़िता की तरफ से बयान में बताया गया कि शादी में डायमंड के दो नेकलेस, डायमंड के कंगन, सोने की नथ, डायमंड की कान का टॉप्‍स, ससुर दिग्विजय दास को डायमंड का रिंग व सोने का चैन, अर्चना दास को सोने का टॉटाप्स दिया गया था। लेकिन शादी के बाद भी ससुराल वाले दहेज के लिए पीड़िता को आधी रात बर्तन मंजवाये, ताने सुनाए, मानसिक और शारीरिक रूप से शोषण कर प्रताड़ित कर रहे थे I जिससे पीड़िता काफी परेशान हो गई थी I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5400

    https://golden36garh.com/?p=5404

  • दहेज़ का पैसा नहीं लाने पर पत्नी को घर से बाहर निकाला

    दहेज़ का पैसा नहीं लाने पर पत्नी को घर से बाहर निकाला

    सूरजपुर के विश्रामपुर में दहेज प्रथा का मामला सामने आया है । जहाँ पति ने पत्नी को 5 लाख रूपये ना लाने पर घर से बाहर निकाल दिया । तत्पश्चात उसकी पत्नी ने विश्रामपुर थाना में उसके पति समेत सास, ससुर एवं देवर के विरुद्ध धारा 498 ए, 34 के तहत दहेज़ और प्रताड़ना करने का अपराध दर्ज कराया है । पीड़ित महिला का नाम शालू मोदनवाल उम्र 28 वर्ष ग्राम केशवनगर के चंद्रलाल मोदनवाल से रीतिरिवाज तरीके से शादी हुआ था । उसके ससुराल में उसे प्रताड़ित करने लगे और दहेज में पैसे कम लाई हो करके उसका सारा सामान बाहर फेंक दिया और उसे भी बाहर निकाल दिया । उसके पीड़िता अपने मइके उत्तरप्रदेश के गोरखपुर में माता-पिता के साथ रह रही है । आगे की कार्रवाई पुलिस करेगी I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4338

    https://golden36garh.com/?p=4333

  • दहेज नहीं मिलने पर पत्नी को किया प्रताड़ित हुआ थाने में जुर्म दर्ज

    दहेज नहीं मिलने पर पत्नी को किया प्रताड़ित हुआ थाने में जुर्म दर्ज

    दहेज नहीं मिलने पर पत्नी को किया प्रताड़ित हुआ थाने में जुर्म दर्ज

    मिली जानकारी के अनुसार, पोड़ी बहार निवासी विवाहिता ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह दिसम्बर 2022 को सामाजिक रीति रिवाज के साथ हुआ था I उसका पति बुधवारी क्षेत्र का रहने वाला है I उसके ससुराल वाले विवाह के बाद दहेज के रूप में एक कार और पाँच लाख रूपये नकद माँगने लगे I उनकी डिमांड पूरी नहीं होने पर देवर, सास और पति विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे I विवाहिता तंग आकर माईके आ गई और अपने ससुराल वालों के खिलाफ थाने में केस दर्ज करा दिया I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3517

    https://golden36garh.com/?p=3522