Tag: BhilaiNews

  • भिलाई में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से महिला कि मौत

    भिलाई में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से महिला कि मौत

    भिलाई शहर के नेहरू नगर चौक पर गुरुवार रात एक भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक़, आम्रपाली वनांचल सिटी निवासी राकेश अग्रवाल अपनी पत्नी कमलेश अग्रवाल (59) के साथ दुर्ग से घर लौट रहे थे। रात करीब साढ़े आठ बजे नेहरू नगर चौक के पास उनकी बाइक का असंतुलन बिगड़ने लगा जिससे बाइक असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई।

    इस दौरान, पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक का पहिया कमलेश के सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उनके पति राकेश सड़क के दूसरी तरफ गिरे, जिससे उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई। सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    दूसरी ओर, दुर्ग में एक अन्य सड़क दुर्घटना में आईजी ऑफिस दुर्ग में पदस्थ सिपाही उपेंद्र तिवारी (39) की जान चली गई। बुधवार रात करीब 11:30 बजे, हरि नगर स्थित होटल क्रिश के सामने उनकी बाइक एक ट्रांसफार्मर से टकरा गई। पुलिस के अनुसार, उपेंद्र शराब के नशे में थे और उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था। सिर में गंभीर चोट के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

    गौरतलब है कि उपेंद्र पहले वैशाली नगर थाने में कार्यरत थे। दो साल पहले उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे सट्टा एप पैनल चलाने की चर्चा कर रहे थे। पुलिस ने दोनों हादसों की जांच शुरू कर दी है।

    Read More :

    प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने दी जान,क्या थी वजह? पढ़ें पूरी खबर

    रायपुर में फर्जी कॉल और ईमेल से दो व्यापारियों से लाखों की ठगी

  • नई वंदे भारत ट्रेन पर महासमुंद के पास पथराव, पांच आरोपी हिरासत में

    नई वंदे भारत ट्रेन पर महासमुंद के पास पथराव, पांच आरोपी हिरासत में

    नई वंदे भारत ट्रेन पर महासमुंद के पास पथराव, पांच आरोपी हिरासत में

    दुर्ग से विशाखापत्तनम के बीच चलाई जाने वाली नई वंदे भारत ट्रेन के ट्रायल रन के दौरान पथराव की घटना हुई। शुक्रवार रात महासमुंद के बागबाहरा के पास ट्रेन पर पथराव किया गया, जिससे कोच सी-2, सी-4, और सी-9 की खिड़कियों में दरारें आ गईं। घटना के तुरंत बाद, रेलवे सुरक्षा बल को सूचित किया गया और रेलवे पुलिस ने पांच युवकों को हिरासत में ले लिया।

    पथराव करने वाले आरोपियों की पहचान लेखराज सोनवानी, देवेंद्र चंद्राकर, अर्जुन यादव, जीतू तांडी, और शिव कुमार के रूप में की गई है। शनिवार को इन्हें रायपुर रेलवे कोर्ट में पेश किया गया, जहां इन सभी ने खुद को कांग्रेस कार्यकर्ता बताया। आरोपियों में से एक बागबाहरा की कांग्रेस पार्षद का देवर भी है।

    नई वंदे भारत ट्रेन को 16 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हरी झंडी दिखाए जाने की योजना है। शुक्रवार सुबह 5:45 बजे ट्रायल रन के तहत यह ट्रेन दुर्ग से विशाखापत्तनम के लिए रवाना हुई थी। वापसी के दौरान, रात 9:45 बजे ट्रेन पर पथराव किया गया। रात 11 बजे ट्रेन दुर्ग पहुंची और यार्ड में ले जाकर इसकी जांच की गई।

    वंदे भारत ट्रेन छतीसगढ़ की दूसरी ट्रेन होगी। पहली बार 11 दिसंबर 2022 को बिलासपुर-नागपुर के बीच वंदे भारत ट्रेन का संचालन शुरू किया गया था।

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=6982

    https://golden36garh.com/?p=6987