
डौंडीलोहारा में 35 से अधिक यात्रियों से भरी बस पलटने से हड़कंप
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के डौंडीलोहारा नगर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो जाने से यात्रियों में अफरातफरी मचा हुआ है। यह घटना उस समय हुआ जब बस दुर्ग से डौंडीलोहारा की ओर जा रहा था।
जानकारी के मुताबिक़, इस दुर्घटना में 12 से अधिक यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से कुछ की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। इस घटना से घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई, और स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया। उन्होंने घायल यात्रियों को बस से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाने में सहायता की।
घटना की सूचना मिलते ही डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र की पुलिस, एसडीएम, और तहसीलदार मौके पर पहुंचे। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि बस चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। यात्रियों के अनुसार, चालक तेज गति से बस चला रहा था, और हादसे के बाद वह मौके से फरार हो गया।
प्रशासन ने घायलों के उपचार के लिए एंबुलेंस और मेडिकल टीम को भेज दिया है। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। इस बीच स्थानीय प्रशासन ने घायलों के इलाज के लिए विशेष इंतजाम किया।
घायलों ने प्रशासन से मांग की है कि बस चालक की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाए। इस दुर्घटना ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है, और अब सभी की नजरें हादसे की जांच पर टिकी हुई हैं।
Read More :
जंगल में युवक की बेरहमी हत्या, प्रेमिका के पिता से छः लोग गिरफ्तार





