Tag: BHILAI STEEL PLANT

  • भिलाई इस्पात संयंत्र में दो क्रेन के टकराने से हुआ बड़ा हादसा

    भिलाई इस्पात संयंत्र में दो क्रेन के टकराने से हुआ बड़ा हादसा

    छत्तीसगढ़ के भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के एसएमएस-3 (स्टील मेल्टिंग शॉप) में गुरुवार सुबह एक गंभीर हादसा हुआ। इस दुर्घटना में एक ठेका श्रमिक, बसंत कुमार कुर्रे की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 10 बजे तब हुआ जब संयंत्र में दो भारी क्रेन आपस में टकरा गईं। यह हादसा तब हुआ जब एसएमएस-3 में क्रेन क्रमांक 31 ने क्रेन क्रमांक 29 को टक्कर मार दी, जिससे क्रेन क्रमांक 29 का स्टॉपर टूट गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह स्टॉपर करीब 150 किलो का था और नीचे खड़े बसंत कुमार पर गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    दुर्घटना के बाद संयंत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत उच्च अधिकारियों और पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने तुरंत घटना स्थल को सील कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना से भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन में हड़कंप मच गया है, क्योंकि इस्पात संयंत्र में सुरक्षा मानकों को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। दुर्घटना की जांच के लिए संयंत्र की सुरक्षा इकाई और पुलिस दोनों मिलकर काम कर रहे हैं, ताकि हादसे के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके।

    स्थानीय पुलिस ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच चल रही है और दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। साथ ही, संयंत्र के कर्मचारियों और अधिकारियों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कहीं कोई लापरवाही तो नहीं बरती गई थी। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि दोनों क्रेन के ऑपरेटरों के बीच तालमेल की कमी के चलते यह हादसा हुआ हो सकता है, लेकिन इसकी पुष्टि विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगी।

    यह हादसा संयंत्र के सुरक्षा मानकों पर भी सवाल खड़ा करता है, क्योंकि इस तरह की दुर्घटनाएं श्रमिकों की जान के लिए बड़ा खतरा बनती जा रही हैं।

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=7613

    https://golden36garh.com/?p=7617

  • भिलाई स्टील प्लांट में एक युवक की करंट लगने से मौत

    भिलाई स्टील प्लांट में एक युवक की करंट लगने से मौत

    भिलाई स्टील प्लांट से एक आश्चर्यजनक घटना सामने आई है जहाँ एक चोर की चोरी करने के दौरान तार में झुलस जाने से मौत हो गई है I मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है I यह घटना ब्लास्ट फर्नेस 7 के सब स्टेशन 15 एफके पैनल में हुआ I जिस जगह यह हादसा हुआ उस जगह दिवार टुटा हुआ था शायद व्यक्ति चोरी के इरादे से आया हुआ था I मृत व्यक्ति का पता नहीं चल पाया है कि वह कौन है और कहाँ से आया है I विभाग में कार्यरत अफसरों का भी यही कहना है कि इसके सम्बन्ध में उनको जानकारी नहीं है I ट्रेड यूनियन नेताओं के मुताबिक मृतक चोर हो सकता है.जो केबिल काटने के लिए अंदर घुसा होगा.लेकिन करंट लगने से उसकी मौत हो गई I विभागीय कर्मचारियों का कहना है कि भिलाई स्टील प्लांट के शॉप को बिजली सप्लाई करने वाली लाइन नुकसान पहुँचाने की कोशिश किया गया है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4777

    https://golden36garh.com/?p=4781

  • छत्तीसगढ़ के भिलाई स्टील प्लांट में हुआ बड़ा हादसा

    छत्तीसगढ़ के भिलाई स्टील प्लांट में हुआ बड़ा हादसा

    छत्तीसगढ़ के भिलाई स्टील प्लांट में हुआ बड़ा हादसा

    छत्तीसगढ़ के भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस 8 में बीते रात गर्म लोहे को लेकर जा रहा टारपीडो से 200 टन गर्म लोहा का रिसाव होने से भीषण आग लग गया, जिस पर भिलाई स्टील प्लांट के फायर ब्रिगेड द्वारा जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया लेकिन इससे भिलाई स्टील प्लांट को काफी नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=2975

    https://golden36garh.com/?p=3003